flood control center helpline number - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निगम ने स्थापित किए बाढ़ नियंत्रण केन्द्र, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
जयपुर। मानसून के दौरान अतिवृष्टि, ओलावृष्टि की संभावित आपदाओं से आमजन को समय पर राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए। निगम आयुक्त ओम कसेरा ने सभी अधिकारियों को मानसून के दौरान अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्राधिकार में पांच बाढ़ नियत्रंण केन्द्र बनाए गए है जिनके अन्तर्गत मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के क्षेत्राधिकार में सांगानेर एवं मानसरोवर जोन, मालवीय नगर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के अन्तर्गत मालवीय नगर, झालाना जोन एवं जगतपुरा जोन, विश्वकर्मा बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के अन्तर्गत मुरलीपुरा एवं विद्याधर नगर जोन रहेगे। खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे के पास झोटवाड़ा जोन एवं वैशाली नगर जोन के आस-पास के क्षेत्रों के लिए बाढ़ नियत्रंण कक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार बनीपार्क बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के क्षेत्राधिकार में सिविल लाइन जोन रहेगा।

घाटगेट बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के क्षेत्राधिकार में किशनपोल जोन एवं आदर्श नगर जोन रहेगा। आमेर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के क्षेत्राधिकार में हवामहल आमेर जोन रहेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक जोन कार्यालयों पर भी नियमित रूप से बाढ़ नियत्रंण केन्द्र कार्य करेंगा जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित जोन उपायुक्त होंगे। आयुक्त ने बताया कि बारिश के समय पानी से भरे हुए स्थानों में पानी की निकासी के लिए मड पंप, पंपसेट, मिट्टी के कट्टे आदि की व्यवस्थ की जाए। भवनों, उद्यानों, स्ट्रीट लाईट, पोल आदि सार्वजनिक स्थानों पर खुले पड़े बिजली के तारों को ठीक करने, नियत्रंण केन्द्र की शिकायतों को रजिस्टर में इन्द्राज करने, निस्तारण करने एवं निस्तारण का समय भी लिखने के निर्देश दिए है।

तीन पारियों में संचालित होंगे नियंत्रण कक्ष
मानसरोवर फायर स्टेशन, विश्वकर्मा फायर स्टेशन, मालवीय नगर फायर स्टेशन, खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय नं. 39, बनीपार्क फायर स्टेशन, घाटगेट फायर स्टेशन, आमेर फायर स्टेशन के पास स्थित बाढ़ नियत्रंण कक्ष संचालन के लिए सहायक अभियन्ताओं व कनिष्ठ अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। यह अधिकारी कर्मचारी तीन पारियों में कार्य करेंगे जिसमें प्रथम पारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी।

जारी किए हैल्पलाइन नंबर
बाढ़ नियत्रंण कक्ष के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिसके अन्तर्गत मानसरोवर फायर स्टेशन - 0141-2395566 व 8764880060 तथा मालवीय नगर फायर स्टेशन के लिए 0141-2755930 व 8764880030, विश्वकर्मा फायर स्टेशन में 0141-2330080 व 8764880070, खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे के पास स्थापित बाढ़ नियत्रंण कक्ष का हेल्पलाइन नम्बर 8764880018, बनीपार्क फायर स्टेशन 0141-2203518 व 8764880120, घाटगेट फायर स्टेशन 0141-2615550 व 8764880058 तथा आमेर फायर स्टेशन 0141-2531282ए 8764880097 है।