home - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - 74 कैनाल वाली श्वानशाला को बनाया डॉग शेल्टर हाउस,अस्पताल,शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों से लावारिस श्वानों को लाकर रखेंगे
कोटा। शहर में शिक्षण संस्थान, अस्पताल व सरकारी कार्यालयों व उनके आस-पास घूमने वाले श्वानों को अब नगर निगम पकड़कर शेल्टर होम में रखेगा। साथ ही उनके खाने व देखभाल तक की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए निगम ने 75 कैनल वाली कोटा दक्षिण निगम की श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बनाया है। शहर में आवारा श्वानों द्वारा लोगों को काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत दिनों एक आदेश पारित किया गया था। उसमें नगर निगम को आदेश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, सरकारी अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में व उनके आस-पास घूमने वाले आवारा श्वानों को पकड़ा जाए। उन्हें शेल्टर हाउस में रखा जाए। साथ ही उन्हें पकड?े के बाद वापस उसी स्थान पर नहीं छोड़ा जाए जहां से उन्हें पकड़ा गया है। इससे काफी हद तक लोगों को श्वानों से राहत मिल सकेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में नगर निगम कोटा ने प्रयास करते हुए डॉग शेल्टर हाउस बनाया है।

बंधा धर्मपुरा श्वानशाला में ही बनाया शेल्टर हाउस
नगर निगम की ओर से बंधा धर्मपुरा में दो श्वानचालाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनमें से पूर्व में एक उत्तर निगम की व दूसरी दक्षिण निगम की है। लेकिन कोटा में फिर से एक निगम होने पर निगम ने अब कोटा दक्षिण की 75 कैनल वाली श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बना दिया है। उस पर नाम भी लिख दिया। साथ ही कैनल पर नम्बर भी डाल दिए हैं। जिससे अब जो भी श्वान कोर्ट के आदेश की पालना में पकड़े जाएंगे उन्हें यही रखा जाएगा। साथ ही निगम की ओर से ही उनके खाने व देखभाल के लिए केयर टेकर भी भी व्यवस्था की जाएगी।

फिलहाल वर्तमान संवेदक फर्म ही करेगी काम
नगर निगम की ओर से शेल्टर होम में रखने वाले डॉग को पकड?े के लिए अलग से टेंडर किया जाएगा। लेकिन जब तक नई जगह व नया टेंडर नहीं होता है तब तक जो संवेदक फर्म बधियाकरण व टीकाकरण के लिए श्वानों को ला रही है, वही काम करेगी। साथ ही शेल्टर हाउस के लिए अलग से निगम के एक अधिकारी नॉडल बनाया जाएगा।

उत्तर की श्वानशाला में होगा टीकाकरण व बधियाकरण
निगम की कोटा उत्तर वाली श्वानशाला को एबीसी के लिए रखा गया है। यहां शहर में अन्य स्थानों से पकड़कर लाए जाने वाले श्वानों का टीकाकण व बधियाकरण किया जाएगा। इस 125 कैनल वाली श्वानशाला में श्वानों को कुछ दिन रखने के बाद वापस उसी जगह पर छोड़ दिया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि आवारा श्वानों के लिए शेल्टर होम बनाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 8 नवम्बर के अंक में पेज 5 पर श्वानों के लिए नगर निगम बनाएगा शेल्टर होमझ् शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार पत्र में ही इसका उल्लेख किया था कि निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित श्वानशाला में ही शेल्टर हाउस बनाया जाएगा। समाचार प्रकाशित होने के बाद से ही नगर निगम ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसे अब अंजाम दिया गया है।

