Endorsement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए BJP ने की 10 उम्मीदवारों की घोषणा, 18 जून को होंगे मतदान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रविवार देर रात 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 16 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। भाजपा ने नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को यहां हुई बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी।

भाजपा 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल शिवसेना चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को अमरावती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अरुण लाखानी को वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, अविनाश ब्रह्मणकर को भंडारा-गोंदिया और पूर्व विधायक राजेंद्र राऊत को सोलापुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

धैर्यशील कदम को सांगली-सतारा सीट से, प्राजक्त तनपुरे को अहिल्यानगर से, सुहास शिरसाट को छत्रपति संभाजीनगर-जालना से, अमर राजूरकर को नांदेड़ से, बसवराज पाटिल को धाराशिव-लातूर-बीड से और नंदकिशोर महाजन को जलगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। ये सभी सीटें विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं और इनके लिए स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि निर्वाचन मंडल का हिस्सा होते हैं।

नागपुर सीट रिक्त होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण खाली हुई थी।
भाजपा के लिए इन चुनावों में सफलता महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बड़े शहरी क्षेत्रों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच भी पार्टी के समर्थन का आकलन होगा। इस बीच, पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गयी। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई थी और इसमें कई राज्यों के वरिष्ठ नेता भी आमंत्रित थे।

राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: अजेय कुमार संभालेंगे कमान, लंबे समय से खाली चल रहा था पद
जयपुर। राजस्थान भाजपा को लंबे समय से खाली पड़े संगठन महामंत्री के पद पर नया चेहरा मिल गया है । सोमवार को दिल्ली से प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह ने आदेश जारी करके अजेय कुमार को भाजपा का नया संगठन महामंत्री बनाया है। इससे पहले भाजपा के संगठन महामंत्री के पद पर चंद्रशेखर मिश्रा थे, जिन्हें करीब डेढ़ साल पहले केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना का संगठन महामंत्री बना दिया था । तब से ही यह पद खाली चल रहा था । बीते दोनों में कई बार राजस्थान में संगठन महामंत्री के पद पर नए चेहरे की नियुक्ति की चर्चाएं चली लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से चर्चा के बाद बनी सहमति पर अजय कुमार को नया संगठन महामंत्री बनाया है।

अजय कुमार अभी उत्तराखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री का काम देख रहे थे। जानकारी के अनुसार वे करीब 2 साल से उत्तराखंड में ही कार्यरत थे इससे पहले उत्तर प्रदेश में उन्हें एक जोन की जिम्मेदारी मिली हुई थी।