Progression - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फीफा विश्वकप 2026: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी ने विश्वकप में सब्स्टीट्यूट के तौर पर दागा अपना पहला गोल; डिफेंसिव दीवार के ऊपर से मारा फ्री-किक
टेक्सास। लो सेल्सो, लाउतारो मार्टिनेज और लियोनेल मेसी के एक-एक गोलों की बदौलत अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप चरण में शानदार रिकॉर्ड के साथ नॉकआउट में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला केप वर्डे से होगा। डलास स्टेडियम में रविवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में अल्बिसेलेस्टे (अर्जेंटीना टीम) को तीन सेट-पीस का फायदा मिला। लो सेल्सो ने 19वें मिनट में पेनल्टी एरिया के ठीक बाहर से शानदार फ़्री-किक मारकर टीम का खाता खोलकर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद अल्वारेज के खिलाफ फाउल की वजह से 31वें मिनट में लाउतारो मार्टिनेज को आधे घंटे के खेल के बाद पेनल्टी स्पॉट से बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला।

हालांकि, हाफ-टाइम में सेलामी के बदलावों से जॉर्डन की किस्मत बदली, अल मार्दी और हद्दाद ने अल तमारी के साथ मिलकर अच्छा तालमेल बिठाया और मैच खत्म होने से 35 मिनट पहले खेल में वापसी की। लेकिन वे अपनी वापसी पूरी नहीं कर पाए, क्योंकि मेसी ने अपने ट्रेडमार्क फ्री किक से टीम को जरूरी बढ़त दिला दी। गेंद निचले कोने में चली गई और गोलकीपर अबुलाइला अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए। जॉर्डन ने दूसरे हाफ में ज़बरदस्त खेल दिखाया और हाफ-टाइम तक दो गोल से पिछड़ने के अंतर को आधा कर दिया, लेकिन मेसी के असर ने मैच का नतीजा तय कर दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ नॉकआउट में जगह बना ली। अर्जेंटीना अब मियामी में तीन जुलाई को राउंड ऑफ़ 32 में केप वर्डे के साथ मुकाबला करेगा, जबकि जॉर्डन का पहला वर्ल्ड कप सफ़र यहीं खत्म हो गया।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रविवार को जॉर्डन के खिलाफ फीफा विश्वकप में दो दशक के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर अपना पहला गोल किया। मेसी मैच के एक घंटे पूरे होने के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए और 80वें मिनट में जॉर्डन की डिफेंसिव दीवार के ऊपर से शानदार फ्री-किक मारकर गोल किया। मेसी दो दशक पहले वर्ष 2006 के क्वार्टरफाइनल (जिसमें मेजबान जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराया था) तब पहली बार सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले थे।

अर्जेंटीना के कप्तान ने लगातार सातवें विश्व कप मैच में गोल करके अपना 123वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया और फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जैरजिन्हो का रिकॉर्ड तोड़ा। यह टूर्नामेंट में उनका छठा गोल था और इसके साथ ही उनके करियर के कुल गोल की संख्या 19 हो गई, जो एक रिकॉर्ड है।

पिछले सोमवार को, 39 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल करके मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मेसी अब फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे से तीन गोल आगे हैं, जिनके नाम इस विश्वकप में चार गोल हैं। जॉर्डन के खिलाफ मैच से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ग्रुप जीत चुकी थी, इसलिए मेसी मैच की शुरुआत में बेंच पर बैठे थे। शुक्रवार को मियामी में राउंड ऑफ़ 32 में अर्जेंटीना का मुकाबला चौंकाने वाले प्रदर्शन करने वाली टीम केप वर्डे से होगा।

मार्केट ALERT: अगले सप्ताह जारी होंगे बड़े आंकड़े, सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर सबकी नजर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ घरेलू स्तर पर जारी होने वाले औद्योगिक आंकड़ों और मानसून की प्रगति पर रहेगी। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते की दिशा में प्रगति का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखेगा। साथ ही मानसून की प्रगति भी अहम कारक होगा। मानसून 10 दिन तक अटकने के बाद पश्चिमी भारत में तो आगे बढ़ा है, लेकिन पूर्वी भारत में आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे निवेश धारणा पर नकारात्मक असर हो सकता है। अगले सप्ताह कई महत्वपूर्ण औद्योगिक आंकड़े जारी होने हैं। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, पीएमआई के आंकड़े और वाहन कंपनियों के बिक्री के आंकड़े भी निवेशकों के रुख को प्रभावित करेंगे।

बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 297.57 अंक (0.39 प्रतिशत) चढ़कर 77,100.47 अंक पर पहुंच गया। इसमें दो दिन तेजी और दो दिन गिरावट देखी गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.90 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 24,056 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.83 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.03 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में साप्ताहिक तेजी और अन्य 15 में गिरावट रही। पश्चिम एशिया शांति स्थापित होने से विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 8.48 प्रतिशत चढ़ा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.48 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.05 फीसदी, मारुति सुजुकी में 2.60, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.53 और एचडीएफसी बैंक में 2.06 फीसदी की तेजी रही।

बजाज फाइनेंस का शेयर 1.93 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.83, एक्सिस बैंक का 1.38, सनफार्मा का 1.36 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.08 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एलएंडटी के शेयर भी हरे निशान में रहे। टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.13 फीसदी की गिरावट रही। बीईएल का शेयर 4.76 प्रतिशत, एनटीपीसी का 3.72, इटरनल का 3.39, एशियन पेंट्स का 3.22 और भारती एयरटेल का 3.06 और टाइटन का 3.02 प्रतिशत टूट गया। पावरग्रिड में 2.89 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.51, अडानी पोर्ट्स का 2.11, टीसीएस का 1.45, आईटीसी का 1.14, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.03 प्रतिशत और इंफोसिस का 0.99 प्रतिशत फिसल गया।

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: एस्ट्रोनॉमी क्लबों और एथलीटों को सराहा, नीदरलैंड्स से चोल काल की ताम्र पट्टिकाएं लौटीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के गांवों और शहरों में ऐसे अनेक प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं जिनसे यह विश्वास मजबूत होता है कि देश लोगों की शक्ति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134 वीं कड़ी में इसी तरह के अनेक प्रेरणादायी कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगोंं से इनकी सराहना करने तथा इनसे जुड़ने की अपील की है। उन्होंंने कहा, भारत के हर गाँव में, हर शहर में, कुछ-न-कुछ ऐसा हो रहा है जो हमें प्रेरणा देता है। कई बार, इन प्रयासों की ज्यादा चर्चा नहीं होती, लेकिन जब हम इन्हें जानते हैं, तो ये विश्वास और मजबूत होता है, कि देश, अपने लोगों की शक्ति से आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने देश में एस्ट्रोनॉमी क्लबों की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए छात्रों से अपनी रूचि के अनुसार इन क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंंने कहा, आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है।

100 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर पीएम ने सराहा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और 100 मीटर दौड़ में नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले दो खिलाड़ियों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बात की तथा उनकी खेल भावना और खेलोंं के क्षेत्र में देश को आगे बढाने के उनके जुनून की सराहना की।

भारत को वापस मिलीं प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं

पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड्स जाने का अवसर मिला। वहां मैं कई बैठक में शामिल हुआ। इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड्स में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं।