pilgrims - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

VHP ने तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले की निंदा की, आतंकवाद का पुतला फूंका
जोधपुर। जम्मू कश्मीर में गत रविवार को तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की देशभर में निंदा होने के साथ जोधपुर में भी बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् ने रोष जाहिर करते हुए निंदा की है। इसको लेकर आज मुख्यालय पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। आतंकवादियों और उसके समर्थित देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

विहिप के पंडित राजेश दवे ने बताया कि जंमू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ है यह हमला एक कायराना हमला है। निरंतर पाकिस्तान की तरफ आतंकी घुसपैठ करके हमारे निरापराध भाईयों को मार रहे है। इसके लिए आज पूरे भारत में बजरंग दल और विहिप की तरफ आंदोलन हो रहा है।

दवे ने बताया कि भारत की जनता आतंकियों को फांसी की सजा की मांग रही है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आतंकियों को गोली मारने की बात की है। उन्होंने पूरे जंमू कश्मीर में सर्वे की बात की और आतंकियों के सफाया की मांग रखी।

प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद आज पुन: कश्मीर घाटी में पेर पसार रहा है। ऐसे जेहादी मानसिकता वाले इस्लामिक आतंकियो को केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन क्लीन चला कर चुन चुन कर मारना चाहिए। घाटी हो या हमारे देवस्थान सब आतंक व भय मुक्त हो तभी लोग यात्रा के लिए निकल सकते है। प्रदर्शनकारियों में प्रान्त सहमंत्री महेंद्र उपाध्याय, रोहित चितारा, दिनेश चौहान, चेतन गोयल, दीपक व्यास, दयाल प्रजापत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमरनाथ यात्रा पर इस बार आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
जम्मू। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा पहले से दोगुना होने की उम्मीद है। इस बार छह से आठ लाख के करीब श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन आठ लाख श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयारियां कर रहा है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को श्रीनगर में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, जम्मू व कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा के प्रचार, प्रसार, प्रबंधों पर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपूर्व चंद्रा ने कहा कि बैठक में बताया गया कि इस बार यात्रा पर बहुत बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। छह से आठ लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं। उसी तरीके से प्रशासन प्रबंध कर रहा है। श्रद्धालुओं को ठहराने, पीने की पानी, बिजली, साफ सफाई, आदि के प्रबंध अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी हर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न भाषाओं में दी जाएगी। हमने बैठक में सुझाव दिया है कि एक या दो मिनट की छोटी फिल्म बनाई जाए जो सिर्फ यात्रा पर आधारित न हो बल्कि कश्मीर की चीजों से संबंधित जानकारी भी हो, इसे देश के थियेटर में दिखाया जाए। सुरक्षा प्रबंधों पर चंद्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय जांच एजेंसियों अपना काम कर रही हैं। कश्मीर में सुरक्षा बेहतर है जिसका पता कश्मीर में आ रहे पर्यटकों की संख्या से लगता है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का पता लगाने व निगरानी करने के लिए आरएफआइडी सिस्टम अपनाया जाएगा। जब यात्री जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेंगे तो यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। यह श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होगा।  रामबन जिला में नया यात्री निवास बनाया गया है जिसमें तीन हजार से अधिक यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था होगी।

इस साल बीमा कवर तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सिर्फ यात्रा मार्ग पर ही नहीं साफ-सफाई के पर्याप्त प्रबंध होंगे बल्कि साथ लगते अन्य इलाकों में इस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। बताते चलें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है जो 11 अगस्त को संपन्न होगी।

पूरी रात दुआओं का दौर: अजमेर दरगाह में शबे बरात पर जायरीनों का उमड़ा हुजूम
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शबान महीने की 15वीं रात शबे बरात पर जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। अजमेर में शबे बरात के मौके पर दरगाह शरीफ में पूरी रात दुआओं का दौर चला जो आज तड़के सवेरे तक जारी रहा। इस रात जायरीन एवं अकीदतमंद अपने गुनाहों से तौबा करके आने वाले दिनों में खुशहाली व रहमत की दुआ करते हैं। इतना ही नहीं अकीदतमंद अपने पूर्वजों की कब्रों पर बैठकर भी दुआ करते है और उनकी रुह को शांति की प्रार्थना करते हैं। अजमेर दरगाह शरीफ में यह क्रम पूरी रात चला जो आज सवेरे तक जारी रहा।जायरीन सुबह से ही दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाने के लिए उमड़ पड़े। उन्होंने गरीब नवाज की बारगाह में दुआ की और शबे बरात को धार्मिक रस्म के तौर पर मनाया। वहीं पूर प्रदेश मे पूरी रात दुआओं का दौर चला हर गली मोहल्लों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआ की।

