increase mineral production - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से बढ़ाएं खनिज उत्पादन और कारोबार : अपर्णा अरोरा
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम, अपर्णा अरोरा ने राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएम) को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खनिज उत्पादन, विपणन और वार्षिक कारोबार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के लिए स्पष्ट रोडमैप बनाकर कार्य किया जाए, जिससे सकारात्मक और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। सचिवालय के मंथन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्थान खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और आरएसएमएम द्वारा रॉक फास्फेट, लाइमस्टोन, लिग्नाइट तथा जिप्सम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का खनन एवं विपणन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आरएसएमएम का कारोबार करीब 1922 करोड़ रुपये रहा है, जिसे और बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास आवश्यक हैं।

बैठक में पोटाश के अन्वेषण एवं खनन की संभावनाएं तलाशने, लंबित विधानसभा प्रश्नों का निस्तारण, रिक्त पदों पर भर्ती, ऑडिट आपत्तियों के समाधान तथा लंबित पदोन्नतियां पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने बताया कि खनन क्षेत्र में शोध और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आरएंडडी प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है। यह प्रकोष्ठ बाजार की मांग और आपूर्ति का अध्ययन कर समय-समय पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में आरएसएमएम ने 70.64 लाख टन खनिजों की बिक्री की, जिसमें 41.95 लाख टन लाइमस्टोन, 17.65 लाख टन रॉक फास्फेट, 9.24 लाख टन लिग्नाइट और 1.80 लाख टन जिप्सम शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष में कारोबार और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।