fix - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जलदाय विभाग का लीकेज ठीक करना आमजन को पड़ रहा भारी
बाड़ी। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते लीकेज ठीक करने के लिए मुख्य मार्गों पर खोदे गए गड्ढे आवागमन करने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बने हुये है, अनेक बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। नगर में वर्षो पुरानी डली पेयजल पाइप लाइन जर्जर अवस्था में होने से जगह जगह लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, इन लीकेजो की मरम्मत करने के लिए जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड्ढे खोदे जाते है, जिनको दुरुस्ती के बाद औपचारिक रूप से मिट्टी से ढक कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते है, लेकिन एक, दो दिन बाद गड्ढे में मिट्टी के धंसने से फिर वही गड्डा हो जाता है, जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहन व राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते है

ऐसे ही नगर की कांसोटि खेडा पुलिया के पास मुख्य सड़क पर गड्डा बना हुआ है, जिसको जलदाय विभाग दो बार औपचारिक रूप से ढककर लीपापोती कर गया है, लेकिन बावजूद इसके वह गड्डा ज्यो की त्यों बना हुआ है, पक्की सड़क व व्यस्ततम मार्ग होने के कारण आये दिन वाहन क्षतिग्रस्त व राहगीर इस गड्ढे से चोटिल होते हैं। ऐसे ही मास्टर कॉलोनी, शास्त्री नगर की मुख्य सड़क पर लीकेज मरम्मत कार्य के बाद गड्डा बना हुआ है, जिसमे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आए दिन चोटिल होती है, जिसको लेकर आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर ही इस गड्ढे में श्रम करके इसको दुरुस्त किया। कॉलोनीवासी गिरीश शर्मा व गंगादत्त पचोरी ने बताया कि लीकेजो की मरम्मत करने के लिए पक्की सड़क को खोदा जाता है, लेकिन मरम्मत होने के बाद उस गड्ढे को पक्के तौर पर भरा नहीं जाता है। सिर्फ मिट्टी डालकर औपचारिकता निभाई जाती है जो धंसने के बाद फिर गड्ढे में तब्दील हो जाती है।

हिजाब विवाद सुनवाई मामले पर अभी करना होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट का निश्चित तारीख देने से इनकार
नई दिल्ली। 'हिजाब' मामले पर  कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर  सुनवाई के लिए कोई निश्चित तारीख तय करने से गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत की ओर से शीघ्र सुनवाई के लिए किसी निश्चित तारीख पर सूचीबद्ध करने की  गुहार ठुकरा दी।

कामत ने कर्नाटक में 28 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षाओं( जिसमें याचिकाकर्ता भी शामिल है) का उल्लेख करते हुए  उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली कुछ छात्राओं की याचिका पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।  कामत द्वारा 'विशेष उल्लेख' के दौरान परीक्षा की तारीख का जिक्र करते हुए मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इसका परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक संवेदनशील मामला है।

मुख्य न्यायाधीश ने 16 मार्च को तत्काल सुनवाई करने की मांग संबंधी गुहार के मद्देनजर  इस मामले पर  होली के बाद  विचार करने का संकेत दिया था। वरिष्ठ वकील संजय हेगडे ने इस मामले को अति आवश्यक बताते हुए 16 मार्च को विशेष उल्लेख के दौरान तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई थी। स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक जारी रखने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के कुछ घंटे बाद ही उसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई थी। इसके बाद कई याचिकाएं दायर की गईं।

याचिकाकर्ताओं में शामिल लोगों ने उच्च न्यायालय के फैसले को अधिवक्ता अनस तनवीर के माध्यम से शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ता ने कर्नाटक शिक्षा अधिनियम-1983 और इसके तहत बनाए गए नियमों का हवाला देते हुए अपनी याचिका में दावा किया है कि  विद्यार्थियों के लिए किसी भी तरह से अनिवार्य वर्दी का प्रावधान नहीं है। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। वर्दी का निर्धारण संवैधानिक है और विद्यार्थी इस पर आपत्ति नहीं कर सकते।

अदालत में दायर याचिका में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा पारित पांच फरवरी 2022 के आदेश की वैधता पर सवाल सवाल उठाए गए हैं।  याचिका में दावा किया गया है कि यह निर्देश धार्मिक अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से इस्लामी आस्था के हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिला अनुयायियों का उपहास कर उन पर एक प्रकार से हमला करने के अप्रत्यक्ष इरादे से जारी किया गया था। याचिका में कहा गया है कि हिजाब पहनने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत अंतरात्मा के अधिकार के तहत संरक्षित है।याचिकाकर्ताओं ने विभिन्न तर्कों के माध्यम से उच्च न्यायालय के फैसले को कानून के खिलाफ बताते हुए उसे चुनौती दी।

हम तो दोनों सीट गुड गवर्नेंस से जीते, भाजपा नेता अपनी पार्टी में हार की जिम्मेदारी तय करें-डोटासरा
जयपुर। उपचुनाव नतीजों को लेकर उत्साहित कांग्रेसजनों ने मंगलवार को पीसीसी में जश्न मनाया। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही भाजपा को नसीहत दी कि वे अपनी बुरी तरह हार के लिए विश्लेषण की बात ना करते हुए जिम्मेदारी तय करने का काम करें।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धनतेरस का दिन कांग्रेस के लिए अच्छा आया। आज सुबह रीट का रिजल्ट भी घोषित हुआ और 31 हजार नौकरी की राह खुलने वाले परिवारों को खुशी मिली। दोनों उपचुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।चुनाव से स्पष्ट हो गया कि कंपीटिशन भाजपा-कांग्रेस में है ही नहीं। भाजपा तो दूसरे नम्बर की लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन उसमें भी कामयाब नहीं हो पाई। परिणामों पर कहा कि यह गहलोत सरकार की गुड गवर्नेंस और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।

भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ:
डोटासरा ने कहा कि उपचुनाव में एंटी इनकंबेंसी की वजह से प्रतिपक्ष की सफलता की संभावना रहती है,लेकिन भाजपा को यह मौका भी नहीँ मिल पाया। जनता में मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। हमारी सरकार की लोकप्रियता है। उपचुनाव में जीत के बाद 2023 में हमारी सरकार फिर से बनने वाली है। भाजपा में अंदरूनी कंपीटिशन चल रहा है। विपक्ष में रहते हुए भी जनता के मुद्दे भाजपा ने नहीं उठाए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि ततकालिक मुद्दों पर चुनाव हुए।

राठौड़ तो अपनी ही पार्टी की सुपारी लेकर निकलते हैं:
डोटासरा ने कहा कि गुलाब चंद कटारिया कुछ भी बोल जाते है। भाजपा केंद्र के नेतृत्व ने अपने स्तर पर प्रत्याशियों के नाम तय किए। प्रदेश के नेताओं को नहीं पूछा जा रहा है। वल्लभनगर की टिकट कितने में क्या हुआ, यह सब जानते हैं। जब कोई पार्टी अपने ही नेताओं को नहीं पूछे तो उस पार्टी का खात्मा तय है। भाजपा पहले जिम्मेदारी तय करे। राजेन्द्र राठौड़ जहां जाते हैं वहाँ बंटाधार होता है। एक सीट पर तो उन्होंने हमारी राह आसान कर दी। राठौड़ तो अपनी ही पार्टी की सुपारी लेकर निकलते हैं।