rajasthan congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने समेत संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस सत्याग्रह में नेताओं ने संविधान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सीबी यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का जन आंदोलन है। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर हमला बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। यादव ने दल-बदल की घटनाओं पर चुनाव आयोग की चुप्पी, पंचायत-निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने और ईवीएम से जुड़ी चिंताओं को भी प्रमुख मुद्दा बनाया।

संविधान में पांच वर्ष में स्थानीय निकाय चुनाव अनिवार्य हैं, लेकिन राजस्थान में देरी लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर कर रही है।गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ताधारी दल लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्षी आवाजों को दबाने की नीति की निंदा की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय चुनावों के लोकतंत्र अधूरा है।कार्यक्रम के बाद नेताओं ने प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने और 20 अगस्त को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालने की घोषणा की। इस सत्याग्रह को कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा के व्यापक अभियान का हिस्सा बताया है।

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट सोशल मीडिया युद्ध तेज, पार्टी में उथल-पुथल
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के बीच जारी तीखी बयानबाजी अब सोशल मीडिया युद्ध का रूप ले चुकी है। पार्टी संगठन में उथल-पुथल मची हुई है, जबकि दोनों गुटों के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के अनुसार गहलोत ने मुंबई की एक प्रतिष्ठित पीआर एजेंसी को हायर किया है, जिसके जरिए उनके समर्थक लगातार आक्रामक पोस्ट कर रहे हैं। वहीं पायलट समर्थक भी सोशल मीडिया पर जोरदार जवाबी हमला बोल रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि यह विवाद हाल ही में गहलोत के कुछ बयानों से भड़का है, जिसमें उन्होंने पायलट की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इसके जवाब में पायलट गुट ने भी पुराने मुद्दों को उठाते हुए गहलोत पर अप्रत्यक्ष हमले शुरू कर दिए। दोनों नेताओं के समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नियमित पोस्टिंग जारी है, जिसमें राजस्थान कांग्रेस की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति को लेकर अलग-अलग नजरिया रखा जा रहा है। गहलोत समर्थक गहलोत को अनुभवी और मजबूत नेता बताते हुए पायलट पर अस्थिरता का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पायलट समर्थक युवा चेहरे और बदलाव की बात कर रहे हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों गुटों के जिला स्तर के कार्यकर्ता भी इस युद्ध में कूद पड़े हैं, जिससे पार्टी की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।कांग्रेस हाईकमान इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से किसी बड़े नेता के राजस्थान आने और दोनों पक्षों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा सकती है।