Apprehension - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नाबालिग की हत्या के मामले में तीन नाबालिग निरुद्ध, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने मुहाना थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल, जिला विशेष टीम (डीएसटी) और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून 2026 को ग्राम केश्यावाला स्थित पानी की टंकी के पास नाले में एक नाबालिग बच्चे का शव मिला था। शव का सिर धड़ से अलग था तथा पास ही सिर भी बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। पहचान के दौरान शव की शिनाख्त पहले से दर्ज अपहरण के मामले (मुकदमा संख्या 547/2026, धारा 137(2) बीएनएस) में लापता बालक के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में क्षेत्र में निगरानी रखी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब 150 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा ग्राम केश्यावाला और आसपास लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

इलाज के बहाने पत्नी को पिलाया ज़हर: 5 महीने बाद FSL रिपोर्ट से खुला हत्या का राज, हत्यारा पति गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच माह पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके पति अफजाल द्वारा इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने के कारण हुई है।

शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अफजाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी चन्द्रभान यादव एसओजी के हत्थे चढ़ा
जयपुर। RPSC की वर्ष 2022 की वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी चन्द्रभान यादव को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक लाख रुपये के सौदे में मूल अभ्यर्थी की जगह विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी, जिसके आधार पर मूल अभ्यर्थी का चयन वरिष्ठ अध्यापक के पद पर हो गया था। विशाल बंसल एडीजी एसओजी ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 के विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी।

जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा पुत्र रामराज मीणा निवासी ग्राम काचरोदा सपोटरा करौली ने विज्ञान विषय तथा सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक विज्ञान विषय की परीक्षा स्वयं नहीं दी। उसके स्थान पर डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया गया। विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान भरतपुर स्थित सरस्वती मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेक्नोलॉजी पार्क, आगरा-जयपुर बाईपास, सेवर परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा की जगह चन्द्रभान यादव पुत्र पूरणमल यादव (26), निवासी चोपड़ा की ढाणी, किशोरपुरा, थाना अजीतगढ़, जिला सीकर ने परीक्षा दी थीचन्द्रभान यादव ने एक लाख रुपये के सौदे में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इस फर्जीवाड़े के जरिए मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) के पद पर धोखाधड़ीपूर्वक चयनित हो गया।

यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा 23 दिन में 1.77 लाख से अधिक काटे चालान
जयपुर। प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान 4 से 26 जून 2026 तक राज्यभर में 1 लाख 77 हजार 034 यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की है। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के यातायात उल्लंघनों पर  कार्रवाई की। वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने के 64 हजार 906, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 44 हजार 635, वाहनों पर अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 24 हजार 709,वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन के 19 हजार 050, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 14 हजार 255 तथा प्रेशर हॉर्न-एयर हॉर्न के 9 हजार 479 मामलों में चालान किए हैं।

मोबाइल लूटने वाला बदमाश 15 घंटे में गिरफ्तार: अशोक नगर थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने की वारदात का महज 15 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दिलखुश निवासी दौसा हाल रामनिवास बाग को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

सुरक्षा गार्ड पर चाकू से किया हमला: पुलिस ने बताया कि 26 जून को राजधानी अस्पताल के पास स्थित एक भवन में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अमित चौहान ने रिपोर्ट दी कि देर रात वह बाथरूम जा रहा था, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद गार्ड के हाथ से मोबाइल गिर गया। आरोपी ने दोबारा हमला करने की कोशिश की लेकिन गार्ड ने उसका हाथ पकड़ लिया। घायल गार्ड को तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हथियार तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: राजस्थान में हथियारों की तस्करी का ‘डेथ कॉरिडोर’ ज्यादा पड़ोसी राज्यों से आता है मौत का सामान
जयपुर। राजस्थान में अवैध हथियारों का नेटवर्क अब केवल देसी कट्टों तक सीमित नहीं रह गया है। पिस्टल, रिवॉल्वर, कार्बाइन और अत्याधुनिक हथियारों तक की सप्लाई का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। जांच एजेसियों की जांच में सामने आया है कि प्रदेश में आने वाले अधिकांश अवैध हथियार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रास्ते पहुंचते हैं। पहले तस्कर सीधे सौदे करते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड चैट, कोडवर्ड और बिचौलियों के जरिए डिलीवरी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के आंकड़े बताते हैं कि मई में हथियार तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ  अभियान चलाकर हजारों मुकदमे दर्ज किए गए तथा बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों बंदूक, रिवाल्वर, कट्टे, पिस्टल, कारतूस और अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। इनका इस्तेमाल गैंगवार, रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती और अवैध वसूली जैसे अपराधों में होता है।

