programs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाटनपोल भैरूगुदड़ी के मनभावन अब जलेबी वाले गणेश से विख्यात
कोटा। पाटनपोल भैरूगुदड़ी क्षेत्र स्थित मनभावन गणेश मंदिर, जिसे लोग श्रद्धा से जलेबी वाले गणेश जी भी कहते है। वर्तमान में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर करीब तीन सौ साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में जलेबी वाले गणेश मूषक पर सवार है। इनके पास दायीं तरफ सिद्धी व रिद्धी खड़े है। सवा चार फीट ऊंची प्रतिमा की सूंड दाहिनी तरफ है। यह मूर्ति दरबार ने यहां स्थापित करवाई थी तब से आज तक इनकी पूजा-अर्चना श्रद्धालु करते आ रहे है।  यह सवा किलो चांदी के आभूषण से सुशोभित हो रहे है। इस गणेश मंदिर में गंगा की मूर्ति भी है। इसमें नंदी की प्रतिमा नहीं है। यहां सूर्यदेव, ब्रह्मा, विष्णु, माता पार्वती, गंगा और शिवलिंग है। इस मंदिर में प्रति वर्ष कार्यक्रम होते रहते है। मनभावन गणेश जी को जलेबी गणेश भी कहा जाता है। मनभावन गणेश की सूंड ऐसी प्रतीत हो रही है जैसे सूंड से लड्डू स्वयं ले रहे है। इनके एक हाथ में फरसा, दूसरे में अंकुश, तीसरे में लड्डू और चौथे हाथ में रुद्राक्ष से सुशोभित है।

जलेबी वाले गणेश मंदिर के विशेष कार्यक्रम
- मंदिर सुबह छह बजे खुलता है
- हर बुधवार को मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के खुला रहता है
- मंदिर में आरती सुबह व शाम रोजाना होती है
- बुधवार के अलावा अन्य दिनों में शादी की मनोकामना के लिए आते हैं श्रद्धालु

शादी की मनोकामना के लिए आते हैं भक्तजन
मंदिर सदस्य रामूजी खारवाल व हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि यहां अधिकांश व्यक्ति जिनकी शादी होने में कोई अड़चन आ रही है या कोई सगाई होने के बाद शादी में कोई व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालु यहां आकर अपनी मनोकामना मनभावन गणेश अर्थात जलेबी वाले गणेश से मांगते हैं। जब इच्छी पूर्ण हो जाती है तो अपनी श्रद्धानुसार भेंट भी चढ़ा जाते है। उनके अनुसार अभी डेढ साल के अंदर 85 जोड़ों की मनोकामना मांगने के बाद शादी हो चुकी है। इस मंदिर में हमेशा जलेबी का ही भोग लगाया जाता है तथा प्रसाद में भी यही वितरण किया जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु बताते है कि जिन युवाओं तथा युवतियों के विवाह में अड़चन या विवाह होने में कोई दिक्कत आ रही है तो मनभावन गणेश मंदिर में धोक लगाने तथा अपनी ईच्छा से मन्नत मांगने से मन की मुराद पूरी हो जाती है।

शादी की मांगी थी मन्नत जो पूरी हुई
पाटनपाल भैरूगुदड़ी क्षेत्र में रहने वाले योगेश अग्रवाल ने बताया कि मेरी शादी के लिए कई अड़चन आ रही थी। फिर मैं मनभावन गणेश अर्थात जलेबी वाले गणेश मंदिर आकर मनोकामना की। साल भर के अंदर ही मेरी मनोकामना पूर्ण हो गई है। मेरी शादी लखनऊ में हुई है। शादी के बाद मैं और मेरा परिवार ने जलेबी वाले गणेशजी को धोक लगाई तथा अपनी इच्छानुसार भेंट रखी। जलेबी वाले गणेश सभी भक्तजनों की व्यथा हरते है तथा उनकी मनोकामना पूर्ण करते है।

जलेबी वाले के नाम से हैं प्रसिद्ध
श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां मुख्य पुजारी पं. सत्यनारायण शर्मा है जो रोजाना जलेबी वाले गणेश की पूजा-अर्चना करते है तथा इनकी सेवाभाव का ध्यान रखते हैं। उनके अनुसार देवस्थान विभाग से भी सेवा के रूप में थोड़ी बहुत राशि मिलती है।  वैसे यह मंदिर सार्वजनिक है। सभी के सहयोग से मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होते है। अभी पंडित सत्यनारायण जी बीमार होने के कारण जयपुर है। इनके स्थान पर अभी देखरेख  रामूजी खारवाल (सचिव) तथा हरिनारायण दीक्षित (कोषाध्यक्ष) मंदिर की देखरेख कर रहे है। मंदिर की देखरेख बूड गेपरनाथ महादेव सेवा समिति की ओर से देखरेख की जाती है। इस मंदिर में रात्रि आरती पं. तन्मय शर्मा करते है।  मंदिर में गणेश् चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा भी बिठाई है जिसकी श्रद्धालु रोजाना उनकी सेवा-अर्चना में लगे हुए है। मुख्य मुख्य सड़क पर होने के कारण यहां आने जाने वाले सभी श्रद्धालु धोक लगाकर जाते है। रोजाना यहां पांच सौ से भी ज्यादा श्रद्धालु जलेबी वाले गणेश का दर्शनलाभ लेते है। मंदिर समिति के शैलेन्द्र (अध्यक्ष), लीलाधर मेहता (उपाध्यक्ष), अश्विनी खारवाल समेत कई सदस्य व श्रद्धालु मंदिर से जुड़े हुए है। यहां सालाना कार्यक्रम आयोजित होते है।

