Shrine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की छत गिरी, छह लोगों की मौत, 30 घायल
परभणी। महाराष्ट्र के परभणी में त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में शनिवार एक नवनिर्मित हॉल की छत के अचानक गिर जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।  शुरुआती खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना के जिले के मानवथ तालुका के यशवाड़ी गांव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में एक एक धार्मिक सभा के दौरान तब हुई जब हॉल का एक खंभा और छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

लोगों ने कई श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, दमकल विभाग की टीमें और स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने भी मलबे से जीवित बचे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पूरे जिले में शोक की लहर

यशवाड़ी का यह त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख और पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।