surrender - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य
अगरतला। त्रिपुरा में अप्रैल 2023 से अब तक विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 1,245 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि उग्रवादियों ने 147 हथियार भी सौंपे और हिंसा का रास्ता त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौट आये।

विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ी संख्या नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के विभिन्न गुटों से है। इसमें एनएलएफटी (बिस्वा मोहन गुट) के नेता बिस्वा मोहन देबबर्मा सहित 417 सदस्य, एनएलएफटी (परिमल देबबर्मा गुट) के 394 सदस्य और एनएलएफटी (ओआरआई गुट) के 223 सदस्य शामिल हैं। इन गुटों के अलावा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के 220 उग्रवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने कुल 147 हथियार सौंपे, जिनमें से अधिकतर हथियार स्थानीय स्तर पर बने आग्नेयास्त्र थे।

हथियारों के इस जखीरे में 93 देसी बंदूकें, 13 एके-सीरीज राइफलें, दो कार्बाइन, 6.303 राइफलें, चार चीनी राइफलें, एक चीनी पिस्तौल, एक स्टेन गन, आठ पिस्तौल और चार रिवॉल्वर, आठ सिंगल-बैरल बंदूकें, एक बोटामैक्स डिवाइस, चार चीनी ग्रेनेड और एयरगन शामिल थीं। डॉ. साहा ने इस बात पर जोर दिया कि तय समय सीमा के बाद से उग्रवादी आंदोलन की कोई नयी घटना सामने नहीं आयी है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत है।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत सरकार और उग्रवादी संगठनों के बीच पुनर्वास समझौते के तहत कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इसमें एनएलएफटी और एटीटीएफ के सभी सदस्यों का हथियारों और उपकरणों का समर्पण करना, हिंसा और गुप्त गतिविधियों का त्याग, समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक महीने के भीतर सशस्त्र अभियानों को बंद करना और भारत के संविधान को बनाये रखना तथा सामाजिक सछ्वाव को बढ़ावा देना शामिल है।

समझौते में पूर्व उग्रवादियों को भविष्य में किसी भी अन्य विद्रोही समूहों को सहायता, प्रशिक्षण या हथियारों की आपूर्ति करने से भी सख्त रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को​ मिली बड़ी सफलता, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के बढ़ते प्रभाव और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन के कुल 22 सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में आयोजित एक समारोह में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला सहित जीआरडी मिलिशिया कमांडर, आरपीसी मिलिशिया सदस्य, जंगल कमेटी अध्यक्ष और केएएमएस सदस्या सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्यरत कैडर शामिल हैं। ये सभी सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के निवासी हैं। सुकमा पुलिस द्वारा संचालित पूना मारगेम अभियान के तहत इन नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का प्रयास किया गया। यह अभियान छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीडि़त राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार सफल सुरक्षा अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सड़क संपर्क के विस्तार से माओवादियों का मनोबल टूटा है। विकास कार्यों की सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच और पुलिस के बढ़ते प्रभाव ने उनके संगठन को कमजोर किया है, जिससे प्रभावित होकर यह निर्णय लिया गया।

आत्मसमर्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (आईपीएस), डीआईजी सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर एस अरूल कुमार, कमांडेंट 227 वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल कुमार गुप्ता, रोहित शाह (आईपीएस), नवीन कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा अमरजीत कुमार गुप्ता, उप कमांडेन्ट सूचना शाखा रेंज फिल्ड टीम जगदलपुर गणवीर रवि बसंताराव, उप कमांडेंट 74 वाहिनी सीआरपीएफ मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा रविकांत सहारे, सहायक कमाण्डेन्ट 223 वाहिनी सीआरपीएफ सुखविंदर सिंह एवं सहायक कमाण्डेन्ट 02 वाहिनी सीआरपीएफ अजीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में गोंचे हुंगा ग्राम एलमपल्ली जीआरडी मिलिशिया कमांडर, निवासी एलम्मपल्ली (बेडमा) थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , मड़कम बण्डी , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, माड़वी हांदा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, मड़कम नन्दा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मड़कम रामा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मड़कम सोमड़ा, पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी भीमापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा,  मिडियाम आयता , बेड़मा आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ,  मड़कम चैतु , बेड़मा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी वेडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , माड़वी हुंगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल करकापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , लक्ष्मी मुचाकी - रेवाली/पोदेम पंचायत केएएमएस सदस्या, निवासी पोरदेम गोटगुड़ेम थाना गादीरास जिला सुकमा , गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी तिम्मापुरम पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , माड़वी दूला , पेद्दाबोडकेल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी पेद्दाबोडकेल थाना चिंतलनार जिला सुकमा , कुंजाम केसा , बैयमपल्ली आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष, निवासी उरसांगल इत्तापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , वेको विज्जा , गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा , वेको हड़मा , गोण्डेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य, निवासी नेण्डीपारा गोण्डेरास थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, मुचाकी सुक्का , गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, निवासी गोगुण्डा उसकोनपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा , माड़वी जोगा , पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी करकनगुड़ा सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , मड़कम पाण्डू , पेद्दाबोडकेल आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, निवासी करकनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , नुप्पो देवा , आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी कुमोड़तोंग पेरमापारा थाना पामेड़ जिला सुकमा,  भोगाम दसरू उर्फ सोना , बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी उरसांगल बक्कापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा , सलवम लखमा , जोनागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी जोन्नागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, जगत उर्फ मुचाकी बेड़मा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, निवासी दुरमा नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल है।

आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्हें सरकार द्वारा संचालित अन्य पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास में डीआरजी सुकमा, जिला बल सुकमा, रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) जगदलपुर और सीआरपीएफ की 02, 74, 111, 223, 227 वाहिनी एवं कोबरा 201 वाहिनी की आसूचना शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चेक बाउंस केस में सुनवाई आज: राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल? जानें पूरा मामला
मुंबई। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में आज अभिनेता राजपाल यादव कोर्ट पहुंचेंगे, जहां इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से इस केस में सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था लेकिन आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि ये पूरा मामला करीब 9 करोड़ रूपए का है, जिसके कारण अभिनेता को दूसरी बार तिहाड़ जेल जाना पड़ा है। एक्टर ने हाल ही में 5 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। 12 फरवरी को एक्टर के वकील ने घर में शादी का हवाला देकर जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने टाल दिया था। ऐसे में अब अभिनेता घर के फंक्शन में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले 12 को सुनवाई करते हुए एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए अभिनेता और उनके वकील को कहा, वो जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान कोर्ट ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था लेकिन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के ​दौबारा जेल जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में खड़े हो चुके हैं और इसके लिए सबसे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, जिसके लिए वो राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इसके अलावा राजनीतिक गलियारे से तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर की मदद करने का आश्वान दिया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, रतन जैन और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने की है। इसके लिए राधा यादव ने सभी का धन्यवाद दिया है। अब देखना ये होगा कि इस केस में क्या आज हाई कोर्ट अभिनेता को जमानत देता है या नहीं।

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को धमकी देने वाले ने किया आत्मसमर्पण, आपराधिक मामले में चल रहा था फरार
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को धमकी देने के आरोपी ने शिवपुरी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि आरोपी प्रभात रावत कुख्यात बदमाश है, जो कि पूर्व में भी आपराधिक मामले में फरार चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, चार दिन पूर्व उसने जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को फोन पर धमकी दी थी। विधायक के इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसने कल शाम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों का आत्म समर्पण : गुलाब देकर समाज की मुख्य धारा में आने पर किया स्वागत, हाथ में थामी संविधान की कॉपी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ राज्य पुलिस के महानिदेशक अरुण देव गौतम के समक्ष आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए अपने हथियार डालने के साथ अब उनके हाथों में भारत के संविधान की प्रति है। यह कार्यक्रम मूल रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। सभी नक्सलियों ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। कुल 208 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से छत्तीसगढ़ में शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। आत्म समर्पित नक्सलियों को समाज में स्वीकारने के लिए बस्तर पुलिस ने मांझी चालकी को आमंत्रित किया है। मांझी चालकी ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को लाल गुलाब देकर समाज की मुख्य धारा में आने पर स्वागत किया।

आज आत्मसमर्ण करने वाले कुल 208 नक्सलियों में से 110 महिला और 98 पुरुष नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। हथियारों में 19 एके 47 राइफल, 17 एसएलआर रायफल, 23 इंसास रायफल, एक इंसास एलएमजी, 36 थ्री नॉट थ्री, चार कार्बाइन,  11 बीजीएल लॉन्चर,  41 बंदूक सिंगल शॉट,  और 01 पिस्टल शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इससे अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो जाएगा और उत्तरी बस्तर में लाल आतंक का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब केवल दक्षिणी बस्तर ही बचा है।

इससे पहले पिछले दो दिन में 258 नक्सलियों के आत्मसमर्पण से यह सिद्ध होता है कि आज बंदूक नहीं बल्कि विश्वास की ताकत जीत रही है। राज्य के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीते दो दिन में 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रतीक है कि अब बंदूक नहीं, विश्वास की शक्ति जीत रही है।

