Interdiction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब में पहुंचाने का काम कर रहा था। आरोपी उसके निर्देशों पर निर्धारित स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और बाद में उसे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के संपर्कों का पता लगाने, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने तथा संभावित हवाला नेटवर्क से जुड़े संबंधों को खंगालने में जुटी हुई हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ऐसे संगठित अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने ईरान में 20 ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसे उसने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद 'जवाबी कार्रवाई' बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की ओर से जारी बयान के अनुसार, जिन ठिकानों पर हमले किए गए उनमें ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली, रडार प्रतिष्ठान और ड्रोन नियंत्रण केंद्र शामिल थे। सेंटकॉम ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना और क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों का एक जवाब थी।

यह नया तनाव बुधवार तड़के कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के बाद शुरू हुआ। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी नौसेना ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय के साथ-साथ कुवैत में अली अल सलेम हवाई ठिकाने को निशाना बनाया था। कुवैती सैन्य अधिकारियों ने बाद में कहा कि उनकी हवाई रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन के हवाई हमलों को हवा में ही रोक दिया। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कोई ड्रोन अपने तय निशाने तक पहुँच पाया था या नहीं।

दोनों देशों के बीच अप्रैल में हुए संघर्ष विराम के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर सैन्य झड़प है, जिसने पहले से ही कमजोर शांति समझौते को और बिगाड़ दिया है। अमेरिकी समाचार सूत्रों के अनुसार, सोमवार को ओमान के तट के पास समुद्री क्षेत्र में गश्त के दौरान अपाचे हेलीकॉप्टर पर ईरान निर्मित 'शाहेद' ड्रोन से हमला किया गया था। केंद्रीय कमान ने बताया कि हमले के बाद विमान समुद्र में गिर गया था, जिसके बाद दोनों पायलटों को लगभग दो घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया।

ईरानी सैन्य अभियानों में ये ड्रोन मुख्य आक्रामक हथियारों में से एक बन गए हैं, जिनका उपयोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ अभियानों में बड़े पैमाने पर किया गया है। इसके अलावा, ईरान ने ये ड्रोन रूस को भी दिए हैं, जिसका इस्तेमाल उसकी सेना यूक्रेन में बड़े पैमाने पर कर रही है।

खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
तेहरान। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने क्षेत्र स्थित कई अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये हैं। ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के हवाले से बुधवार को रिपोर्ट की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के बलों पर ड्रोन से हमला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यालय ने यह भी दावा किया है कि अगर अमेरिका की आक्रामकता जारी रहती है,तो क्षेत्र में चुनिंदा ठिकानों के खिलाफ और भी बड़े पैमाने पर हमले किये जायेंगे। मंगलवार रात अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा था कि सेना ने अमेरिका के अपाचे सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराये जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ हमले किये थे। इसके बाद प्रेस टीवी ने रिपोर्ट दी कि बंदर अब्बास, सीरीक और केश्म द्वीप में विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं।

रिपोर्टों के मुताबिक, आईआरजीसी ने यह भी बताया कि अमेरिकी हमलों में सीरीक में एक दूरसंचार टावर क्षतिग्रस्त हो गया है और दो जलाशय नष्ट हो गये हैं। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को कहा कि ईरानी सेना किसी भी हमले या धमकी को बिना जवाब के नहीं छोड़ेगी और उन्होंने अमेरिका से इस क्षेत्र को छोड़ने का आह्वान किया।

अराघची ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “ युद्ध के मैदान में अपनी हार के बावजूद अमेरिका ने हमारे दृढ़ संकल्प की परीक्षा लेने का विकल्प चुना। हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं किसी भी हमले या धमकी को बिना जवाब के नहीं छोड़ेंगी। यदि आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र को छोड़ दें। फारस की खाड़ी के इतिहास में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के भयानक अंजाम के कई अध्याय दर्ज हैं। ”

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया डॉक्टर तथा संचालक को नोटिस
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में संबंधित नर्सिंग होम के बिना वैध पंजीयन संचालित होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद विभाग ने अस्पताल संचालक और संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मंगलवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान चिकित्सक ने उन्हें गर्भाशय संबंधी समस्या बताकर शल्य चिकित्सा कराने की सलाह दी और बाद में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

मृतका के परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन की तैयारी के दौरान निर्धारित शुल्क भी जमा कराया गया था। आरोप है कि शल्य प्रक्रिया से पूर्व एनेस्थीसिया दिये जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे अन्य अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया। परिजनों का आरोप है कि महिला को आवश्यक चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी किए बिना निजी वाहन से बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतका के पुत्र मुकेश साहू ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित चिकित्सक एवं नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में नर्सिंग होम के बिना पंजीयन संचालित होने तथा उपचार प्रक्रिया में लापरवाही के संकेत मिलने पर अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू
नई दिल्ली। दुनिया भर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाते हुए, मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एम आर सी सी) मुंबई ने ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर ओमान तट के पास एक व्यापारिक टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद उस पर सवार सभी 24 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक बचा लिया। भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को बताया कि एम आर सी सी मुंबई को सोमवार दिन में दो बजकर 20 मिनट पर पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर एम टी मेरीवेक्स पर मिसाइल हमले की जानकारी मिली। यह जहाज ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए था। जहाज पर 24 नाविक सवार थे और वह सभी भारतीय नागरिक थे। यह जानकारी जहाज पर मौजूद सदस्यों में से एक के रिश्तेदार ने एम आर सी सी मुंबई को दी थी।

स्थिति की गंभीरता और नाविकों की सुरक्षा के लिए तत्काल खतरे को समझते हुए, एम आर सी सी मुंबई ने तुरंत ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर ओमान के साथ संपर्क स्थापित किया। उन्होंने ओमान की एजेंसी से खोज और बचाव मिशन समन्वय की जिम्मेदारी संभालने और जहाज और उसके सदस्यों को तत्काल सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। तेजी से कार्रवाई करते हुए ओमान ने पास के एक जहाज का रास्ता बदलकर और घटना स्थल पर दो बचाव हेलीकॉप्टर भेजकर बचाव अभियान शुरू किया और उसका समन्वय किया। बदलती स्थिति पर नज़र रखने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एम आर सी सी मुंबई ने ओमान और अन्य संबंधित पक्षों के बीच लगातार समन्वय बनाये रखा गया।

लगभग पांच बजे ओमान ने पुष्टि की कि ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सभी 24 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाये गये सदस्य सुरक्षित बताये जा रहे हैं, और किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। जहाज अभी ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए है। यह सफल बचाव अभियान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग और इस क्षेत्र में समुद्री बचाव अधिकारियों के बीच स्थापित मजबूत समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता को उजागर करता है। यह भारतीय तटरक्षक बल की भारतीय नाविकों की सुरक्षा करने और स्थान की परवाह किये बिना समुद्री आपात स्थितियों के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। हिंद महासागर में एक बड़े खोज और बचाव क्षेत्र के लिए एम आर सी सी मुंबई समुद्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल एक भरोसेमंद समुद्री सुरक्षा सहयोगी के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए, नाविकों की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री माहौल को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
जयपुर। पुलिस की सीएसटी टीम और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बस्सी थाना क्षेत्र में शाहिद खान निवासी रांची (झारखंड) और सायर राम जाट निवासी परेड़ा बिलाड़ा जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91 प्लास्टिक कट्टों में भरा करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक समेत एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है।

पुलिस कार के नंबरों की भी जांच कर रही है। इस संबंध में बस्सी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रहे दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।