mastermind snatcher arrested from punjab - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मास्टरमाइंड स्नैचर पंजाब से गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद
जयपुर। जयपुर पुलिस की सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) ने दो चेन स्नैचरों को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जयपुर लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उनसे कई अन्य वारदातों के खुलासे के साथ गैंग के नेटवर्क और लूट का माल खरीदने वालों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत उर्फ  प्रिंस और काका के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने जयपुर के कई थाना क्षेत्रों में स्नैचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया है। सोड़ाला थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लगातार हुई वारदातों ने उड़ाई पुलिस की नींद
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 9 जून को सोडाला क्षेत्र में, 10 जून को पांच बत्ती-विधायकपुरी इलाके में और 11 जून को चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर के बाहर महिलाओं की चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा 16 जून को एमआई रोड पर एक महिला की चेन तोड़ने का प्रयास भी किया गया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर पंजाब के पटियाला से दोनों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद शहर छोड़कर फरार हो जाते हैं। मामला शांत होने के बाद वापिस लौट आते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक शहर में कई घटनाएं करने के बाद दूसरे शहर में जाकर वारदात करते थे और मामला शांत होने पर दोबारा लौट आते थे। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों और प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई स्नैचिंग की घटनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
पुलिस पूछताछ के दौरान दर्जनों लंबित स्नैचिंग मामलों का खुलासा होने की सम्भावना है। चोरी और लूट का माल खपाने वाले रिसीवरों समेत गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है।