सत्य, साहस, समर्पण और संकल्प संतुलन के 44 वर्ष
कोटा। 44 वर्ष का एक सफर, यह यात्रा केवल कागज और छपाई की नहीं, बल्कि सच्चाई के साथ खड़े रहने के संकल्प, समर्पण और पाठकों के अटूट विश्वास की अनवरत दास्तान है। सत्य, सेवा, साहस और सिद्धान्त पर अडिग रहकर अपार पाठकवृन्द परिवारों का अभिन्न हिस्सा बने दैनिक नवज्योति के कोटा संस्करण ने आज अपने स्थापना दिवस पर 44 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा में  पाठकों, एजेन्ट, संवाददाताओं और विज्ञापन सहयोगियों के भरोसे ने हमें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी।

हमारे एजेंटों की मेहनत, संवाददाताओं की निष्ठा और विज्ञापनदाताओं का सहयोग इस अखंड यात्रा की रीढ़ साबित हुआ है। इन्हीं मजबूत स्तंभों के कारण दैनिक नवज्योति ने सदैव निर्भीक, निष्पक्ष और निष्कलुष पत्रकारिता की परंपरा को निरंतर जीवित रखा है। आज जब सोशल मीडिया की उपस्थिति में समाचारों की प्रामाणिकता को लेकर संशय बना रहता है। सनसनीखेज और मसालेदार पत्रकारिता की प्रवृत्ति प्रबल बनी हुई है। तब भी  दैनिक नवज्योति नवज्योति ने हमेशा तथ्यों पर आधारित सकारात्मक और संतुलित खबरों को प्राथमिकता दी है। हमने कभी भी पाठकों के विश्वास से समझौता नहीं किया। शिक्षा नगरी कोटा के साथ सम्पूर्ण हाड़ौती  में हुए विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को हमने रचनात्मक दृष्टि से प्रस्तुत कर सकारात्मक पत्रकारिता का मानक स्थापित किया है।  यही कारण है कि आज दैनिक नवज्योति केवल एक अखबार नहीं, बल्कि पाठकों के परिवार का  हिस्सा बन चुका है। मैं इस अवसर पर बताना चाहता हूं कि यह सभी कार्य मेरे दादाजी कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी व मेरे  पिता, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक आदरणीय दीनबंधु चौधरी जी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन के कारण ही फलीभूत हो सके।

शिक्षा नगरी में हुए विकास कार्यों के सकारात्मक पक्ष और उसकी जरूरत के साथ विशेषता को लेकर वर्ष भर दैनिक नवज्योति  ने सैकड़ों स्टोरीज प्रकाशित की।  इस वर्ष 180 से अधिक खबरों का प्रशासन पर सीधा असर पड़ा और उन्हें तुरन्त  कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। बीस से अधिक खबरों पर न्यायालय ने प्रसंज्ञान लिया। लखावा वन विभाग प्लांटेशन में  करोड़ों के भ्रष्टाचार को लेकर जब हमने खबरें प्रकाशित की तो वन विभाग की आंखें खुल गई। स्वयं शासन सचिव ने जांच की पत्रावली में लिखा कि  दैनिक नवज्योति की यह खबर हमारे लिए आई ओपनर साबित हुई। दैनिक नवज्योति की ही एक अन्य खबर पर रैंजर सहित चार लोगों को निलंबन झेलना पड़ा। हमने कोटा की इकोनॉमी को बूस्ट देने वाली पर्यटन और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं का कभी पीछा नहीं छोड़ा। एयरपोेर्ट की जगह के चयन से लेकर डायवर्जन और केन्द्रीय केबिनेट की स्वीकृति तक के हर समाचार को सभी तथ्यों के साथ गंभीरता से प्रकाशित किया। नवज्योति के लगातार प्रयास से  इसी माह  एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी तरह कोटा को पर्यटन नगरी बनाने के हमारे प्रयास लगातार जारी हैं। कोचिंग के बच्चों की आत्महत्या के प्रकरणों को लेकर बच्चों के परिजनों की पीड़ा को भी हमने समझा और कई ऐसे समाचार प्रकाशित किए जो कोचिंग के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुए। नतीजा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट तक को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिर कोचिंग संस्थाओं पर नियंत्रण को लेकर राजस्थान विधानसभा ने प्रवर समिति में आए विधेयक को पारित कर कानून का रूप दे दिया है। रेल कनेक्टिीविटी, सड़क कनेक्टिीविटी,आवारा मवेशियों, श्वानों,कबूतरों के पंखों  से होने वाली बीमारी और रैबीज जैसे रोग की संभावना को लेकर ना हमने केवल चेताया बल्कि इसका सकारात्मक उपाए भी सरकारों को उपलब्ध करवाए। हमने सामाजिक और आर्थिक रूप से समाज को सशक्त करने तथा सरकार और शहरवासियों के बीच सेतु बनने की अपनी भूमिका को भी खूब निभाया। पूरे वर्ष मासिक परिचर्चा (टॉक शो) के माध्यम से हमने एआई लिट्रेसी की जरूरत, क्वालिटी हेल्थ केयर, क्वालिटी एजुकेशन, पॉंंजी स्कीम्स से बचाव, युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने,नशा परिवारों का नाशक,जंक फूड से नुकसान, खेलों में क्यों नहीं कर पा रहे चीन की बराबरी  जैसे ज्वलंत मुद्दों पर दैनिक नवज्योति के कार्यालय में विषय विशेषज्ञों को बुलाकर गंभीर संवाद को जब पाठकों के समक्ष परोसा तो पाठकों ने इसे समाज को जागरुक करने का अनुकरणीय प्रयास बताया।  सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत हमने बच्चों,युवा और महिलाओं के लिए राखी बनाओ,रंगोली सजाओ, मेहंदी लगाओ के साथ समसामयिक मुद्दों पर निबंध लेखन सहित कई अन्य इवेंट लगातार करवाए। आज से  लगभग 89 वर्ष पूर्व मेरे दादाजी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी जी ने स्वतंत्रता आन्दोलन की आग में जो ज्योति प्रज्वलित की थी, वही दैनिक नवज्योति आज भी आपके विश्वास और सहयोग से समाज को आलोकित कर रही है। 2 अक्टूबर 1936 को अजमेर के केसरगंज से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में रखी गई यह बुनियाद, आज एक विशाल वटवृक्ष बनकर पत्रकारिता के आकाश में अपनी छाया और सुगंध फैला रही है। देश की आजादी के उपरान्त अजमेर से दैनिक संस्करण प्रारम्भ हुआ।