इनका कहना है
हर सरकारी कार्यालय, अस्पताल व शिक्षण संस्थानों में डॉग मुक्त करने के लिए नॉडल अधिकारी बनाए जा रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे श्वानों को वहां आने से रोकें। साथ ही निगम को सूचना देंगे। जिसके आधार पर निगम की टीम उन्हें वहां से पकड़कर डॉग शेल्टर हाउस में रखेगी। इसके लिए बंधा धर्मपुरा स्थित कोटा दक्षिण की 75 कैनल वाली श्वानशाला को डॉग शेल्टर हाउस बनाया गया है। यहां श्वानों को रखने के साथ ही उनके खाने व देखभाल की व्यवस्था नगर निगम करेगा। हालांकि शेल्टर हाउस के लिए श्वान पकडे का अलग से टेंडर किया जाएगा। लेकिन नया टेंडर नहीं होने व शेल्टर हाउस के लिए उपयुक्त जगह नहीं होने तक वर्तमान संवेदक फर्म ही श्वानों को पकड़कर यहां रखेगी। शीघ्र ही श्वानों को  पकडे  की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। जिससे काफी हद तक लोगों को इनसे राहत मिल सकेगी।
-ओम प्रकाश मेहरा, आयुक्त नगर निगम कोटा

अब घर बैठे मिलेगा नल कनेक्शन, मोबाइल पर मिलेगी आवेदन स्वीकृत-अस्वीकृत की जानकारी
कोटा। शहरवासियों के लिए खुश खबर है। अब नल कनेक्शन लेने के लिए उन्हें सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बस एक क्लिक पर ही कनेक्शन मिल जाएगा। नल फिटिंग से लेकर रोड कटिंग तक का सारा काम जलदाय विभाग खुद करेगा। जिसके दो फायदे होंगे,पहला-संबंधित सरकारी एजेंसियों के चक्कर काटने में व्यर्थ होने वाला समय की बचत हो सकेगी। दूसरा-रोड कटिंग से लेकर नल फिटिंग करवाने के लिए प्राइवेट वकर्स द्वारा मनमाना शुल्क वसूलने की समस्या से निजाद मिलेगी। दरअसल, जलदाय विभाग द्वारा नागरिक सेवाओं में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरलीकृत जल कनेक्शन प्रक्रिया लांच की गई है। जिसमें नया नल कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को जल मित्र पोर्टल या ई-मित्र के माध्यम से जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही 8100 रुपए डिमांड नोट राशि जमा करवानी होगी। विभाग इस राशि के जमा होने पर उपभोक्ता के घर तक नल कनेक्शन की सारी कार्यवाही पूरी करेगा।

नल फिटिंग से रोड कटिंग तक सारा काम विभाग का
नल कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अब संबंधित विभागों के चक्कर नहीं काटने पडेंÞगे। नल फिटिंग,रोड कटिंग, सड़क मरम्मत, मीटर लगाना सहित अन्य सभी कार्य जलदाय विभाग के कर्मचारी ही करेंगे।  जबकि, अभी तक नल कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को पाइप बिछाने के लिए सड़क कटाई के लिए केडीए या नगर निगम से परमिशन लेनी पड़ती है और इसका शुल्क भी अलग से जमा करवाना पड़ता है। जिसकी रसीद जलदाय विभाग को देने के बाद कनेक्शन और सुरक्षा राशि जमा के संबंध में पीएचईडी से डिमांड नोटिस जारी किया जाता था। फिर मीटर जमा करने, प्लम्बर चयन की औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थी। इसके बाद ही कनेक्शन जारी किया जाता था। लेकिन, अब उपभोक्ता को सिर्फ 8100 रुपए का शुल्क जमा करवाना होगा। नल कनेक्शन के लिए सड़क कटाई, कनेक्शन के लिए पाइप व मीटर व कनेक्शन जोड़ने का सारा कार्य विभाग करेगा।

मोबाइल पर मिलेगी आवेदन स्वीकृत-अस्वीकृत की जानकारी
जलदाय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नल कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ई-मित्र के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों के साथ आॅनलाइन आवेदन करेगा। जिसकी विभाग द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत की जानकारी आवेदन में दिए गए मोबाइल नम्बर पर दी जाएगी। इसके अलावा दस्तावेजों में कोई कमी होने पर सुधार का मैसेज भी दिया जाएगा। ताकि, विभाग और उपभोक्ता के बीच पारदर्शिता बनी रहे।

