relie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - राहत: अब 12 जून तक होगी एमएसपी पर गेहूं खरीद
कोटा। गेहूं बेचने के लिए इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ा दी है। अब 12 जून तक गेहूं की खरीद जारी रहेगी। इससे उन हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका गेहूं अभी तक खरीद केंद्रों पर नहीं बिक पाया था और वे खरीद अवधि समाप्त होने की चिंता में थे। किसानों का कहना था कि मौसम, परिवहन और अन्य कारणों से बड़ी मात्रा में गेहूं अभी भी उनके पास पड़ा हुआ है। ऐसे में खरीद अवधि समाप्त होने पर उन्हें खुले बाजार में कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता। सरकार के इस निर्णय से अब किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिल गया है।

मौसम और अव्यस्थाओं से हुई थी परेशानी
इस बार कई क्षेत्रों में मौसम की अनिश्चितता और खरीद केंद्रों पर बढ़ी आवक के कारण किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। कई किसानों ने खरीद अवधि बढ़ाने की मांग भी उठाई थी। सरकार के निर्णय के बाद किसानों में संतोष का माहौल है। खरीद अवधि बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब तारीख बढ़ने के बाद एजेंसियों ने फिर खरीद के लिए व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। खरीद केन्द्रों से माल का भी उठाव किया जा रहा है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
एसएसपी पर गेहूं बेचने से वंचित किसानों के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 17 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि कोटा संभाग में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का कार्य अंतिम दौर में पहुंचने लगा है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने का इंतजार कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार संभाग में पंजीयन कराने वाले किसानों में से 65 हजार से अधिक किसान अब तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं। खरीद एजेंसियों के अनुसार संभाग में 1,62,748 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 99,247 किसानों को टोकन जारी किए गए, लेकिन अब तक केवल करीब 69 हजार किसान ही अपनी उपज बेच पाए हैं। इससे 65 हजार से अधिक किसान अभी भी खरीद केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ा दी है। अब 12 जून तक गेहूं की खरीद जारी रहेगी। खरीद केन्द्रों से गेहूं का नियमित उठाव किया जा रहा है, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
- संजय मीना, जनसम्पर्क अधिकारी, एफसीआई