फिर 1960 में जयपुर, 1981 में कोटा, 2004 में जोधपुर और 2013 में उदयपुर से संस्करण प्रकाशित हुए। इस यात्रा में हमने हमेशा तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलते हुए समाचारों और विचारों की प्रस्तुति को समयानुकूल संवारा। आज दैनिक नवज्योति केवल एक अखबार नहीं, बल्कि पाठक के हित को सर्वोपरि मानने वाली वह  मशाल है, जो हर भोर आपके द्वार पर पहुंचकर आपको नई ऊर्जा और विश्वास से भर देती है।  हम सफर में थे तो राहें आसान होती गईं,आपके भरोसे से मंजिलें रोशन होती गईं।
- नरेन्द्र चौधरी

तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास के लिए पूर्ण सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन
हैदराबाद। तेलंगाना में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी पार्टी के 86 सदस्यों ने शनिवार को भद्राद्री कोठागुडेम जिले में मल्टी-जोन-प्रथम के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस. चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले लोग विभिन्न माओवादी संगठनों से जुड़े हैं, जिनमें 4 एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), 5 पार्टी सदस्य, 8 आरपीसी कमेटी सदस्य, 27 आरपीसी मिलिशिया, 20 आरपीसी डीएकेएमएस/केएमएस, 13 आरपीसी सीएनएम और 9 आरपीसी जीआरडी शामिल हैं।

इन लोगों ने तेलंगाना पुलिस विभाग के ‘ऑपरेशन चेयुथा’ से प्रेरित होकर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह कार्यक्रम आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के कल्याण और आदिवासी समुदायों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। आईजीपी ने कहा कि कई पूर्व कैडर का सीपीआई (माओवादी) की पुरानी विचारधारा और हिंसक रणनीति से मोहभंग हो चुके हैं, जिसने आदिवासी समुदायों का समर्थन खो दिया है। उन्होंने हाल की घटनाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें माओवादी कार्रवाइयों के कारण रामपुर और सोदीपारा गांवों में आदिवासी महिलाओं को चोटें आई और उनकी मौत हो गई, जिसके कारण माओवादी स्थानीय आबादी से और दूर हो गए। माओवादियों पर एजेंसी क्षेत्रों में विकास में बाधा डालने और स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है।