मनमाने शुल्क वसूली से मिलेगी निजात
जलदाय विभाग की इस सुविधा से उपभोक्ताओं को प्राइवेट पलम्बर द्वारा वसूले जाने वाला मनमाना शुल्क से छुटकारा मिल सकेगा। आवेदक को आवेदन के साथ 8100 रुपए जमा करवाने पर कनेक्शन से संबंधित सभी कार्य विभाग द्वारा करवाए जाएंगे। जबकि, पहले उपभोक्ता को सड़क काटने के लिए संबंधित विभाग से परमिशन लानी पड़ती थी और मीटर सहित पाइप भी खुद ही लाने पड़ते थे। जिसमें काफी परेशानी होती थी। यह सब समस्या का निवारण विभाग की इस सुविधा से हो सकेगा।

यह दस्तावेज कराने होंगे जमा
आॅनलाइन आवेदन के दौरान आवेदक को घर के पते का  प्रमाण के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, भूस्वामित्व का प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री-पट्टा, राशन कार्ड  या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। किराएदारको कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। क्योंकि, कनेक्शन के लिए मकान का मालिकाना हक होना चाहिए, जिसके दस्तावेज आवेदन में लगते हैं।

कैम्प लगाकर जागरूक कर रहा विभाग
ऑनलाइन नल कनेक्शन दिए जाने की सुविधा की जानकारी देने के लिए जलदाय विभाग द्वारा शहरभर में कैम्प लगाए जा रहे हैं। जहां विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय लोगों को आॅनलाइन कनेक्शन लेने के तौर-तरीके, दस्तावेजों की उपलब्धता तथा घर बैठे कनेक्शन मिलने सहित सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इलाके के ई-मित्र संचालकों को भी शिविर में ऑनलाइन फाइलिंग कैसे होगी, इससे संबंधित जानकारी दी जा रही है।

एक क्लिक पर नल कनेक्शन
सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। जलदाय विभाग ने शहरवासियों को आॅनलाइन नल कनेक्शन दिए जाने की सुविधा दी है। उपभोक्ताओं को  विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वह घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सरकार की योजना के उद्देश्य व फायदों से अवगत करा रहे हैं। इलाके के ई-मित्र संचालकों को भी ट्रैनिंग दे रहे हैं, ताकि आवेदकों को परेशानी न हो और उनके आवेदन सही तरह से हो सके।
-प्रकाशवीर नथानी, एक्सईएन जलदाय विभाग कोटा

गरीब के आशियाने के सपने को दबंगों ने तोड़ा
भैंसरोडगढ़। ग्राम पंचायत बाडोलिया के ग्राम जावरा कला में गरीब पीड़ित महिला ममता बाई के प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि से बनाए जा रहे अधूरे मकान को गांव के ही कतिपय दबंगों ने काम को बीच में रूकवा दिया। जिससे पीड़ित लाचार महिला छोटे बच्चों और परिवार को हाड़कंपाने वाली सर्दी में ठिठुरने को मजबूर है। महिला को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ममता बाई ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी अधिकारी अनदेखा कर रहे है। कड़ाके की सर्दी में  महिला, मासूम बच्चे और परिवार खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हो रहे। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि से पीड़ित महिला ममता बाई वैष्णव का स्वीकृत मकान ग्राम पंचायत बाडोलिया के ग्राम जावरा कला में बनाने का पंचायत और सचिव ने सर्वे कर पास किया। जिस पर महिला ने छत नाप तक मकान बनाने के उपरांत गांव के ही कतिपय दबंगों ने महिला को परेशान करते हुए काम को रुकवा दिया। पीड़ित महिला सभी जगह गुहार लगा चुकी है लेकिन प्रशासन भी केवल औपचारिकता ही कर रहा है, जिसका खामियाजा महिला और उसका परिवार इस दंश को ठंड में झेलने को मजबूर है।

परिजनों का दर्द  छलका
पीड़ित महिला ममता बाई ने बताया कि मेरे मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्व में सर्वे रिपोर्ट दर्ज के आधार पर राशि देकर बनाया जा रहा था लेकिन अभी कुछ गांव के ही दबंगों ने नाजायज परेशान कर काम को रुकवा दिया।  मैंने सभी अधिकारियों तक को मेरी पीड़ा बताई लेकिन मेरी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ । इस संबंध में पीड़ित ममता बाई के देवर छीतर वैष्णव ने बताया कि हमारी जमीन जिस पर मकान बन रहा है। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया लेकिन अभी गांव के कुछ लोग हमें नाजायज परेशान कर काम को रुकवा दिया।