आंनदम गतिविधि के तहत छात्रों ने किए कई कार्यक्रम
जयपुर। आर यू स्टूडेंट्स ने कच्ची बस्ती, जिन्हें टीलों के रूप में जाना जाता है। वहां पर शिक्षण कार्य करवाया। यह कार्य परमार्थम के साथ मिलकर पांच संस्कार केंद्रों पर प्रारभ किया गया है। आनंदम साक्षरता अभियान के प्रभारी रोहित कुमार जैन ने बताया कि कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की प्रेरणा से आनन्दम गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थीयो को मुख्य धारा के बाहर के समुदाय से जोड़कर उनके लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। साक्षरता अभियान के तहत इन कच्ची बस्तियों में प्रतिदिन सुबह औऱ शाम राजस्थान विश्वविद्यालय के स्नातकोतर विभागों के विद्यार्थी आनन्दम गतिविधि के माध्यम से नियमित शिक्षण कार्य करवाते है।

इस शिक्षण कार्य मे नैत्तिक शिक्षा, संस्कार ,भाषा की प्रारंभिक जानकारी, कैरियर दिशा निर्देश ,नैत्तिक कहानियां आदि के माध्यम से संस्कार निर्माण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इन बस्तियों में शैक्षिक जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता के लिए भी समुदायिक स्तर पर कार्यक्रम किये जा रहे है। इन बस्तियों में काम करना विश्वविद्यालय के विद्यार्थीयो के लिए अनूठा अनुभव है, जिसमे ना केवल वे वहां सीखा रहे है, अपितु स्वयं भी सीख रहे है। राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान विश्वविधालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा के नेतृत्व में विद्यार्थीयो को मुख्य धारा से बाहर के समुदाय से जोड़ने के लिए यह अभिनव प्रयोग किया है। जिसके माध्यम से करुणा, अनुकम्पा, मैत्री, सद्भभाव के गुण विद्यार्थीयो के जीवन मे विकसित किये जा रहे है।

कार्यक्रमों में हर साल हजारों की तादाद में नए कलाकार होते हैं तैयार
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में हर साल हजारों की तादाद में कलाकार अपना टैलेंट दिखाने के साथ कुछ नया सीखते है। केन्द्र कला के विभिन्न स्तंभों यथा रंगमंच, साहित्य, संगीत और दृश्य कला से जुड़े कार्यक्रम करता है। जनवरी 2024 से अब तक की बात करें तो केन्द्र की ओर से विभिन्न कार्यशालाओं, नाट्य और संगीत महोत्सव व प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें करीब 700 कलाकारों ने विभिन्न कलाओं की बारीकियां सीखी है।

एक नजर इस साल जेकेके के इवेंट्स पर

6 से 13 फरवरी तक आयोजित म्यूजिक आफ  स्ट्रींग शास्त्रीय वर्कशॉप में पं. चंद्र मोहन भट्ट व पं. कृष्ण मोहन भट्ट के निर्देशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने सितार की बारीकियां सीखी।
12 से 15 फरवरी तक हुई कावड़ निर्माण कार्यशाला में राष्टपति पुरस्कार विजेता कलाकार बस्सी, चित्तौड़गढ़ निवासी द्वारिका प्रसाद सुथार के निर्देशन में 15 प्रतिभागियों ने लकड़ी की कावड़ बनाना सीखा।
22 से 25 फरवरी तक हुई अजरख प्रिंट कार्यशाला में बाड़मेर के विशेषज्ञ राणामल खत्री ने 20 से अधिक प्रतिभागियों को 500 से 600 वर्ष पुरानी प्रिंट कला अजरख के इतिहास और तकनीकी पक्षों की जानकारी दी।
27 फरवरी से 2 मार्च तक रंगमंच के संदर्भ में रूप सज्जा कार्यशाला में राजस्थान के वरिष्ठ रूप सज्जाकार राधेलाल बांका और नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा के प्रो. अरुण कुमार मलिक ने रंगमंच के संदर्भ में 16 प्रतिभागियों को रूप सज्जा की बारीकियां सिखाई।
27 फरवरी से 1 मार्च तक मोलेला पॉटरी कार्यशाला में राजसमंद के अंबालाल कुम्हार ने प्रसिद्ध मोलेला पॉटरी का हुनर 15 से अधिक प्रतिभागियों को सिखाया।
11 से 18 मार्च शास्त्रीय गायन कार्यशाला में प्रो. डॉ. सुमन यादव के निर्देशन में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।
29 मार्च से 7 अप्रैल तक चली लोकनृत्य कार्यशाला में वरिष्ठ कलाकार डॉ. रूप सिंह शेखावत के सानिध्य में 30 प्रतिभागियों ने लोक नृत्य का प्रशिक्षण लिया।
16 मई से 20 जून तक जूनियर समर कैम्प में थिएटर, गायन, गिटार, तबला, पियानो, वॉयलिन, लोक नृत्य, कथक, मोबाइल फिल्म मेकिंग, फोटोग्राफी, मोजेक आर्ट, आर्ट आफ एक्सप्रेशन, कंटेम्पररी डांस, कैलीग्राफी (देवनागरी-अंग्रेजी) और क्रिएटिव राइटिंग, कठपुतली मेकिंग एवं संचालन समेत 16 विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 8 से 17 वर्ष के 500 से अधिक बच्चों ने कैम्प में हिस्सा लिया।
28-30 जून तक हुए युवा नाट्य समारोह में युवा नाट्य निर्देशक अनुदान योजना के तहत चयनित तीन निर्देशकों देशराज गुर्जर, अनुराग सिंह राठौड़ और रोहित अग्रवाल ने गोरधन के जूते, कठपुतलियां व लट्ठा चाशनी नाटक मंचन कर अपनी उपयोगिता दर्शाई।

