womans body found naked in the forest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जंगल में निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
चित्तौड़गढ़। दुर्ग के प्रथम प्रवेश द्वार पाडन पोल के निकट शुक्रवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका चित्तौड़गढ़ शहर की निवासी थी और पिछले चार दिन से घर से लापता थी। प्रथमदृष्टया मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतका का चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचलने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, पाडन पोल के पास स्थित झरने के निकट मनरेगा श्रमिक पौधरोपण के लिए साफ-सफाई का कार्य करने पहुंचे थे।  इस दौरान उन्हें तेज दुगंर्ध आई। आसपास तलाश करने पर एक महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा मिला।

शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल के पास महिला की चप्पल, पानी की बोतल और अन्य सामान भी बरामद हुआ।  सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री सांवलिया चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान चित्तौड़गढ़ शहर की निवासी के रूप में हुई। वह अपनी बहन के साथ रहती थी। बताया गया कि उसकी मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था, जबकि पिता का घर पर कभी-कभार ही आना-जाना रहता था।

मृतका के यहां कई युवकों का आना-जाना था
पुलिस के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों से यह संभावना जताई जा रही है कि वहां शराब का सेवन किया गया होगा। यह भी माना जा रहा है कि मृतका किसी परिचित व्यक्ति के साथ सुनसान स्थान पर पहुंची होगी। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मृतका के घर पर कई युवकों का आना-जाना रहता था और उसका पड़ोसियों से भी अक्सर विवाद होता था।