इनका कहना है
शिकायत पर गंभीरता रखते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- महेश गगोरिया, एसडीएम रावतभाटा

पीड़ित महिला की शिकायत पर मौके पर जाकर सर्वे रिपोर्ट बना उपखंड अधिकारी को दे दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-नानालाल धाकड़ ,नायब तहसीलदार, रावतभाटा

प्रार्थिया की शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर उपखंड अधिकारी को भेज दी गई है।
-बरकत हुसैन, एएसआई रावतभाटा थाना

सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है । मृतक रेलवे में नौकरी करता था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है । सूचना पर डिप्टी एसपी राजेश कुमार सोनी , थाना अधिकारी पंकज यादव एवं एडिशनल एसपी मुख्यालय संजय शर्मा  घटनास्थल पहुंचे और  निरीक्षण  कर एफएसएल टीम को बुलाया ।   पुलिस ने मृतक के शव को  मोर्चरी में रखवाया है। अभी तक  हत्या का करण सामने नहीं आया है पुलिस मामले में जांच कर रही है । सहायक पुलिस उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि मृतक शंभू  (35 साल )पुत्र नंदकिशोर रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर नंबर 419  में अपने बच्चों के साथ  सो रहा था तभी किसी ने  धारदार हथियार से गला  रेत कर  हत्या कर दी जबकि मृतक की पत्नी भी उसी कमरे में सो रही थी । मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि उसका भाई शंभू रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर में रहता था और रेलवे में सर्विस करता था उसकी गांव में किसी से कोई झगड़ा नहीं था। देर रात को कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में आया और चाकू से गला काटकर फरार हो गया । भाई ने बताया कि उसकी भाभी जमीन पर सो रही थी साथ में छोटा बच्चा भी सो रहा था जबकि उसका भाई बेड पर सो रहा  था। क्वार्टर में जाने के दो रास्ते हैं मेन गेट बंद था तथा पीछे का  दरवाजा खुला हुआ था।

रेजोनेंस कोचिंग के छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास
कोटा। मंगलवार देर रात रेजोनेंस कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर  परिजनों ने तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां छात्र को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया। उसका उपचार जारी है। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशांत कुमार साहू उम्र 18 साल पुत्र दीनदयाल साहू निवासी  खेड़ली फाटक ने अपने घर पर मंगलवार देर रात को अज्ञात जहर का सेवन किया था जिस पर परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र रेजोनेंस कोचिंग संस्थान से जेईई मेंस की तैयारी कर रहा था। सीआई ने बताया कि पूछताछ में सामने आया छात्र के पिता ने अपनी छोटी पुत्री को लैपटॉप दिलवा दिया था। जिससे वह नाराज हो गया और उसने आत्महत्या के मकसद से अज्ञात जहर का सेवन कर लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।

घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो
ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं।  हर बार मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं सस्ते और लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं।  जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सीसी क्रीम बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बीबी क्रीम में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं एक्ने और आॅयली स्किन की महिलाओं को सीसी क्रीम लगानी चाहिए।

सीसी क्रीम के फायदे
सीसी क्रीम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहरी तत्वों से प्रोटेक्ट करता है।
सीसी क्रीम में ग्रीन टी, सोया और शीया बटर पाया जाता है, जो हमारी स्किन को स्मूद बनाता है।
सीसी क्रीम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है।
इसे लगाकर आप सन डैमेज से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें एसपीएफ के गुण पाए जाते हैं।

क्या होती है सीसी क्रीम
सीसी क्रीम कलर कंट्रोल और कॉम्प्लेक्शन करेक्टर है। सीसी क्रीम को खासतौर पर स्किन डिस्कलरेशन के लिए बनाया गया है।
आप इसकी मदद से डार्क सर्कल, एक्ने के निशान और डार्क स्पॉट छिपा सकती हैं। यह क्रीम बेहद लाइट होती है।

