fair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में भव्य किसान मेले का 27-28 फरवरी को होगा आगाज, मेले की तैयारियां तेज
जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (डेयरी सर्विसेज़) के सहयोग से 27–28 फरवरी को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय किसान मेले “रंगीलो 2026: किसानों के संग, ग्रामीण समृद्धि के रंग” को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस भव्य आयोजन में लगभग 20,000 किसानों की सहभागिता की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह राष्ट्रीय किसान मेला व्यापक स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है इसमें राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से किसान, पशुपालक, कृषि उद्यमी एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे। साथ ही मेले में कृषि, पशुपालन एवं बागवानी क्षेत्रों का समग्र समावेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  “रंगीलो 2026” ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, उन्नत कृषि एवं पशुपालन तकनीकों के प्रसार तथा किसानों को विपणन के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

डॉ. मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) एवं NDS ने कहा कि राजस्थान का डेयरी क्षेत्र ग्रामीण समृद्धि के एक सशक्त इंजन के रूप में उभर रहा है, जो देश के कुल दूध उत्पादन में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान देता है। ऐसे आयोजन डेयरी इकोसिस्टम को प्रदर्शित करने तथा उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

निदेशक प्रसार व मेला आयोजक सचिव डॉ. आर. एन. शर्मा के अनुसार, विशाल पशु मेला, दुग्ध दुहन प्रतियोगिताएँ, नवाचार एवं तकनीकी प्रदर्शनी, किसान–वैज्ञानिक संवाद, सांस्कृतिक संध्या तथा पारंपरिक व्यंजनों का उत्सव जैसी गतिविधियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। उत्कृष्ट नस्लों के पशुओं का प्रदर्शन एवं आधुनिक कृषि–पशुपालन तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन मेले की विशिष्ट पहचान होगा।

दो दिवसीय भव्य किसान मेले में स्वदेशी एवं विदेशी नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी, दुग्ध उत्पादन आधारित प्रतियोगिताएं तथा आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में गिर, साहिवाल, थारपारकर, राठी, मुर्रा, होल्सटीन फ्रिज़ियन (एचएफ), जर्सी एवं क्रॉसब्रीड गायों को शामिल किया गया है, जिनके लिए न्यूनतम दैनिक दूध उत्पादन के आधार पर प्रथम पुरस्कार 2.51 लाख रुपए, द्वितीय 1.51 लाख रुपए तथा तृतीय 1.11 लाख रुपए निर्धारित है। इसके साथ ही ऊँट, भेड़, बकरी एवं अन्य पशुओं की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

राज्यभर में 23 जनवरी को होगा मेगा पीटीएम-निपुण मेला : सीएम होंगे शामिल, कॉमर्स कॉलेज में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
जयपुर। प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों में 23 जनवरी को एक साथ मेगा पीटीएम का आयोजन होगा। साथ ही, सभी पीईईओ, यूसीईईओ स्तर के विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन किया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षणिक, सह.शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारी शिक्षकों से साझा मंच पर प्राप्त करेंगे। इस आयोजन में 65 लाख अभिभावकों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो 31 अक्टूबर को आयोजित पिछले मेगा पीटीएम में निर्धारित 41 लाख के लक्ष्य से कहीं अधिक है।

मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को देंगे सौगात
राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन जयपुर के कॉमर्स कॉलेज  में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार विद्यार्थी, एक हजार अभिभावक, 500 शिक्षक, कॉलेज शिक्षा विभाग से 5 हजार प्रतिभागी तथा कौशल शिक्षा से जुड़े एक हजार प्रतिभागियों की उपस्थिति संभावित है।

मुख्यमंत्री शिक्षा से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण, लगभग 4 लाख बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण और 6 लाख विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्टेशन वाउचर की राशि प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री लाभान्वित विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित भी करेंगे।