उल्लेखनीय है कि शबे बरात शबान इस्लामी साल का आंठवा महीना है जिसका मतलब जमा करना और अलग करना होता है। अकीदतमंद गुनाह भरी बातों को अलग कर उससे निजात की दुआ करते हैं और आने वाले दिनों के लिए अल्लाह से रहमत मांगते हैं और पूरे परिवार के लिए खुशहाली की कामना करते हैं।

वैष्णो देवी माता मंदिर में भगदड़, 12 तीर्थयात्रियों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताया शोक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिला के काटरा शहर में त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में (आज तड़के) शनिवार को भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भवन में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ थी और भगदड़ मच गई। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  पुलिस, श्राइन बोर्ड, अर्ध सैनिक बलों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

इस बीच एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह किसानों के विरोध को देखते हुए ट्रेनों के निलंबन के कारण यात्रा में गिरावट आई थी, लेकिन ट्रेनों के फिर से शुरू होने के बाद नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री कटरा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नए साल पर गुफा मंदिर में प्रार्थना करने और माता रानी के दर्शन करने के लिए, तीर्थयात्री भवन की ओर दौड़ पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण मची भगदड़: राय
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि माता वैष्णो देवी भवन में कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से भगदड़ मची थी और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राय ने कहा कि नव वर्ष के कारण भवन में जाने वालों की भीड़ बढ़ गई थी और ढलान पर कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और स्वयं प्रधानमंत्री जिस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं तथा स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वहां पर स्थिति सामान्य हो रही है और व्यवस्था बनाकर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी तथा किसी को भी वापस नहीं लौटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा," माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी और श्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान जाएगी।

कोविंद ने कटरा हादसे पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू- कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। कोविंद ने शनिवार को ट्विटर पर अपने शोक संदेश मैं कहा कि यह जानकर बड़ा दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की जान गई है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

करतारपुर कॉरिडोर खुला, श्रद्धालुओं के लिये पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़। गुरू नानक देव जयंती की 19 नवम्बर को जयंती से ऐन पहले पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ बुधवार से कॉरिडोर खोले जाने के साथ ही वहां जाने वाले भारतीय विशेषकर सिख श्रद्धालुओं के लिये पूर्वाहन 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। करतारपुर साहिब केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी जिन्हें कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगी होंगी अथवा गत 72 घंटे की कोविड19 आटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट है। श्रद्धालुओं को पाने का पानी तथा सात किलो  वजन तक का जरूरी सामान ले जाने की अनुमति होगी। इन वस्तुओं में नाकारात्मक सूची में रखी वस्तुएं वे सुरक्षा कारणों से नहीं ले जा सकेंगे।

करतारपुर साहिब के लिये 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों तथा श्रद्धालुओं समेत 250 लोगों का पहला जत्था रवाना होगा। वहीं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का विशाल जत्था।9 नवम्बर को करताारपुर साहिब के लिये रवाना होगा। वहीं एसजीपीसी की ओर से करतारपुर साहिब में आज से अखंड पाठ शुरू हो गया है जिसका गुरू नानक देव की 19 नवम्बर को जयंती पर समापन होगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते करतारपुर कॉरिडोर मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने सिख समुदाय की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुये गुरू नानक देव जयंती से पूर्व ही 17 नवम्बर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का गत मंगलवार को फैसला लिया था जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। केंद्र के इस फैसले का चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिअद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के समेत अनेक नेताओं, राजनीतिक दलों, सिख और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया था तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया था।

बद्रीनाथ में दिवाली महोत्सव की धूम
उत्तराखंड।चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव बद्रीनाथ में दीपावली पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। दीपावली पर्व पर बद्रीनाथ आने वाले भक्तों के लिए मंदिर फूलों से सजाकर तैयार है और चार नवम्बर को लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए मंदिर सिंहद्वार के अंदर और बाहर दोनों ओर मनोहारी रूप सजधज कर तेयार है। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट 20 नवम्बर को बंद होंगे और तब तक आने वाले भक्तों के लिए यहां  व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक-चौबंद हैं।  मौसम खासा ठंडा हो चुका है और स्रोफाल भी हो रहा है। उनियाल के अनुसार भगवती देवी और कुबेर जी की विशेष पूजाएं धनतेरस से ही आंरभ हो चुकी हैं। लक्ष्मी पूजन दीपावली को शाम को होगा। बता दे कि भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्त दिवाली के त्यौहार पर भी हजारों की संख्या में यहां पहुंचना जारी है। कई सिलेब्रिटी भी यहां बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।