chandresal mahadev math - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंद्रेसल महादेव मठ के महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोद कर हत्या, साधु संत धरने पर बैठे
कोटा । बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को चंद्रेसल महादेव मठ के महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। महंत की हत्या के बाद आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई और हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संत समाज ने हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बोरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और साधु संतों तथा ग्रामीणों को समझाया गया। बताया जा रहा है कि चौथ का बरवाड़ा निवासी देवानंद महाराज को चार साल पहले ही दिल्ली अखाडा द्वारा महंत  नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह यहां आते जाते रहते थे।

चार साल पहले महंत नियुक्त किया था
चंद्रेसल गांव निवासी धनराज नागर ने बताया कि महंत अभी चार दिन पहले ही आए थे। महंत के साथ नंदनवन महाराज भी रहते थे। दोनों संत के कमरे अलग अलग थे। नंदनवन महाराज  मठ पर 15 साल से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे नंदनवन महाराज ने फोन कर बताया था कि मठ में  चोर घुस आए हैं । उनके कमरे की चोरों ने बाहर से कुंदी लगा दी है। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और उनके कमरे की कुंदी खोली। दूसरी तरफ  महंत देवानंद   खून से लथपथ पड़े थे। ग्रामीण उन्हें लेकर एमबीएस अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि  मठ 1100 साल पुराना है।

गर्दन व पीठ पर पर कई घाव थे
जानकारी के अनुसार देवानंद महाराज मायापुरी अखाड़े के महंत थे। वे सवाई माधोपुर जिले के रजवाना के रहने वाले थे।  कोटा देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि बदमाशों ने महंत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी गर्दन व पीठ पर पर कई घाव लगे थे। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

हॉस्पिटल पहुंचे संत, धरने पर बैठे
महंत की हत्या की जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह से ही साधु-संत कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। उन्होंने साधु-संतों की सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठाए हैं। सभी संतों ने कहा कि पूरा संत समाज महंत देवानंद महाराज के परिवार के साथ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग है।