हर विद्यालय में सरस्वती वंदना और कृष्ण भोग
मेगा पीटीएम के दिन वसंत पंचमी होने से राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में सरस्वती वंदना की जाएगी और कृष्ण भोग का आयोजन किया जाएगा। सभी पीईईओ एवं यूसीईईओ विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन होगा। इसके साथ ही कक्षा 1 से 5 के लिए निपुण राजस्थान कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की पठन, लेखन एवं गणना क्षमता को गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

दशहरा मेले में इस बार नहीं लगेगा महंगाई का तड़का, खाद्य पदार्थ और झूलों की नहीं बढ़ेगी रेट
कोटा । एक ओर जहां महंगाई लगातार बढ़ रही है। वहीं उसका असर इस बार दशहरे मेले में नहीं दिखाई देगा। दशहरा मेले में महंगाई का तड़का नहीं लगेगा। विशेष रूप से खाद्य पदार्थ और झूलों पर। दशहरा मेले का विधिवत शुभारम्भ तो दो दिन पहले नवरात्र के दिन से हो गया है लेकिन अभी तक भी मेले में पूरी दुकानें नहीं लग पाई है। बाहर से आने वाले दुकानदार अभी तक बहुत कम संख्या में आए। हालांकि स्थानीय व्यापारी व दुकानदारों द्वारा अपने हिसाब से दुकानें तैयार की जा रही है। जिससे खाने-पीने की दुकानों के साथ ही झूले ही लग पाए हैं।  दशहरा मैदान के फेज एक में झूला मार्केट से लेकर मैदान में अन्य निर्धारित स्थानों पर हर साल लगने वाले परम्परागत झूले लग रहे है। वहीं नसीराबाद का कचौड़ा, पकौड़ी व सोफ्टी और फास्ड फूड की दुकानें लगना शुरु हो गई है।  दुकानदारों का कहना है कि इस बार मेले में खाद्य पदार्थ व झूलों की रेट नहीं बढ़ाई गई है। खाद्य पदार्थ के दुकानदार सुनील वैष्णव ने बताया कि नसीराबाद का कचौड़ा व गोभी के पकौड़े, गुलाब जामुन व अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत इस बार भी वही है जो गत वर्ष थी।  सोफ्टी के  दुकानदार प्रमोद लोधा का कहना है कि मेला समिति ने दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया है। गत वर्ष के समान ही इस बार भी दुकानों का किराया लिया गया है। इस कारण से सोफ्टी की दरों में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिससे 30 से 50 रुपए के बीच ही सोफ्टी की रेट है। हालांकि कई दुकानदार 20 रुपए में भी बेचते हैं।  वहीं झूला संचालक जाकिर हुसैन ने बताया कि मेले में जहां परम्परागत रूप से जो झूले आते हैं उनकी संख्या पहले से भी अधिक हो गई है। करीब 60 से ज्यादा झूले लगेंगे। ऐसे में इस बार भी झूलों की रेट नहीं बढ़ाई गई है। जितनी रेट गत वर्ष थी उतनी ही रखी गई है। 30-40 रुपए से लेकर 80 रुपए तक ही रेट है।

नए झृूलों की रेट अधिक है
वहीं मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि मेला समिति की ओर से इस बार मेले में आवंटित दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इसका मकसद मेले में आने वाले व्यापारियों के साथ ही आमजन पर आर्थिक भार नहीं बढ़ाना है। इस बार भी झूला संचालकों से पुरानी दर पर ही झूले संचालित करने को कहा गया है।  उन्होंने बताया कि इस बार मेले में कई नए व आकर्षक झूले भी लगेंगे जो पहली बार आएंगे। ये झूले बड़े होने से इनकी रेट सामान्य झूलों से कुछ अधिक है।