कैसे बनाएं
आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से सीसी क्रीम बना सकती हैं।
1 चम्मच मॉइश्चराइजर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
फाउंडेशन
सनस्क्रीन
कॉम्पैक्ट पाउडर
लाइट पिंक ब्लश पाउडर
एक बाउल में 1 चम्मच मॉइश्चराइजर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा फाउंडेशन, सनस्क्रीन, कॉम्पैक्ट पाउडर और लाइट पिंक ब्लश पाउडर मिलाएं।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
लीजिए तैयार है आपकी होममेड सीसी क्रीम।

खेत से घर लौट रहे टीचर की बेरहमी से हत्या
सुल्तानपुर। बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शनिवार तड़के बिसलाई माताजी के पास सरकारी टीचर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सरकारी टीचर तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था। तब घात लगाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार अध्यापक सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र मीणा (46)  तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था।  इस दौरान घात लगाकर बैठे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने राजेंद्र के साथ हथियारों से हमला कर दिया। राजेंद्र की बाइक पर खून के निशाने मिले है। घायल राजेंद्र ने तुरंत उसके पिता व एक परिचित को फोन किया। जिसके बाद दो जने मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गंभीर घायल राजेंद्र को  हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सुल्तानपुर व बुढादित पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र मोरपा डायरा में पोस्टेड थे। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। मृतक के दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी से एक लड़का व एक लड़की, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा था। राजेंद्र ने दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मौका निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सिर पर चोट लगने से उसकी मौत होना बताया हैं।

रेपो दर में बढ़ोतरी: 4.40 प्रतिशत से बढ़कर हुई 4.90%, महंगा होगा ऋण, घर- कार किस्तों में होगी वृद्धि
मुंबई। रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने महंगाई को काबू में करने के लिए लगातार दूसरे महीने नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे आम लोगों के लिए घर, कार और अन्य ऋणों की किस्तों में वृद्धि होगी और ऋण महंगे हो जायेंगे।

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। महंगाई और रूस एवं यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर अनिश्चितता बढ़ी है और इससे आपूर्ति श्रृंखला पर भी असर हुआ है, जिसके कारण दुनिया भर में महंगाई बढ़ी है। भारत पर भी उसका असर हुआ है।

दास ने कहा कि समिति ने रेपो दर को 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत करने के साथ ही स्टैंडिंग डिपोजिट फैसिलिटी दर को भी आधी फीसद बढ़ाकर 4.65 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी को इतनी ही बढ़ाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही समिति ने विकास को मदद करने और महंगाई को काबू में करने के उद्देश्य से अपने सामंजस्य वाले रूख को वापस लेने पर ध्यान केन्द्रित करने का भी निर्णय लिया है।

समिति ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर यथावत बनाये रखा और कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में महंगाई भी रिजर्व बैंक के छह प्रतिशत के दायरे से बाहर रहने का अनुमान है।समिति ने नीतिगत दरों में एक महीने में दूसरी बार यह बढ़ोतरी की है। पिछले महीने रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढोतरी की गयी थी।

ट्यूशन के बहाने बालिका को घर ले जाकर किया दुष्कर्म
जयपुर। करधनी इलाके में एक शिक्षक अजय ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने 11 वर्षीय बालिका को घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। आशय की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को अजय ने फोन कर बच्ची को ट्यूशन क्लास दिखाने के बहाने घर से थोड़ा दूर बुलाया और अश्लीलता की। उसके बाद वापस घर के पास छोड़ गया। रोती हुई बच्ची ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बच्ची की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज बालिका का मेडिकल कराया है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने उसके घर गई, लेकिन वह फरार हो गया।

नियुक्तियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने छेड़ी नई बहस: सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थी
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 25 हजार भर्तियों की प्रक्रिया के तहत दो हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे और युवाओं से धैर्य बनाये रखने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया कानूनी पेचीदगियों में न फंसे।

मान ने दावा किया कि पिछली सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थीं लेकिन उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि घरों के नजदीक नियुक्तियां दी जाएं। उन्होंने हालांकि इसी के साथ युवाओं से अनुरोध किया कि घर से दूर हों तब भी वह हिचकिचाएं नहीं क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारों को भी अपने सपने पूरे करने के लिए घर से दूर जाना पड़ा था। आज की नियुक्तियां जल विभाग, स्वास्थ्य विभाग में थीं।

