Resurgence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल
इलास। डलास में खेले गए फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में जापान और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के बाद एक बार फिर जापानी समर्थकों ने अपनी अनूठी संस्कृति का परिचय दिया और स्टेडियम की सफाई कर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर जापानी समर्थकों का ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आप जापानी फैंस के द्वारा मैच खत्म होने के बाद स्टैंड्स से कचरा उठाते साफ़ देख सकते हैं।

सिर्फ स्टैंड्स में ही नहीं बल्कि मैदान पर भी जापान ने शानदार जज्बा दिखाया। नीदरलैंड ने वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोल की बदौलत दो बार बढ़त बनाई, लेकिन जापान ने दोनों बार वापसी की। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामादा ने हेडर से गोल कर टीम को हार से बचा लिया। जापानी प्रशंसकों ने सफाई को अपनी संस्कृति और जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टेडियम सभी का सम्मान करते हैं। जापान की टीम अब अगले मुकाबले में ट्यूनीशिया से भिड़ेगी, जबकि नीदरलैंड का सामना स्वीडन से होगा।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया। मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सबसे अधिक ढाई फीसदी के करीब टूट गया। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नीचे बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.51 अंक की बढ़त के साथ 73,988.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 397.54 अंक (0.54 प्रतिशत) ऊपर 74,316.30 अंक पर रहा। दूसरे एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट चल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से निवेश धारणा कमजोर हुई है।

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 8.15 अंक टूटकर 23,233.95 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 104.05 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,346.15 अंक पर था। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में बिकवाली हावी है। मिडकैप और स्मॉलकैप के सूचकांक लाल निशान में हैं। एफएमसीजी कंपनियों में फिलहाल अच्छी लिवाली चल रही है। वहीं, धातु सेक्टर दबाव में है। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब सवा दो प्रतिशत ऊपर हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर भी ऊपर बने हुए हैं। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा गिरावट में हैं।

गिरावट से उबरे शेयर बाजार : बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 394 अंक उछला, इन कंपनियों ने कराई बंपर कमाई
मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 394.50 अंक (0.54 प्रतिशत) चढ़कर 73,918.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 135 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,258 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत गिर गये थे।

आज की बढ़त में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली का सबसे अधिक योगदान रहा, विशेष रूप से सार्वजनिक बैंकों में। ऑटो, रियल्टी और रसायन समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सिर्फ आईटी और मीडिया सेक्टरों में ही बिकवाली हावी रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत ऊपर रहा। सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे ज्यादा चार प्रतिशत चढ़ा।

भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। टाइटन का शेयर दो फीसदी से ज्यादा टूट गया। एनटीपीसी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और इटरनल के शेयर एक से दो फीसदी तक गिरे।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,035 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला। सेंसेक्स 511.15 अंक चढ़कर 74,035.41 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 356.67 अंक (0.49 प्रतिशत) ऊपर 73,880.93 अंक पर था। बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली देखी जा रही है। ऑटो, रसायन, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक ज्यादा विश्वास दिखा रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक 136.05 अंक की मजबूती के साथ 23,259.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 105.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त में 23,228.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर ढाई फीसदी और इंडिगो का डेढ़ फीसदी चढ़ा। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में हैं। टाटा स्टील और एनटीपीसी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट है। इंफोसिस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे चल रहे हैं।