कोटा के ऐतिहासिक पशु मेले का खत्म हो रहा अस्तित्व, पहले जगह बदलने से फिर लम्पी ने लगाई रोक
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण व उत्तर की ओर से इस बार 132 वां राष्ट्रीय दशहरा मेला तो 22 सितम्बर से आयोजित किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही लगने वाला आकर्षण का केन्द्र पशु मेले का अस्तित्व खत्म होने से उसका लगना मुश्किल है।  नगर निगम की ओर से हर साल दशहरे पर आयोजित होने वाले मेले के दौरान सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहता था पशु मेला। इस मेले में शहर ही नहीं दूरदराज से पशु बिकने के लिए आते थे। पशु पालक न केवल पशुओं को बेचने वरन् उन्हें खरीदने वाले भी काफी लोग आते थे। पशु पालकों व किसानों का मेले में आने पर आकर्षण बने। इसके लिए पशु मेला स्थल पर ही निगम की ओर से किसान रंगमंच का आयोजन किया जाता था। जहां किसानों से संबंधित ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। जानकारों के अनुसार दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की तरह ही किसान रंगमंच पर भी  काफी भीड़ रहती थी। देर रात तक लोग उन कार्यक्रमों का आनंद लेते थे।  लेकिन अब न तो पशु मेला लग रहा है और न ही किसानों के लिए कार्यक्रम हो रहे है। किसान रंगमंच बनता है और उस पर कार्यक्रम भी होते हैं लेकिन वह किसानों के लिए न होकर स्थानीय व आर्केस्ट्रा पार्टी के कार्यक्रम होने लगे हैं।

निगम को होती थी आय
जानकारों के अनुसार पशु मेले का आयोजन नगर निगम की ओर से किया जाता था। इसके लिए अलग से व्यवस्था व अधिकारियों कर्मचारियों की नियुक्ति होती थी। मेले में आने वाले पशु पालकों की पर्ची कटती थी। जिससे निगम को आय भी होती थी। हालांकि यह आय बहुत कम होती थी। वहीं पशुओं के लिए  चारा व भूसे का भी इंतजाम होता था। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए दाल बाटी व देशी खाना बनता था। मेले में अलग ही आकर्षण रहता था।

बंधा धर्मपुरा व देव नारायण में किया था शिफ्ट
नगर निगम की ओर से पहले जहां दशहरा मैदान  के भाग पुलिस कंट्रोल रूम के पास ही पशु मेला लगता था। उस मैदान को अभी भी पशु मेला स्थल के नाम से ही जानते हैं। निगम की ओर से इस पशु मेले को पहले तो सीएडी रोड पर ही अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई बकरा मंडी की जगह पर संचालित किया गया। लेकिन वहां पशु पालकों की संख्या काफी कम रही। इसके बाद इसे बंधा धर्मपुरा और फिर देव नारायण आवासीय योजना में शिफ्ट किया गया। लेकिन यह मेला वहां भी अपनी पहचान नहीं बना सका। उसके बाद एक बार पशुओं में आए लम्पी रोग को देखते हुए रा’य सरकार पशु पालक विभाग की ओर से पशु मेला लगाने पर रोक लगाई थी। उसके बाद दूसरे साल भी इसी रोग के कारण मेला नहीं लग सका। वहीं अब हालत यह है कि पशु मेला अपना अस्तित्व ही होता जा रहा है। जिससे इस बार भी पशु मेले लगना मुश्किल ही है।

पशुओं से संबंधित सामानों की बिक्री भी हुई कम
पशु मेला नहीं लगने  व किसानों के मेले में कम आने से अब पशुओं से संबंधित सामानों की बिक्री भी कम हो गई है। पशु पालक देवलाल गुर्जर का कहना है कि दशहरा मेले का आकर्षण होता था पशु मेला। लेकिन उसे धीरे-धीरे जबरन समाप्त किया  गया है। हालत यह है कि अब पशुओं से संबंधित सामान बेचने वाले कुछ पुराने लोग मेले में आते हैं लेकिन उनकी बिक्री तक कम होने से उनका खर्चा ही नहीं निकल पाता। पहले जेबड़ा, घंटी, दराती व अन्य सजावटी सामान भी खूब बिकते थे।  बंधा धर्मपुरा निवासी पशु पालक रामलाल गुर्जर का कहना है कि दशहरा मेले के साथ पशु मेला तो लगना चाहिए। वह भी दशहरा मेले के आस-पास ही। जिससे लोग मेला घूमने आएं तो पशु मेला भी देख ले। लेकिन देव नारायण या बंधा धर्मपुरा में पशु मेला लगाने का कोई मतलब नहीं है। यहां तो दशहरा मेले के अलावा कभी भी लगाया जा सकता है।

