assembly speaker devnani - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को शिमला स्थित लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों गणमान्य जनों के बीच सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल गुप्ता को राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने राजस्थान विधानसभा द्वारा संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखने में विधानसभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों, नवाचारों और जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही राष्ट्र निर्माण में जनप्रतिनिधियों के दायित्वों तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उत्तराखण्ड दौरे पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से की मुलाकात
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को पांच दिवसीय उत्तराखण्ड यात्रा पर देहरादून पहुंचे। उत्तराखण्ड विधानसभा पहुंचने पर प्रदेश के पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने उन्हें उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े पारंपरिक शिरोवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ राजस्थान विधानसभा में किए जा रहे नवाचारों और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। इससे पूर्व देवनानी चारधाम यात्रा के लिए जयपुर से रवाना हुए। सिविल लाइंस स्थित उनके राजकीय आवास पर विधानसभा अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान देवनानी चारधाम यात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।