तेलंगाना पुलिस विभाग ने आत्मसमर्पण करने और समाज में फिर से शामिल होने के इच्छुक सभी शेष माओवादी कैडरों से अपने नजदीकी थाने या जिला स्तर के अधिकारियों से सीधे या परिवार के सदस्यों के माध्यम से संपर्क करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुनर्वास के लिए पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें वित्तीय सहायता और आजीविका के अवसर शामिल हैं - विशेष रूप से तेलंगाना मूल के शीर्ष कैडरों के लिए, जिन्हें बेहतर सामाजिक एकीकरण के लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त होंगे। इस अवसर पर भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राजू और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं मुलुगु के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : योजना से प्रभावित हुए नक्सली, दंम्पत्ति सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 20 लाख का घोषित था इनाम
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्रान्तर्गत पीएलजीए बटालियन नंबर-1 में सक्रिय 20 लाख के इनामी 2 नक्सली दम्पत्ति सहित 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चौहाण और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अधिकारियों के सामने समर्पण किया। चौहाण ने कहा कि इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं ‘नियद नेल्लाना योजना’ से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नये सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित 2 पुरूष एवं 4 महिला नक्सली पर आठ-आठ लाख, एक महिला पर दो लाख, दो महिला नक्सली पर एक-एक लाख के इनाम राज्य सरकार ने घोषित किये थे। यानी इन नक्सलियों पर कुल 20 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे। नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टी थाना चिंतागुफा एवं 02 वाहिनी सीआरपीएफ तथा 204 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा की भी विशेष भूमिका रही।

पूर्व विधायक मलिंगा को मिली जमानत रद्द, 30 दिन में सरेंडर करने के आदेश
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी के एईएन से मारपीट और एससी-एसटी केस से जुडेÞ मामले में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मिली जमानत को रद्द कर दिया है। अदालत ने मलिंगा को तीस दिन में सरेंडर करने को कहा है। जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने यह आदेश पीड़ित एईएन हर्षाधिपति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने याचिका पर गत 15 मार्च को पक्षकारों की बहस सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने माना कि मलिंगा ने अदालत से मिली जमानत का दुरुपयोग किया है। अदालत ने 17 मई, 2022 को मलिंगा को प्रकरण में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।

याचिका में अधिवक्ता अजय कुमार जैन ने बताया कि 29 मार्च, 2022 को बाड़ी थाने में स्थानीय विधायक मलिंगा और उनके समर्थकों के खिलाफ याचिकाकर्ता पर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया था। घटना में मलिंगा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दी गई। जमानत मिलने के बाद उसने याचिकाकर्ता को धमकाया और जुलूस निकाल कर कानून का मजाक उड़ाया। इसके अलावा मलिंगा ने अदालत में गलत तथ्य पेश कर जमानत ली है। मलिंगा के खिलाफ गवाह को धमकाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई है। याचिकाकर्ता घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में आरोपी को मिली जमानत को रद्द किया जाए। वहीं सरकारी वकील शेरसिंह महला ने भी याचिकाकर्ता के तथ्यों पर सहमति जताते हुए आरोपी की जमानत रद्द करने की गुहार की। जिसका विरोध करते हुए मलिंगा की ओर से कहा गया कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसे मिली जमानत का दुरुपयोग नहीं किया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को मिली जमानत को रद्द कर उसे सरेंडर करने को कहा है।

गौरतलब है कि मलिंगा के खिलाफ याचिकाकर्ता ने मार्च 2022 में मारपीट व एससी-एटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। इसमें मलिंगा पर आरोप लगाया था कि विभाग के ऑफिस में मीटिंग के दौरान मलिंगा और उनके साथ 5-6 लोग आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 जून को सरेंडर करेंगे केजरीवाल, बोले - देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा जेल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए वह जेल जा रहे हैं।

केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने से पहले आज दिल्लीवासियों को भावुक संदेश दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए 21 दिन की मोहलत देने के लिए उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद किया और दिल्लीवालों से कहा कि वह दो जून को दोपहर तीन बजे आत्मसमर्पण करने के लिए घर से निकलेंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों को चिंता नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि चाहे जहां रहूं, लेकिन आपकी 24 घंटे व मुफ़्त बिजली, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा समेत सारे काम चलते रहेंगे। हमें तोड़ने-झुकाने की खूब कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। मुझे फक्र है कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। आपने हर मुश्किल वक्त में एक परिवार की तरह मेरा साथ दिया है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि जेल में 50 दिन रहा। इन दिनों में छह किलो वजन कम हो गया। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डाक्टरों का कहना है कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। हो सकता है कि ये इस बार मुझे और ज्यादा प्रताडित करें, लेकिन मैं झुकुंगा नहीं।

आप नेता ने कहा कि वह दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। मुफ़्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाइयां, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा. 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे।

8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसर्मपण
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 8 लाख रुपए की इनामी एक महिला नक्सली सहित 2 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में महिला नक्सली नीला उइके शामिल है, जो करीब 50 जवानों की हत्या के मामले में शामिल रही है। दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

कश्मीर में 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
जम्मू। कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शामिल 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरु किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।