इनका कहना है
पशु मेले का आकर्षण धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। लम्पी रोग ने भी इस मेले में पशुओं को आने से रोका तो अब पशु पालकों की रूचि भी कम दिखने लगी है। ऐसे में दशहरा मेले में वही कार्यक्रम व आयोजन किए जा रहे हैं जिनका आकर्षण अधिक है। पशु मेले के आयोजन पर अभी तक कोई निर्णय तो नहीं हुआ है। फिर भी मेला समिति की अगली बैठक में पशु मेले पर चर्चा की जाएगी। समिति जैसा निर्णय करेगी उसके हिसाब से काम किया जाएगा।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष मेला उत्सव व आयोजन समिति

इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में छात्रों ने लिया भाग, उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की ली जानकारी
जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की इंटरनेशनल सेल आईआईएस-टाई द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर - एड्यू-यूएसए एट आईसीजी-आईआईएसयू का आयोजन आईआईएस स्कूल में किया गया। इस आयोजन ने अमेरिका के 30 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाकर छात्रों के लिए वैश्विक उच्च शिक्षा के नए द्वार खोले, जहां उन्होंने शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध अवसरों और उच्च शिक्षा के विविध मार्गों की जानकारी प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में जयपुर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जो छात्रों और शिक्षकों के बढ़ते वैश्विक शैक्षणिक रुझान को दर्शाता है। फेयर में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना, मियामी यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, पिट्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी और वेन स्टेट यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे, जिन्होंने प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्तियों और विश्वविद्यालय जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राखी गुप्ता, रजिस्ट्रार एवं प्रो-वाइस चांसलर, आईआईएस(डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने की। उन्होंने अमेरिकी दूतावास से आए प्रतिनिधियों और प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत किया। अपने संबोधन में गुप्ता ने छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के निर्माण में वैश्विक संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय सहयोगों के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। आईआईएस स्कूल की प्राचार्या निधि मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों का उनके मार्गदर्शन व प्रेरणादायक उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा वैश्विक नागरिकों को तैयार करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट की।

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में मेगा जॉब फेयर : मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग, रिक्त पदों के लिए की उम्मीदवारों की भर्ती
जयपुर। महात्मा ज्योतिबा राव फूले यूनिवर्सिटी (एमजेआरपी) में एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की।  रोजगार मेले में आईटी, प्रबंधन, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों को उद्योग जगत से जोड़ना और उन्हें बेहतर करियर अवसर प्रदान करना था।

यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने कहा कि एमजेआरपी यूनिवर्सिटी छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनके करियर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस रोजगार मेले के माध्यम से हम योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू आयोजित कर प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया। छात्रों ने अपनी दक्षताओं और क्षमताओं का प्रदर्शन किया। जिससे उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले।

अंतरराष्ट्रीय पशु मेले के लिए ऊंटों का पहुंचना शुरू
जययपुर। अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में दीपावली बाद शुरू होने जा रहे अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के तहत पुष्कर पशु मेला 2024 2 से शुरू होगा। नये मेला मैदान पर पशुओं को ठहराने और पानी की व्यवस्था की गई है। मेले में ऊंट का आगमन हो गया है। राज्य के हनुमानगढ़ से 100 से ज्यादा ऊंट पुष्कर पहुंच चुके हैं।

