Huma Qureshi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक
मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को बेबी करमरकर की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में बेबी करमरकर को भारत की पहली देसी महिला सुपारी किलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर में बेबी करमरकर के बचपन से जुड़ी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं और धीरे-धीरे उन पात्रों से परिचय कराया गया है, जो उसकी दुनिया का हिस्सा हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित टीजर रहस्य, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। एक लाल छतरी लिए महिला की मौजूदगी कहानी के रहस्य को और गहरा करती है तथा दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाती है।

फिल्म के निर्माता साकिब सलीम ने कहा कि इस टीजर के माध्यम से दर्शकों के लिए बेबी की दुनिया के दरवाजे खोले गए हैं। उनके अनुसार, फिल्म में कई ऐसे दिलचस्प पात्र हैं, जो कहानी को नई परतें और नया रोमांच प्रदान करते हैं।

वहीं, निर्देशक नचिकेत सामंत का कहना है कि यह केवल बेबी करमरकर की कहानी नहीं, बल्कि उसके आस-पास मौजूद पूरी दुनिया की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर पात्र अपने साथ एक अलग ऊर्जा और रहस्य लेकर आता है।

नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साकिब सलीम ने अपने बैनर के तहत किया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म रहस्य, रोमांच, हलचल और कई अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर होगी। ‘बेबी डू डाई डू’, 03 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।