badrinath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर
बदरीनाथ धाम। उत्तराखंड के नर और नारायण पर्वतों के मध्य स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 06.15 बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देशवासियों के श्रेष्ठ और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए प्रथम पूजा की।

इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। आज मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

बद्रीनाथ मंदिर के विधि विधान के साथ खुले कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
चमोली। विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शुभ मुहूर्त पर सुबह 6:00 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड एवं ढोल नगाडो की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्री विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कुबेर जी, उद्धव एवं गाडू दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हक हकूकधारी एवं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।

मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की कामना की। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए है। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों का पुण्य अर्जित किया। कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो गया है।कपाट खुलने के अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार, सीडीओ अभिनव शाह, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, एसडीएम चंद्रशेखर बशिष्ठ, ईओ सुनील पुरोहित सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य, हक हकूकधारी एवं बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-वैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेषनेत्र झील, नीलकंठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीमपुल, वसुधारा जलप्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है।

बदरीनाथ मार्ग पर अतिवृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग बहा, अनेक वाहन मलवे में दबे
देहरादून। उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के कारण तहसील कर्णप्रयाग अन्तर्गत, राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर-बद्रीनाथ (एनएच 07) कमेडा में 100 मीटर बह जाने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। राजमार्ग के बहने से बदरीनाथ धाम यात्रा अगले दो दिन तक बाधित रहेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गौचर भट्टनगर में पुश्ता टूटने के कारण सड़क किनारे खड़े पांच वाहन मलबे में दब गये है। यहां मलबा सफाई की कार्रवाई की जा रही है। जबकि कल देर रात हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर - बद्रीनाथ मार्ग कमेडा 100 मीटर तक बह गया और गौचर भट्टनगर में सड़क भी बह गयी है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि राजमार्ग को बनाने का काम गतिमान है।

उन्होंने बताया कि इस कारण उक्त मार्ग से बदरीनाथ धाम की यात्रा अगले दो दिन तक बाधित रहेगी।

बदरीनाथ, हेमकुंड यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ी
चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पथ पर हर पल बदलते मौसम के बीच यात्रा जारी है। तीर्थस्थान के लिए श्रद्धालुओं का कारवां हर दिन बढ़ रहा है। शुक्रवार को बदरीनाथ, हेमकुंड में बादल छाये रहे। बदरीनाथ में ऊंची चोटियों की तरफ कोहरा और हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद नर-नारायण पर्वत के शीर्ष  तथा नीलकंठ पर्वत तलहटी तक बर्फ जमी हुई है। बदरीनाथ में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने शुक्रवार को बताया कि बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 5.75 लाख के करीब पहुंच गयी है। इसके अलावा गोविन्द घाट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया हेमकुंड यात्रा के लिए अभी तक 21 हजार  से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब यात्रा में अभी तक अलग-अलग कारणों से मरने वाले यात्रियों की संख्या 10 हो गई है। ऐसा अनुमान जताया गया है कि हृदयाघात और उच्च हिमालय में सांस लेने में परेशानी आदि के कारणों से इन यात्रियों की मृत्यु हुई हो। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बद्रीनाथ में सात और हेमकुंड यात्रा में तीन यात्रियों की मृत्यु हुई है ।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित साक्षात भू बैकुंठ कहे जाने वाले बद्रीनाथ के कपाट आज प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर  वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र विष्णु सहस्रनाम के मंत्रोच्चार के साथ खुल गये।

इस अवसर पर हजारों संत महात्मा और भारत के विभिन्न राज्यों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल की एक झलक पाने के लिए पंक्ति बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर  रहे हैं।

भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 04 बजे से आरंभ हो गयी थी। कई प्रक्रियाओं के बाद सबसे पहले बद्रीनाथ के रावल मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी ने मंदिर में प्रवेश किया। ठीक 07 बजकर 10 मिनट पर भगवान के द्वार खुले और इसके बाद प्रवेश द्वार सि़ंह द्वार के द्वार खुले।

बदरीनाथ के कपाट खुलने की तैयारी पूर्ण
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित विश्व विख्यात बाना श्री बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाने की तैयारियां बुधवार को पूर्ण कर ली गई। गुरुवार सुबह धाम के कपाट वैदिक परम्परा अनुसार, प्रात: 07.10 बजे खोले जाएंगे। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के  भाई पंकज मोदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस समय यहां पहुंच चुके हैं।

आज ज्योतिर्मठ से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज पांडुकेश्वर योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंचे। वह पाण्डुकेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य जी की डोली और उद्धव जी को पुष्प समर्पित कर, हनुमान चट्टी में बजरंगबली के दर्शन, आरती कर के उपरांत, डोली के साथ बदरीनाथ मन्दिर परिसर पहुँचे। यहां श्रीशंकराचार्य मठ में परम्परानुसार, शंकराचार्य की पादुकाओं की पूजा पूजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी, ज्योर्तिमठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानन्द, माणा गांव के प्रधान पीताम्बर सिंह मोलफा, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद नवानी सहित अनेक भक्तों ने शंकराचार्य जी की पादुका का पूजन किया। इसके साथ ही, देव डोलियां भी मंदिर के रावल मुख्य पुजारी ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी के सानिध्य में बद्रीनाथ पहुंची।

इस अवसर पर, बद्रीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल,  अपर धर्माधिकारी रवीन्द्र भट्ट,  बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, धर्म क्षेत्र के ब्रजेश सती, प्रकाश रावत, भास्कर डिमरी, पंकज डिमरी,  हक हकूक धारी राजेन्द्र चौहान,  तीर्थ पुरोहित दिनकर बाबुलकर  सहित सैकडों भक्तगण उपस्थित रहे।

बद्रीनाथ में दिवाली महोत्सव की धूम
उत्तराखंड।चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव बद्रीनाथ में दीपावली पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। दीपावली पर्व पर बद्रीनाथ आने वाले भक्तों के लिए मंदिर फूलों से सजाकर तैयार है और चार नवम्बर को लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए मंदिर सिंहद्वार के अंदर और बाहर दोनों ओर मनोहारी रूप सजधज कर तेयार है। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 20 नवम्बर को बंद होंगे और तब तक आने वाले भक्तों के लिए यहां  व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक-चौबंद हैं।  मौसम खासा ठंडा हो चुका है और स्रोफाल भी हो रहा है। उनियाल के अनुसार भगवती देवी और कुबेर जी की विशेष पूजाएं धनतेरस से ही आंरभ हो चुकी हैं। लक्ष्मी पूजन दीपावली को शाम को होगा। बता दे कि भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्त दिवाली के त्यौहार पर भी हजारों की संख्या में यहां पहुंचना जारी है। कई सिलेब्रिटी भी यहां बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।