पुष्कर में पशु मेले के दौरान आयोजित होने वाली पशु प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी तय किया गया है। इनमें पशुपालक भाग लेकर पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

मेले में 30 साल पुरानी रेट पर चल रहे झूले
कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित 131 वां राष्ट्रीय दशहरा मेला धीरे-धीरे अंतिम पायदान पर पहुंच रहा है। तीन दिन बाद मेले का समापन होने वाला है। लेकिन इस बार मेले में बड़े से बड़े झूले भी 20,30 व 50 रुपए तक के टिकट में चल रहे है। जिससे लोगों को तो कम टिकट में झूलों का आनंद मिल रहा है। लेकिन झूलों की संख्या इस बार दो गुनी होने से संचालकों का खर्चा तक नहीं निकल रहा।  दशहरा मेले की शुरुआत वैसे तो 3 अक्टूबर को नवरात्र स्थापना के साथ हो गई थी। लेकिन पृरा मेला दशहरे के दिन 12 अक्टूबर से ही परवान  चढ़ा। हालांकि मेला शुरू होने से पहले दुकानदाररों की तुलना में इस बार झूले कई दिन पहले से लगना शुरू हो गए थे। उद्घाटन के दिन तक ही अधिकतर झूले लग चुके थे। लेकिन मेले में लोगों के नहीं जाने से वे खाली रहे।दशहरे के दिन से झृूलों पर भीड़ पड़ने लगी।

मेला समिति ने तय की रेट, मार्केट उससे भी कम
मेले में आने वाले लोगों में से अधिकतर लोग झूला झृलते है। बच्चों से लेकर महिलाएं तक और परिवार के लोग एक साथ झूलों का आनंद लेते है। हर बार मेले में झृलों पर अधिक भीड़ रहने से लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था और झूलों का टिकट भीकाफी अधिक रहता  था। ऐसे में मेला समिति द्वारा इस बार झूलों की संख्या पहले से अधिक रखी गई। साथ ही पूरे दशहरा मैदान में झृूले लगवाए। जिससे हर तरफ लोगों को सुविधा मिल सकेऔर भीड़ का सामना नहीं करना पड़े। वहीं मेला समिति ने लोगों को राहत देने के लिए झूला संचालकों के साथ बैठक कर शुरुआत में छोटे और बड़े झूलों के टिकट की राशि तय कर दीथी। जिसमें उनसे कहा था कि वे इससे अधिक राशि नहीं वसूल करेंगे। शुरुआत में कुछ दिन तक तो मेला समिति वाली राशि में झूलों का संचालन हुआ। लेकिन झूलों की संख्या अधिक होने से लोग बंट गए तो झृूलों पर लोगों की भीड़ कम रहने लगी। ऐसे में अधिकतर झूले कम लोगों के साथ या खाली चलने लगे। जिससे झूला संचालकों को मजबूरी में टिकट की राशि कम करनी पड़ी।

तीस साल पहले थी इतनी रेट
झूला संचालक जाकिर हुसैन ने बताया कि मेला समिति का प्रयास अच्छा था। लेकिन हालत यह हैकि इस बार झृलों की संख्या पिछले सालों की तुलना में करीब दो गुना हो गई है। पहले जहां छोटे-बड़े करीब 30 से 31 झृले आते थे। वहीं इस बार झूलों की संख्या 60 से अधिकहै। पूरे मेले में झूले ही झूले नजर आ रहे है। जहां पहले दुकानें लगती थी वहां भी झूले लगवा दिए। उन्होंने बताया कि ग्राहक नहीं आने पर झूला संचालकों को नुकसान होने लगा। मजबूरी में टिकट की राशि 50 व 80 रुपए से घटाकर बड़े से बड़े झूले की 20,30 व 50 रुपए तक करनी पड़ी।उसके बाद भी लोग कम आने से सभी झूला संचालकों को नुकसान हो रहा है। अब तो यह स्थिति है कि नुकसान तो होना ही है उसे जितना कम किया जा सकता है वह किया जा रहा है।