उन्होंने म्युनिसिपल भवन में 2373 नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि विरोध कर रहे युवाओं को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सरकार को इतना समय देना चाहिए कि सरकार भर्तियों के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकें क्योंकि जल्दबाजी में उठाया कोई कदम उल्टा पड़ सकता है यदि किसी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी तो। उन्होंने दावा किया कि पिछली  सरकारें जो काम अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाईं थीं, वे उन्होंने पहले दो महीने में किये हैं।

क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2022 का दूसरा दिन: पूरी हो रही सपनों के घर की तलाश
जयपुर। राजमहल पैलेस में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो 2022 के दूसरे दिन शनिवार को विजिटर्स बड़ी संख्या में एक्सपो का दौरा कर अपने सपनों के आशियाना की तलाश पूरी कर रहे हैं। यह एक्सपो क्रेडाई (कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया), राजस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है। राजसमंद सांसद, दीया कुमारी दूसरे दिन की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने और मालवीय नगर विधायक  कालीचरण सराफ ने द्वीप प्रज्जवलन किया। इनके अलावा जयपुर विकास आयुक्त (जेडीसी),  गौरव गोयल ने भी एक्सपो का दौरा कर बिल्डर्स व डेवलपर्स से मुलाकात की। क्रेडाई राजस्थान के प्रेसीडेंट, धीरेंद्र मदान, क्रेडाई राजस्थान के चेयरमेन, अनुराग शर्मा, क्रेडाई राजस्थान के महासचिव, राजेंद्र सिंह पचार और एक्सपो के कन्वीनियर  गिरराज अग्रवाल ने अतिथियों को एक्सपो की विजिट कराई।

उन्होंने कहा कि महामारी के दो वर्ष बाद क्रेडाई द्वारा यह शानदार एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें लोगों का काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है और यहां के हर स्टॉल पर कुछ न कुछ नया है। कोरोना महामारी के बाद आयोजित किए जा रहे इस एक्सपो के बाद प्रोपर्टी में इन्वेस्ट करने के प्रति निश्चित तौर पर रुझान बढ़ेगा। उन्होंने रियल एस्टेट को इंडस्ट्री का दर्जा दिए जाने का भी समर्थन किया।

विधायक  कालीचरण सराफ ने कहा कि कहा कि आज के समय में जब बड़े शहरों में जमीन की कमी है और जयपुर की जनसंख्या 40 लाख से अधिक हो गई है, ऐसे में होरिजेंटल डवलपमेंट की जगह वर्टिकल डवलपमेंट का कॉन्सेप्ट चलन में है। कोरोना महामारी के बाद क्रेडाई द्वारा आयोजित इस एक्सपो के जरिए रियल स्टेट कारोबार का एक्सपोजर किया गया है, इससे निश्चित रूप से इस क्षेत्र की मंदी दूर होगी।

जेडीसी गौरव गोयल ने कहा कि यह क्रेडाई की काफी अच्छी पहल है, जहां कस्टमर के समक्ष सारे विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं और बैंक लोन की जानकारी भी ली जा सकती है। बिल्डर्स व डवलपर्स द्वारा अपने प्रोजेक्ट्स में जो नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, यहां उसका हैल्दी कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इस तरह के आयोजन नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए।