यहां से ज्यादा होती है तस्करी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हथियार तस्करी का नेटवर्क मुख्य रूप से भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और बांसवाड़ा सहित मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमाओं से जुड़े इलाकों से संचालित होता है। सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए विशेष नाकाबंदी, तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

मुख्य बातें

पांच वर्षों में 3246 मुकदमे दर्ज।

2397 आरोपियों की गिरफ्तारी।

138 बंदूकें और 1691 कट्टे/पिस्टल/रिवाल्वर जब्त।

2312 कारतूस और 2352 धारदार हथियार बरामद।

पुलिस का नया फोकस

हथियार रखने वालों से आगे बढ़कर पूरे सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई।

सीमावर्ती जिलों में लगातार नाकाबंदी और विशेष अभियान।

अवैध हथियार बनाने वाली इकाइयों और सप्लाई चेन की पहचान।

तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए तस्करों तक पहुंच।

हथियार का मध्य प्रदेश सबसे बड़ा स्रोत

खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा और आसपास के इलाकों में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। यहां तैयार होने वाले देसी पिस्टल और कट्टे बड़ी संख्या में राजस्थान के प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़ और जयपुर तक पहुंचते हैं।

कितने में बिकते हैं अवैध हथियार

हथियार स्रोत पर कीमत

देसी कट्टा एक हजार से चार हजार

देसी पिस्टल 8000-15000

विदेशी पिस्टल 50 हजार से शुरू 1 लाख से अधिक

कारतूस 100-300 प्रति नग

ऐसे बदल गया तस्करी का तरीका

व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर संपर्क

नकली नाम और कोडवर्ड का इस्तेमाल

ऑनलाइन एडवांस पेमेंट

अलग-अलग कूरियर की तरह काम करने वाले बिचौलिए

खरीदार और सप्लायर का आमने-सामने मिले बिना सौदा पूरा करना

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
बेंगलुरु। कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले में उत्तर प्रदेश के एक 20 वर्षीय युवक की गिरफ़्तारी के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की एक कथित साज़िश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के रहने वाले सुहैल के तौर पर हुई है। उसे हरिहर से गिरफ़्तार किया गया, जहाँ वह कथित तौर पर पिछले 15 दिनों से एक फ़ैक्ट्री में काम कर रहा था। जाँचकर्ताओं का दावा है कि संदिग्ध ने अयोध्या मंदिर को निशाना बनाने की योजनाओं पर चर्चा की थी और उसके मोबाइल फ़ोन से बरामद आपत्तिजनक सामग्री की जाँच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उसके डिवाइस पर हथियार लिए हुए आरोपी की तस्वीरें, पाकिस्तानी फ़ोन नंबरों से जुड़े संपर्क और राम मंदिर पर हमले का ज़िक्र करने वाली कथित ऑडियो क्लिप मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ रिकॉर्डिंग में मंदिर में धमाका करने के बारे में उर्दू-मिश्रित हिंदी में बातचीत शामिल है। दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक एच.टी. शेखर ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सुहेल के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध थे और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में था। हरिहर के पास रहने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ़्तारी की गई। पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसे आगे की जांच के लिए तुमकुरु पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ़्तारी इस महीने की शुरुआत में गिरफ़्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकी ऑपरेटिव्स (दावणगेरे में जमीर खान और तुमकुरु में अल्लाह बख्श) से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अब तक सुहेल के मामले को पहले हुई गिरफ्तारियों से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं मिला है, और जांचकर्ता सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तुमकुरु टेरर मॉड्यूल की जांच जैसा ही लग रहा है, लेकिन किसी भी तरह का ऑपरेशनल कनेक्शन साबित करने के लिए और सबूतों की ज़रूरत है। आरोपी के डिजिटल डिवाइस, बातचीत के रिकॉर्ड और गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि कथित साजिश के दायरे का पता लगाया जा सके और उसके साथियों की पहचान की जा सके। पुलिस उन खुफिया जानकारियों की भी पुष्टि कर रही है जिनके मुताबिक 10 संदिग्ध लोगों का एक समूह कर्नाटक में दाखिल हुआ है। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह नेपाल के रास्ते फरार होने की फिराक में था। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने उसे दबोचा और अब उसे कोलकाता लाया जा रहा है। बता दें कि जहांगीर खान उपचुनाव से पहले उस समय चर्चा में आया था, जब मतदान से 48 घंटे पहले उसने चुनाव मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