खर्चा निकलना तक मुश्किल
झृला संचालकों का कहना है कि झृलों के लिए जगह लेने, ट्रांसपोर्टेशन, फिटिंग, डीजल, लाइट व अन्य सभीखर्चे काफीअधिक हो रहेहै।उनकी तुलना में कमाई कुछ भीनहीं हो रहीहै। ऐसे में अभीतक जितना खर्चा हुआ है वह भी निकलना मुश्किल हो रहा है कमाई करना तो दूर। झूला संचालकों का कहना है कि दशहरा मेला राष्ट्रीय स्तर का है।इसमें वर्तमान में झूलों की रेट है वह पिछले तीस साल पुरानीहै। 1994-95  में इस रेट में झूले चलते थे। पिछले साल भी  बड़े झूले 100 रुपए सेकम में नहीं चलेथे। लेकिन अभी तो चकरी वाले छोटे झृूलों की रेट में बड़े-बड़े झूले चलाने पड़ रहे है। जानकारों के अनुसार एक दो झृले ऐसे हैं जो इस बार नए है। उनकी रेट 100 से 150 रुपए होने के बावजूद उन पर भीड़ अधिक है। जबकि अधिकतर पर  बहुत कम लोग झूल रहेहै।

इतनी कम रेट, विश्वास नहीं हो रहा
इधर मेला झृमने आए लोग जब झृूलों के तरफ गए तो वहां उनके टिकट की रेट सुनकर ही दंग रह गए। पाटनपोल निवासी निधि शर्मा ने बताया कि मेले में हमेशा बड़े झूले 80 से 100 रुपए में झूलते रहे हैं। पहली बार इतनीकम रेट देखकर विश्वास नहीं हो रहा। झूलों की रेटहर बार अधिक होने से इस बार झूला झृलने का मन नहीं था। लेकिन यहां आकर देखा तो मन हो गया। पहले जिस रेट में एक या दो ही झूले झूल पातेथे। इस बार उसी रेट में अधिक झूलों का आनंद ले लिया। रंगबाड़ी निवासी सुनील त्रिपाठी ने बताया कि मेले में घृूमने आए थे। झूलों का किराया कम होने से  परिवार के सभी लोगों को अधिकतर झूले झुलवा दिए। इस बार ही रेट कम है। जबकि हमेशा इनका किराया अधिक रहता है। उसके बाद भी भीड़ होने से काफीदेर तक इंतजार करना पड़ता था। इस बार आसान से झूला झूल पाए।

लोगों को राहत देने का प्रयास
इधर मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी का कहना है कि मेले में  रोजाना आने वाले हजारों लोगों को राहत देने के लिए इस बार झूलों की संख्या बढ़ाई गई थी।साथ ही झूलासंचालकों को एक निर्धारित राशि ही लेने के लिएपाबंद किया गया था। जिससे अधिक सेअधिक लोग झूलों का आनंद लेसकेऔर वह भीबिना परेशानी व इंतजार के। जिससे उनका समय भी खराब नहीं हो। वरना अक्सर झूलों के कई शौकीन लोग या तो झृलों में ही पूरा समय लगा देते थे।या समय अधिक लगने से  चाहकर भी सभी झूलों का आनंद नहीं ले पाते थे। रेट कम होने से लोगों को फायदा हो रहाहै।