जोधपुर घटना से आहत गहलोत, जन्मदिन पर मुलाकात के सारे कार्यक्रम किए निरस्त, सीएमओ में बुलाई बैठक
जयपुर। जोधपुर में दो समुदाय के बीच में कुछ शरारती तत्व और मिसक्रिएंट लोग तनाव पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस घटना से व्यथित है, उन्होंने जन्मदिन पर मुलाकात के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। घटना की लगातार पूरी स्थिति की मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जिला प्रशासन को निर्देश दे रहे हैं, उन्होंने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील भी की है।

वे जोधपुर में हुए घटनाक्रम पर निरंतर नज़र बनाए हुए हैं और अति व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें शुभकामना के सन्देश भेज दें, मुख्यमंत्री निवास पर शुभकामना प्रेषित करने हेतु न पहुंचें। अभी मुलाक़ात के सारे प्रोग्राम निरस्त कर दिए हैं और जोधपुर मैटर पर अर्जेन्ट मीटिंग हेतु मुख्यमंत्री निवास पर मुलाक़ात के सारे कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर ही मुख्यमंत्री सीएमओ पहुंच गए हैं। जोधपुर में लॉ एन्ड ऑर्डर की व्यवस्था को लेकर डीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अर्जेन्ट उच्च स्तरीय मीटिंग हेतु बुला लिया गया है।

गहलोत की अपील शान्ति बनाए रखे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जोधपुर में देर रात से जो तनाव पैदा हुआ है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे राजस्थान की, मारवाड़ की परम्परा रही है कि सभी समाज के, सभी धर्मों के लोग हमेशा, हर त्यौहारों पर भी प्रेम भाईचारे से रहते आए हैं, मैं अपील करना चाहूंगा कि तमाम लोग शांति बनाए रखें और तनाव समाप्त करें।

गहलोत को पीएम ने दी बधाई, धर्मपत्नी सुनीता गहलोत ने लगाया टीका
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है। गहलोत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सहित अनेक राजनीति दलों के नेताओं, राज्य के मंत्रियों ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत ने टिक लगाया। इसके साथ ही कई नेताओं ने बधाई दी हैं। हालांकि जोधपुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर रहे हैं।

आज मंत्रिमण्डल की बैठक में तय होगी वर्षगांठ के कार्यक्रमों की रूपरेखा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर इस बार भी प्रदेशवासियों को करीब 400 परियोजनाओं की सौगातें दे सकते है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और प्रोजेक्टों के कार्यक्रम तय किए जा रहे है। गहलोत ने पिछले साल 2020 में भी दूसरी वर्षगांठ पर वर्चुअल कॉन्फे्रंस के जरिए 11230 करोड़ की लागत के 1362 विकास कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर प्रदेश की जनता को सौगातें दी थी। गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमआर में होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में तीसरी साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीसरी वर्षगांठ पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में होगा, जिसमें विभिन्न महकमों की परियोजनाओं की सौगातें दी जाएंगी। इसके साथ ही कई विभागों की पॉलिसी भी जारी होगी। इसके साथ ही जन घोषणा पत्र के अब तक पूरे हुए वादों को लेकर सरकार जिला स्तर पर कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फ्लैगशिप परियोजनाओं के बारे में भी लोगों जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को सीएमओ पहुंचे और कामकाज निपटाया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी सीएम से मिले।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगाई: CM गहलोत
जयपुर। वल्लभनगर और धरियावद उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जीत की बधाई दी। बधाई देने वालों में मंत्री शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, अर्जुन बामनिया, अशोक चांदना, डॉ सुभाष गर्ग एवं विधायक महेंद्र चौधरी, शकुंतला रावत, रीटा चौधरी, अमित चाचाण, अशोक बैरवा, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ , दिनेश खोड़निया सहित नेताओं ने  निवास पर मुलाकात की और उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत के लिए बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगायी है। वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा सन्देश दिया है।