हालांकि नाम वापसी की समयसीमा निकल जाने के कारण उसका नाम ईवीएम में बना रहा। 24 मई को आए नतीजों में भाजपा उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की, जबकि जहांगीर चौथे स्थान पर रहा। जहांगीर खान पर मतदाताओं को धमकाने समेत कई आरोप हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा सुरक्षा संबंधी राहत वापस लेने के बाद उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।

न्यूयॉर्क सिटी में भीषण हादसा: पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पेन स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में रविवार को पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, दो को चोटें आई हैं और बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने हमले के बाद तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। यह हमला पूर्वी मानक समय (ईएसटी) लगभग 19:00 बजे हुआ था।

यह चाकूबाजी की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) फाइनल में न्यूयॉर्क निक्स का मैच देखने के लिए शहर का दौरा करने वाले हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना अचानक हुई हिंसा थी। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे एमट्रैक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दमकल विभाग ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हुए लोगों को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया है। न्यूयॉर्क का पेन स्टेशन मैडिसन स्क्वायर गार्डन के ठीक नीचे स्थित है, जहां सोमवार शाम को एनबीए फाइनल के तीसरे गेम में निक्स का मुकाबला सैन एंटोनियो स्पर्स से होगा। मैच से पहले, शहर के अधिकारियों ने ट्रंप की उपस्थिति के कारण स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली वॉच पार्टी को रद्द करने और बैग ले जाने पर प्रतिबंध सहित नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। मेयर ज़ोहरान ममदानी भी उपस्थित रहेंगे।

मुरलीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर की गई। थाना मुरलीपुरा में दर्ज वाहन चोरी के एक प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने दादी का फाटक आरओबी पुलिया के पास से दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद इब्राहीम (29) और राधेश्याम उर्फ छोटू (24) के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों ने मुरलीपुरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। गहन पूछताछ में उनके द्वारा चित्रकूट, सदर और खोरा बीसल थाना क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातें करना सामने आया, जिसके बाद कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सैनी के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले विभिन्न इलाकों में रेकी करते थे और देर रात सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे।

संगरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 महीने से फरार 15 हजार का इनामी हत्यारा जगसीर सिंह उर्फ जग्गी गिरफ्तार
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 महीने पहले हुई हत्या के एक मामले में फरार 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जगसीरसिंह उर्फ जग्गी पंजाब के बठिंडा जिले में नंदगढ़ थाना क्षेत्र के मौजा झुगबा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि संगरिया थाना क्षेत्र की चक 2-एमजेडी रतनपुरा में कृष्णलाल डेलू के खेत में 14 अगस्त 2025 को रवि सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भिंदा सिंह और जग्गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