चार दिवसीय इस एक्सपो में 4 लाख से लेकर 6 करोड़ तक की प्रॉपर्टीज ऑफर पर उपलब्ध हैं। इनमें प्रीमियम रेजीडेंशियल, अफोर्डेबल हाउसिंग, खेत, विला, टाउनशिप, कॉमर्शियल शॉप व ऑफिस, स्टूडियो, फॉर्म हाउस और रिसॉर्ट हाउसिंग जैसी प्रोपर्टीज शामिल हैं। 36 प्रमुख डेवलपर्स द्वारा जयपुर, एनसीआर, जोधपुर तथा राजस्थान के अन्य शहरों के 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें एग्रो टाउनशिप का नया कॉन्सेप्ट विजिटर्स को काफी पसंद आ रहा है। इसमें कस्टमर्स को फेंसिंग, बोरवेल, सीसीटीवी सर्विलेंस, गार्ड रेजीडेंसी व फार्मर रेजीडेंस की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी खत्म, निवेश पर भी कैंची
नई दिल्ली। एक अप्रैल यानी आज से वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कई नियम भी बदल जाएंगे। इनका असर हमारी कमाई, खर्च और निवेश पर पड़ेगा। आइए जानते हैं बदलावों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे।
प्रॉविडेंट फंड: जिन कर्मचारियों ने पीएफ अकाउंट में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा किया है, उन्हें ब्याज पर इनकम टैक्स देना होगा। टैक्स कैलकुलेशन के लिए अमाउंट को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक में छूट वाला योगदान, तो दूसरे में 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का योगदान रहेगा, जो टैक्सेबल होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपए रहेगी।

किफायती घर: अगर आपने पहली बार किफायती घर खरीदा हैए तो चुकाए गए ब्याज पर धारा 80 ईईए के तहत 1.5 लाख की अतिरिक्त कटौती का लाभ नहीं मिलेगा। घर की कीमत 45 लाख से कम है, तो अब तक ब्याज भुगतान में डेढ़ लाख तक की कटौती का दावा कर सकते थे। यह कटौती या छूट धारा 24 बी के तहत मिल रही 2 लाख रुपए की छूट के अलावा थी। यह लाभ उन्हीं टैक्सपेयर्स के लिए था, जिन्होंने घर खरीदने के लिए एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 के बीच कर्ज लिया हो।
क्रिप्टोकरेंसी: वर्चुअल करेंसी पर भी एक अप्रैल से कर संबंधी स्पष्ट नियम लागू होंगे। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स या क्रिप्टो पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। किसी व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी बेचने पर फायदा होता है, तो उसे टैक्स देना होगा। बिक्री पर एक जुलाई से एक फीसदी टीडीएस भी काटा जाएगा।

दवाएं: नए फाइनेंशियल ईयर में हेल्थकेयर भी महंगा हो जाएगा। करीब 800 लाइफ  सेविंग ड्रग्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ेंगे, जिससे इलाज के खर्च में बढ़ोतरी होगी।

पैन: पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पेनल्टी लगेगी। यह 30 जून 2022 तक 500 रुपए रहेगी। इसके बाद 1000 रुपए पेनल्टी देनी होगी। 31 मार्च 2023 के बाद भी लिंक न करवाने पर पैन नंबर निष्क्रिय हो जाएगा।

जीएसटी: 20 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारी अनिवार्य ई-इनवॉइसिंग के दायरे में आएंगे। हर बिजनेस टू बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए ई-इनवॉइस जारी होगा। इसके न होने पर ट्रांसपोर्ट के दौरान माल जब्त किया जा सकता है। साथ ही, खरीदार को मिलने वाला इनपुट टैक्स क्रेडिट भी खतरे में पड़ जाएगा।

ऑडिट ट्रेल: हर कंपनी को अकाउंट सॉफ्टवेयर में ऑडिट ट्रेल फीचर जुड़वाना होगा। ऑडिट ट्रेल का उद्देश्य कंपनी के लेन-देन में एंट्री के बाद किए जाने वाले परिवर्तन का रिकॉर्ड रखना होता है। मांगे जाने पर ऑडिट ट्रेल उपलब्ध कराना होगा।

एनपीएसए म्यूचुअल फड संबंधी बदलाव

राज्य कर्मचारी अपने एम्प्लॉयर के एनपीएस योगदान पर ज्यादा कटौती का दावा कर सकेंगे। दो साल बाद तक अपडेटेड आयकर रिटर्न भर सकेंगे।

कोरोना के इलाज के लिए मिली 10 लाख रुपए तक की राशि पर टैक्स नहीं लगेगा।

म्यूचुअल फंड में निवेश सिर्फ यूपीआई या नेटबैंकिंग के जरिए ही हो सकेगा।

75 साल से ऊपर के बुजुर्गों को रिटर्न भरने से छूट।