chief minister bhajan lal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ
उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय विकास, ग्रामीण संवाद और कानून-व्यवस्था की समीक्षा पर रहेगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे, झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों और उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। वे शनिवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दूधतलाई वन क्षेत्र में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे। यहां वे मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले चंदन वन का शुभारंभ करेंगे और पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव पहुंचकर ग्राम विकास रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे तथा गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार कोनारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रमों के बाद वे कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर राजसमंद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम को उदयपुर लौटने पर मुख्यमंत्री राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद उदयपुर संभाग और सिरोही जिले के जिला कलक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

श्रावण के पहले दिन शिवभक्ति में लीन दिखे भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री ने सपत्नीक की शिव पूजा
जयपुर। श्रावण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा आमजन के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने राज्य में शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की मंगलकामना करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख एवं समृद्धि आने की कामना की।

डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष सुशासन, तकनीकी प्रगति और समावेशी विकास की नई पहचान, मुख्यमंत्री ने कहा- पात्र लोगों तक सीधे पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के 11 वर्ष तकनीकी प्रगति, जनविश्वास, सुशासन और समावेशी विकास की नई पहचान बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल परिवर्तन की ऐसी यात्रा तय की है, जिसने गांव और शहर के बीच की दूरी कम करते हुए प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सुविधाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीआई, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), डिजीलॉकर, ई-संजीवनी, 5जी नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं जैसी अनेक पहलों ने करोड़ों लोगों के जीवन को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है।

इन नवाचारों से शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनी है, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल तकनीकी बदलाव का अभियान नहीं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर, सक्षम और आधुनिक बनाने का सशक्त माध्यम है। विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला यह अभियान देश की प्रगति की मजबूत आधारशिला बन चुका है और भविष्य में भी नवाचार एवं डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि "वसुधैव कुटुंबकम" के शाश्वत विचार को आत्मसात करते हुए भारत आज वैश्विक पटल पर नई और सुदृढ़ पहचान के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के लिए किसी भी संकट की घड़ी में सबसे पहला और सबसे भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरा है। जी-20 की अध्यक्षता के दौरान शत-प्रतिशत सहमति के साथ "नई दिल्ली घोषणापत्र" जारी करना और 125 से अधिक देशों की आवाज को मंच प्रदान करते हुए "वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ" पहल को सफल बनाना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि "एक्ट ईस्ट पॉलिसी" से लेकर "इंडो-पैसिफिक" क्षेत्र तक भारत की रणनीतिक उपस्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। विश्व के विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किए गए 33 सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य, पुरुषार्थ और सम्मान के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आज वैश्विक मंचों पर भारत की बात केवल सुनी ही नहीं जाती, बल्कि उसे गंभीरता से स्वीकार भी किया जाता है। दुनिया के बड़े से बड़े वैश्विक संकट के समाधान के लिए अब भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की यह बढ़ती प्रतिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय पदक प्राप्त, 50 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेशनल चैम्पियनशिप और पैरा नेशनल चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त 50 खिलाड़ियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति दिए जाने एवं इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग आवंटित किए जाने की मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि नेशनल चैम्पियनशिप एवं पैरा नेशनल चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त इन 50 खिलाड़ियों को जांच एवं परीक्षण उपरांत नियुक्ति के योग्य पाया गया है।

मुख्यमंत्री ने इन 50 खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। शीघ्र ही इन्हें माध्यमिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदस्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं प्रदेश में खेलों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।