कोलकाता में सियासी भूचाल: टीएमसी पार्षद मोहम्मद जसिमुद्दीन पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार, रंगदारी और जबरन वसूली के भी आरोप
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के जोड़ासांको के वार्ड नंबर 39 से पार्षद मोहम्मद जसिमुद्दीन को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तृणमूल नेता पर हुई इस ताजा कार्रवाई के बाद पिछले 24 घंटों में गिरफ्तार होने वाले पार्षदों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है। इससे पहले शनिवार देर रात वार्ड नंबर 101 के पार्षद बप्पाआदित्य दासगुप्ता को रंगदारी और जबरन वसूली के आरोप में पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, जोड़ासांको थाने की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर रविवार सुबह करीब छह बजे श्री जसिमुद्दीन के घर पर छापा मारा। लगभग छह घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पार्षद ने पुलिस के बार-बार कहने पर भी दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार करने के बाद पुलिस ने बाहर से ताला खोला, घर में दाखिल हुई और श्री जसिमुद्दीन को हिरासत में ले लिया। इस गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। एक तरफ जहां पार्षद के समर्थकों ने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां जुटकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए  जसिमुद्दीन को तुरंत गाड़ी में बिठाया और दोनों गुटों को आपस में भिड़ने से बचा लिया।

जसिमुद्दीन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पार्षद के कुछ साथियों के नाम आए थे। अब कॉलेज में पढ़ रही उस लड़की को शनिवार को फिर डराया-धमकाया गया और पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार की नई शिकायत पर पुलिस ने श्री जसिमुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

इस प्राथमिकी में आपराधिक साजिश रचने, डराने-धमकाने, महिला की अस्मत को ठेस पहुंचाने और पीड़िता की पहचान उजागर करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। श्री जसिमुद्दीन पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में थे, लेकिन वर्ष 2015 के निकाय चुनाव से पहले वह तृणमूल कांग्रेस में आ गए और लगातार दो बार पार्षद चुने गए। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी के भीतर उनका दबदबा घटने लगा था और स्थानीय लोग भी उनसे नाराज चल रहे थे।

जसिमुद्दीन की यह गिरफ्तारी पटुली के वार्ड नंबर 101 के पार्षद बप्पाआदित्य दासगुप्ता की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद हुई है। श्री दासगुप्ता भी पहले भारतीय जनता पार्टी में थे, जो वर्ष 2010 में पाला बदलकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और निगम में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। नगर निगम के दो बड़े चेहरों की इस तरह हुई लगातार गिरफ्तारियों ने राज्य में नेताओं के भ्रष्टाचार और आपराधिक सांठगांठ पर एक नई सियासी बहस छेड़ दी है।

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला: 10 हजार का इनामी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरफ्तार, बहन अब भी फरार
जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,000 के इनामी आरोपी एवं चयनित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार निवासी हालीवाव, पोस्ट केरिया, थाना चितलवाना, जिला जालौर को 2 जून 2026 को जालौर पुलिस के सहयोग से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार और उसकी बहन निरमा कुमारी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई से संपर्क कर परीक्षा से पहले हल प्रश्नपत्र प्राप्त किया था। दोनों ने इसी प्रश्नपत्र का अध्ययन कर 15 सितंबर 2021 को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा में दिनेश कुमार को हिन्दी विषय में 141.55 तथा सामान्य ज्ञान में 167.89 अंक प्राप्त हुए, जिससे उसका मेरिट क्रमांक 182 आया और उसका उपनिरीक्षक पद पर चयन हो गया। वहीं उसकी बहन निरमा कुमारी ने लिखित परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए, लेकिन साक्षात्कार में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी और अंतिम चयन से वंचित रह गई। गिरफ्तारी से पहले दिनेश कुमार चित्तौड़गढ़ जिले में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत था।