ऑटम फेयर में उद्यमियों ने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद किए प्रदर्शित
जयपुर। एक्सपोर्ट प्रोमोशन कौंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट द्वारा आयोजित दिल्ली ऑटम फेयर 2024 में जयपुर के कई उद्यमियों ने भाग लिया है। इस विश्व स्तरीय प्रदर्शनी में लगभग 3000 हैंडीक्राफ्ट उत्पादकों द्वारा विविध उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में जयपुर की सत्यम टेक मेक इंडिया की महिला उद्यमी कनिका खुराना ने सांगानेर प्रिंट के साथ विशेष थीम पर आधारित टैक्सटाइल उत्पादों की आकर्षक प्रस्तुति दी है। उनके स्टॉल पर राजस्थान के उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई, ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद, विकास आयुक्त हस्तशिल्प, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की अमृतराज ने भी अवलोकन किया और उनके उत्पादों की सराहना की।

कनिका खुराना द्वारा निर्मित "रीवर कर्टन", जो छत से लटकने वाले विशेष प्रकार के पर्दे हैं, इस प्रदर्शनी का नया और अनूठा वस्त्र उत्पाद है। यह प्रदर्शनी 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

प्रदेश के निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद
जयपुर। एक्सपो मार्ट में आयोजित 58 वें इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट्स एवं गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) से राजस्थान के निर्यातकों को बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। यह फेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें राजस्थान से लगभग 600 निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं।

ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद ने बताया कि फेयर में लगभग तीन हजार विदेशी ग्राहकों के आने की संभावना है। बैद ने बताया कि ईपीसीएच अभी राजस्थान से निर्यात बढ़ाने पर विशेष फोकस कर रही है और राजस्थान से वर्तमान में होने वाले आठ हजार करोड़ रुपए प्रतिवर्ष के निर्यात को 3 गुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इस फेयर की आयोजन समिति के प्रेसिडेंट का जिम्मा भी जयपुर के ही प्रमुख निर्यातक गिरीश अग्रवाल को दिया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि इस बार इस फेयर को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है जो विदेशी ग्राहकों को अपनी पसंद के उत्पाद चुनने में सहूलियत देगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति निर्यातकों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रख रही है और आज से ही आयोजन स्थल एग्जिबिटर्स को उपलब्ध करवा दिया गया है ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

दशहरा मेला समिति ने पार्षद पर लगाया रंगदारी का आरोप
जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर 8 में दशहरा मेला समिति की ओर से आयोजित रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा। स्थानीय पार्षद शंकर लाल शर्मा पर आरोप लगाते हुए दशहरा मेला समिति के आयोजक राजेंद्र पटेल ने कहा कि पार्षद 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है। इसलिए समिति ने रावण का दहन नहीं करने का निर्णय लिया है। दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल और पदाधिकारी कुलदीप शर्मा ने स्थानीय पार्षद शंकर लाल शर्मा पर 50 हजार रुपए की रंगदारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब 25 सालों से यहां रावण दहन की परंपरा निभाई जा रही है, लेकिन स्थानीय पार्षद ने इतना परेशान कर दिया है कि लगातार हमें अनेक सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। अब मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद ही रावण का दहन किया जाएगा।

वहीं शंकर लाल का कहना है कि किसी तरह की इसे कोई मांग नहीं की है, अगर फिर भी इन्हें लगता है, तो यह सबूत दे। केवल समित से परमिशन अलॉट करने के जानकारी मांगी थी, लेकिन इन्होंने नहीं दी।

वीटी रोड़ स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में भरा तेजा दशमी पर मेला
जयपुर। मानसरोवर के वीटी रोड पर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आज तेजा दशमी पर मेला भर रहा है। श्रद्धालु श्रद्धा भाव से मंदिर में आकर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे हैं। परिवार में सुख समृद्धि और बीमारियों से मुक्ति आदि के लिए मनोकामना मांग रहे हैं। तेजाजी महाराज के धूणे (हवन कुंड) में नारियल, घी इत्यादि अर्पित कर रहे हैं। इसी के साथ तेजाजी महाराज से मनोकामना मांग रहे हैं कि परिवार में किसी भी व्यक्ति को कभी कोई सर्प ना काटे।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि दिन भर में जयपुर के आसपास के गांवों से करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे।