remain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' बड़े पर्दे पर आएगी नजर, पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल 'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी , इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

‘शिवाजी’ पहुंचा बायोलॉजिकल पार्क, 3 सप्ताह क्वारेंटीन रहने के बाद 'रानी' के साथ बनाएंगा जोड़ी
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मंगलवार सुबह 11.30 बजे नर बाघ 'शिवाजी' को लाया गया। डॉ. अरविंद माथुर, दिग्विजय सिंह, मधोलाल मीना की टीम इसे लेकर जयपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार शिवाजी को क़रीब तीन सप्ताह तक क्वारेंटाईन रखा जाएगा। इसकी उम्र क़रीब 4 साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि शिवाजी को मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के गांधी जूलॉजिकल पार्क से लाया गया है। शिवाजी का यहां ओडिशा से लाई बाघिन 'रानी' के साथ जोड़ा बनाया जाएगा।

झुंझुनूं में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे पूरी तरह बंद
झुंझुनूं। उदयपुर में टैलर कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के चलते गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की और से झुंझुनूं बंद के आह्वान पर झुंझुनूं के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहे। यहां तक की लोग चाय-पान को भी तरस गए। आवश्यक सेवाओं की दुकाने यथा, दवा आदि खुली थी जिन्हे बंद में छूट दी गयी थी। शहर की सड़क नम्बर एक, दो, तीन, गुढ़ा मोड़, पंचदेव चौराहा, मुनी आश्रम रोड़, गांधी चौक, नेहरू पार्क, शाहो का कुंआ स्थित दुकाने, गुदड़ी बाजार, छावनी बाजार, सब्जी मंडी, राणी सती रोड़ स्थित बाजार, बस स्टैण्ड, मंडाव मोड़, रेल्वे स्टेशन सहित अनेक मोहल्लों एवं वार्डो में स्थित दुकाने पूर्णतया बंद थी, यहां तक के ये प्रतिष्ठान प्रात: से सायं तक लगातार बंद थे।

उधर बजरंग दल के द्वारा झुंझुनूं बंद का आह्वान पर शांति पूर्वक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख, बंद का समर्थन किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख रामानंद पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ विभाग धर्म प्रसार प्रमुख योगेन्द्र कुण्डलवाल एवं बजरंग दल संरक्षक जयराज हिन्दू के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। जिला प्रसार प्रमुख सुशील प्रजापति ने कहा कि हत्यारो को फांसी दी जाये। इसी क्रम में स्थानीय गांधी चौक पर सर्व धर्म समाज के लोगों की भीड़ जुड़ गई जिसमें बजरंग दल, विश्वविन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस नृशंस हत्याकाण्ड की निन्दा की व हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। झुंझुनूं में गुरूवार को तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद है।

भारी भीड़ को देखकर एसडीएम व डीवाईएसपी शहर शंकरलाल छाबा ने लोगो को समझाया कि धारा 144 लगी हुई है। बंद शांतिपूर्वक रहा तथा बंद के दौरान शहर के मुख्य चौराहो व पूरे शहर में एसडीएम शैलेष खेरवा, डीवाईएसपी शहर छाबा, थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा आदि लगातार गश्त कर रहे थे। इस मौके पर विहिप नगर अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष सुनिल मोरवाल, रतनलाल शर्मा, मंत्री महावीर शर्मा, सह पंकज रोहिगा, बजरंग दल नगर संयोजक सौरव जोशी, रोहन सैनी, श्रीराम सैनी, पार्षद अशोक प्रजापति, पार्षद विनोद कुमार जांगिड़, योगेन्द्र कुमावत, अशोक कुमावत, पंकज टेलर, अभिषेक सैनी, कृष्ण आचार्य आदि उपस्थित हुए।

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: अब केवल 3 दिन ही रहेगा रनवे नोटम
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए 4 दिन रनवे नोटम को समाप्त किया है। इस अवधि में 24 घंटे तक विमानों का आवागमन हो सकेगा। इससे विमानों को होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (2 घंटे का) रनवे नोटन होता था। इस अवधि में विमानों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहता था। एयरपोर्ट प्रशासन इसमें बदलाव करते हुए सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को) रनवे नोटम समाप्त किया है। अब सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रनवे नोटम रहेगा।

पहले होल्ड पर रखा जाता था विमान
रेलवे नोटम के दौरान यदि कोई विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाता था तो उसे 2 घंटे तक होल्ड ही रखा जाता था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। अब रविवार, सोमवार, बुधवार और रविवार को फ्लाइट 24 घंटे लैंड व टेकऑफ हो सकेगी। इस तरह एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट संचालन के लिए 2 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। इससे होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी।

बीमारियां रहेगी कोसों दूर इन्हें फॉलो करने से
मानसून का मौसम यूं तो काफी अच्छा लगता है। भीषण गर्मी के बाद बारिश की बूंदे मौसम को काफी ठंडा कर देती हैं, जिससे  राहत का अहसास होता है।  इस मौसम में आर्द्रता का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण सेहत व स्किन दोनों को ही नुकसान हो सकता है।  ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हर व्यक्ति अपनी सेहत पर अतिरिक्त ध्यान दें।

आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में आहार में कसैले, हल्के कड़वे और तीखे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। साथ ही आपको अत्यधिक नमकीन खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये शरीर में वाटर रिटेंशन के लिए जिम्मेदार होते हैं जिससे सूजन हो सकती है। शरीर में दोषों की स्थिति को बैलेंस करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए करेला, और नीम, हल्दी और मेथी सहित कड़वी जड़ी बूटियों सहित कड़वी सब्जियां खा सकते हैं।विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए ढेर सारे तरल पदार्थ पीएं। साथ ही केवल ताजा, अच्छी तरह पका हुआ खाना ही खाएं।

हर्बल चाय, विशेष रूप से अदरक, काली मिर्च, शहद, पुदीना और तुलसी के पत्तों से तैयार जीवाणुरोधी गुणों वाली चाय का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। साथ ही, कॉफी और चाय के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। उपवास या व्रत करना शरीर को डिटॉक्स करने का एक आयुर्वेदिक तरीका है। इसलिए मानसून के मौसम में सप्ताह में कम से कम एक बार व्रत अवश्य करें। इस मौसम में पैरों की अतिरिक्त केयर करना जरूरी होता है। इसके लिएए आप कुछ ताजे नीम के पत्ते या त्रिफला चूर्ण को पानी में उबाल सकते हैं। पानी को ठंडा होने दें और फिर इस शुद्ध पानी से अपने पैर धो लें।

मानसून के मौसम में शरीर को डिटॉक्स करना महत्वपूर्ण होता है, इसलिए अपने बाथिंग रूटीन में नीम, चंदन, चमेली, एलोवेरा, हल्दी, और गुलाब जैसे एसेंशियल ऑयल को हर्बल पाउडर, शॉवर वॉश व साबुन के रूप में शामिल किया जा सकता है।
मानसून के मौसम में शहद का सेवन अवश्य करना चाहिए। शरीर में जमा हुए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए आप सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हर्बल काढ़े का सेवन करना अच्छा है।

जिले की मांग को लेकर एक जुलाई को बाजार रहेंगे बंद
अनूपगढ़। अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्नोई, महासचिव जरनैल सिंह जम्मू, सरपंच एवं विकलांग संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार मेघवाल, कांग्रेस नेता कमलेश मेघवाल, कांग्रेस नेत्री राम देवी बावरी, मुख्त्यार सिंह पंडित रमेश लाल मोड, मदन मेहरा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिषद में जाकर पर्चे वितरित किए। इस दौरान सभी ने प्रचार करते हुए कहा कि 1 जुलाई को अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रचार किया कि पूरा बाजार बंद किया जाए।

राजनेताओं की कमजोर पैरवी से प्यासा रह जाएगा मेवाड़
उदयपुर। पाली जिले के जवाई बांध को भरकर जोधपुर की जनता की प्यास बुझाने के लिए उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील में दो बांध बनाने की योजना के लिए क्षेत्रीय राजनेताओं की राजधानी जयपुर में कमजोर पैरवी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी नहीं टूटते देखकर कोटड़ा की जनता ने आवाज बुलंद करने का फैसला किया है और वह मैदान में उतर चुकी है। तकनीकी जानकार भी प्रस्तावित बांधों के निर्माण को मेवाड़ के हित में नहीं मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा 2022-23 में उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के चाकमरिया और भात में दो बड़े बांध के निर्माण की घोषणा की। इन बांधों से 1000 एमसीएफटी पानी पाली जिले में स्थित जवाई बांध में पहुंचेगा। यह बांध जोधपुर शहर में पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। जल संरचनाओं के तकनीकी जानकारों का मानना है कि कोटड़ा तहसील में जहां दोनों बांधों का निर्माण प्रस्तावित है, वहां व आसपास गांवों में लोग आज भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के गांव-कस्बों में कई दिनों तक पेयजल नसीब नहीं होता। ऐसे में जोधपुर की जनता की प्यास बुझाने के लिए यहां से पानी ले जाने की योजना पर मेवाड़ के जननेताओं ने अब तक चुप्पी धारण कर रखी है जिसे क्षेत्रवासी जयपुर में मेवाड़ की कमजोर पैरवी के रूप में देख रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि कोटड़ा में बांध बनाने की योजना के अंतर्गत अध्ययन एवं परीक्षण के प्रारंभिक चरण में ही मेवाड़ के नेताओं को इसका विरोध शुरू कर देना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। परिणामस्वरूप कोटड़ा में बरसने वाले पानी के मारवाड़ चले जाने और मेवाड़ के प्यासा रह जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के उपक्रम वेबकोस संस्था द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के दौरान ही प्रस्तावित बांधों के डूब क्षेत्र के गांवों के आदिवासी ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

मेवाड़वासियों के हितों से खिलवाड़
मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन परियोजना देवास से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता पीयूष जोशी का कहना है कि  देवास तृतीय व चतुर्थ चरण के बांधों के निर्माण की डीपीआर को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को दो बार प्रेषित की गई, तब इसकी बीएसआर रेट के अनुसार तत्कालीन लागत 1187 करोड़ थी जो अब रिवाइज होने पर काफी बढ़ जाएगी। वसुंधरा सरकार की बजट घोषणा में भी इसके लिए 1064 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब गहलोत सरकार भी मेवाड़वासियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। देवास तृतीय व चतुर्थ चरण को लेकर भी मेवाड़ के नेताओं की पैरवी कमजोर साबित हो रही है। इसका फायदा उठाते हुए मेवाड़ के पानी को मारवाड़ के जवाई बांध में पहुंचाने के लिए दो बड़े बांध का निर्माण प्रस्तावित किया गया है जिनसे करीब 1000 एमसीएफटी की जलापूर्ति जोधपुरवासियों को होगी जबकि कोटड़ा तहसील के ही सेई बांध, टनल के जरिए जवाई बांध से वर्ष 1975 से जोधपुर को जलापूर्ति हो रही है।

नवज्योति की ख़बर पर मुहर: CM गहलोत ने कहा, ' केंद्र की बात मानी तो 13 जिलों के किसानों की भूमि रह जाएगी प्यासी'
जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सुझावों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र की बात मानी, तो 13 जिलों के किसानों की भूमि प्यासी रह जाएगी। गहलोत ने केन्द्र की ओर से कही जा रही बातों पर आश्चर्य व्यक्त करते कहा कि इस परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने में कोई अड़चन नहीं है। पूर्वी ईआरसीपी को तत्कालीन भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार के उपक्रम वेप्कोस लिमिटेड के माध्यम के तैयार करवाया गया था। परियोजना की डीपीआर उस समय राजस्थान रिवर बेसिन ऑथिरिटी के चेयरमेन राम वेदिरे की देखरेख में बनाई गयी थी।

उनके मंत्रालय के सलाहकार के मार्गदर्शन में बनी इस डीपीआर पर जलशक्ति मंत्री का सवाल उठाने का कोई औचित्य समझ नहीं आता है। पूर्वी राजस्थान में 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में मिलने वाली सिंचाई सुविधा से किसानों को वंचित नहीं किया जा सकता है। अगर केन्द्र सरकार की बात मानी, तो पूर्वी राजस्थान का हाल बुन्देलखण्ड की तरह हो जाएगा और 13 जिलों के किसानों की भूमि प्यासी रह जाएगी। राजस्थान एक मरुस्थलीय प्रदेश है, जहां बारिश भी कम होती है एवं एक भी बारहमासी नदी नहीं है। ऐसे में राजस्थान की तुलना किसी दूसरे राज्य से करना न्यायोचित नहीं है। परियोजना के नवनेरा बैराज एवं ईसरदा बांध पर हमारी सरकार की ओर से लगभग 1000 करोड़ खर्च भी किए जा चुके है। राज्य को पूर्ण आशा है कि भारत सरकार इसमें सकारात्मक सोच के साथ राज्य सरकार को वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाएगी, जिससे इस परियोजना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।

भाजपा राज में भी टूटे मंदिर, तब चुप क्यों रहे-बेनीवाल
उदयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल ने अलवर में गत दिनों हुई मंदिर तोड़ने के मुद्दे पर कहा कि मंदिर टूटने ही नहीं चाहिए, लेकिन वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा के शासन काल में भी कई मंदिर टूटे, तब ये नेता सवाल क्यों नहीं कर रहे थे। मैंने और घनश्याम तिवाड़ी ने ही विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। भाजपा नेताओं को तब भी मंदिर तोड़ने के खिलाफ खड़े होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यूनुस खान ने भी 18 सिविल लाइंस स्थित मकान में शिव मंदिर को तोड़कर दूसरा सिस्टम किया था।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल उदयपुर में उनके प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। दु:खी आदमी पुलिस के बजाय कुछ राशि देकर अपराधियों से सहायता लेने को विवश हो रहे है। महिला अपराध में राजस्थान एक नंबर पर आ गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले 22 साल से  गहलोत-वसुंधरा का गठजोड़ है जिससे पुलिस का मनोबल घटा है। हम चाहते हैं कि पुलिस एक्ट में बदलाव हो और लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़े। इसके लिए हम जल्द ही जोधपुर और फिर मेवाड़ में बड़ी रैली करेंगे।

दम है तो कश्मीर को छुड़ाकर लाएं
बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज धर्म के नाम पर दिल्ली की सत्ता में बैठी है। कांग्रेस का पाला खाली है, इसलिए गोल पर गोल कर रहे हैं। सरकार बेरोजगारी, कोरोना आदि में मामलों में विफल रही है। चीन ने दो बार आंखें दिखाई। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि हिंदुस्तान कश्मीर को छुड़ाने के लिए कब दम दिखाएगा। दम है तो पाक अधिकृत कश्मीर को छुड़ाकर लाएं।

सभी 200 सीटों पर लड़ेंगी आरएलपी
बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, चाहे परिणाम कुछ भी रहे। बेरोजगारी की समस्या पूरे राजस्थान में है। बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर राजसमंद के दरीबा में पार्टी धरना देगी।

प्रो. सिंह को बर्खास्तगी की करेंगे मांग
बेनीवाल ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को भी बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल से बात करने का भरोसा दिया। वार्ता में आरपीएल के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

अफगानिस्तान के पास है गजब की तकनीक छह महीने तक रसीले बने रहते हैं अंगूर
काबुल। अफगानिस्तान ने कई सालों से युद्ध को झेला है। अब इसी अफ गानिस्तान में तालिबान सत्ता में आ गया है। लेकिन तालिबान और आतंकवाद की जगह अफ गानिस्तान की उस ऐतिहासिक तकनीक सामने आई है, जिसके जरिए लोग बिना किसी बिजली और बिना किसी रेफ्रीजरेटर के लंबे समय तक अंगूरों और फलों को ठंड के मौसम में बचा कर रखते हैं। यह तकनीक इतनी बेहतर है कि छह महीने तक लोग अंगूरों को सुरक्षित रख पाते हैं। अंगूरों को सुरक्षित रखने की यह तकनीक मिट्टी से बनी है। यह मिट्टी के दो कटोरे होते हैं, जिसमें अंगूरों को रख कर उसे ऊपर से भी मिट्टी से ही सील कर दिया जाता है। मिट्टी को मजबूत रखने के लिए भूसा मिला कर इन कंटेनरों को तैयार किया है।

मिट्टी में नहीं जा पाती है हवा
यह पूरी तरह से सील होते हैं, जिसमें किसी भी तरह की कोई हवा अंदर नहीं जा पाती है। सदियों से अफ गानिस्तान के उत्तरी ग्रामीण इलाकों में इसका इस्तेमाल होता रहा है, जिसे कंगिना कहा जाता है। अंगूरों के अलावा कई तरह के और फ लों को इसके जरिए सुरक्षित रखा जा सकता है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह टेक्नोलॉजी आगे पहुंची है, लेकिन इसे अभी तक डॉक्यूमेंट नहीं किया गया है।

रोडवेज की दो वीआईपी सीटें: विधायक-सांसदों के लिए बरसों से आरक्षित, मगर रहती हैं खाली
जयपुर। एक विधायक और सांसद की सीट के लिए व्यक्ति करोड़ों रुपए खर्च कर देता है। वहीं दूसरी ओर सांसद व विधायक के लिए रोडवेज में रिजर्व सीट वर्षों से खाली पड़ी है। हम बात कर रहे हैं रोडवेज की प्रत्येक बस में सांसद-विधायक के नाम से एक-एक रिजर्व सीट की। इन पर वर्षाें से किसी विधायक या सांसद ने सफर नहीं किया। बसों में ईटीएम मशीन में भी विधायक व सांसद की नि:शुल्क टिकट का विकल्प है।

हर बस में सीटें आरक्षित
वर्तमान में रोडवेज की 2491 और 811 अनुबंधित बसें चल रही हैं। एक्सप्रेस बस में सीट नंबर 1-2 और डीलक्स बस में सीट नंबर 3-4 विधायक व सांसद के लिए आरक्षित रहती है। इन पर बस संचालन के आधे घंटे पहले तक विधायक या सांसद नहीं आता तो परिचालक इन्हें आम यात्री को रिजर्व कर देता है। लंबे समय से विधायक या सांसद के बसों में सफर नहीं करने के कारण अब रोडवेज प्रशासन ने रिजर्व सीटों पर विधायक व सांसद लिखवाना भी बंद कर दिया है। वहीं बसों में विकलांग व महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।

क्या है नियम
सरकार ने विधायक, सांसद व पूर्व विधायक व सांसद और उनके एक-एक सहयोगी को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा दे रखी है। सफर के दौरान अपना पहचान पत्र दिखाने पर परिचालक उन्हें नि:शुल्क टिकट दे देता है। सूत्रों के अनुसार कभी-कभी पूर्व विधायक जरूर बस में सफर करते हैं। हाल ही में एक सांसद के भी बस में सफर करने की जानकारी सामने आई है, लेकिन रोडवेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। रोडवेज वर्तमान में 43 श्रेणी में नि:शुल्क यात्रा करा रहा है, इनका पैसा राज्य सरकार देती है। इसमें पत्रकार, पदमश्री पुरस्कार, गलेन्ट्री, खिलाड़ी, पुरस्कृत अध्यापक सहित अन्य शामिल हैं।

रोडवेज की बसों में विधायक-सांसदों के लिए सीट आरक्षित होती है। इन्हें यात्रा के दौरान जीरो बैलेंस टिकट दिया जाता है। यदि विधायक-सांसद बस संचालन के आधे घंटे पहले तक नहीं पहुंचता है तो सीट आम यात्रियों को दे दी जाती है।
- लोकेश सहल, कार्यकारी निदेशक (यातायात)

फैक्ट फाइल
कुल बस संचालित 3304 (अनुबंधित सहित)
प्रतिदिन संचालन
13 लाख 3 हजार कि.मी.
रेवेन्यू प्रतिदिन
4 करोड़ 90
लाख रुपए
यात्री प्रतिदिन
7 लाख 80 हजार
यात्री प्रतिशत
88 प्रतिशत

अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों में तीन कोटा के भी, मेडिकल स्टोर और नाश्ते की दुकान चलाते-चलाते बन गए आतंकी, मरते दम तक जेल में रहेंगे
कोटा। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इनमें कोटा के तीन युवक भी शामिल थे। इन्हें उम्र कैद की सजा मिली है।

दरअसल, साल 2008 में हुए ब्लास्ट के तार कोटा से भी जुड़े थे। शहर के आम लोगों के बीच रह रहे ये तीन आतंकी थे इमरान, अतीकुर रहमान और मेहंदी हसन अंसारी। अदालत ने तीनों को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।जानकारी मे पता चला कि इन आरोपियों में एक कोटा के किशोरपुरा इलाके का रहने वाला, दूसरा घंटाघर इलाके का तथा तीसरा नांता का रहने वाला है। जब उनके परिवार से बात करनी चाही तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सभी इस मामले से दूर रहना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इमरान पकड़े जाने से पहले पाटनपोल में मेडिकल स्टोर चलाता था। इस दौरान ही वो सिमी से संपर्क में आया। उसके परिवार में मां-पिता और भाई है। पिता सरकारी नौकरी में थे। जयपुर ब्लास्ट के तार भी इमरान से जुड़े थे। दरअसल, जयपुर में पकड़े गए एक आतंकी से इमरान का इनपुट मिला था। इसके बाद किशोरपुरा से उसे पकड़ा था।

अंसारी अस्पताल के सामने लगाता था दुकान
दूसरा आतंकी मेहंदी हसन अंसारी नयापुरा में जेके लोन अस्पताल के सामने नाश्ते की दुकान लगाता था। सिमी के संपर्क में कैसे आया, इसका जवाब उसके परिवार के पास भी नहीं था। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सिमी से लिंक के चलते पकड़ा था। बाद में ब्लास्ट केस में इन्वॉल्वमेंट निकला। वहीं, अतीकुर रहमान को नांता इलाके से पकड़ा गया था।

कोटा में पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
यह पहली बार नहीं था कि कोटा से आतंकी पकड़े गए। सिमी संगठन से लिंक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगस्त 2008 में कोटा से तीन, बारां से 3 लोगों को पकड़ा गया। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल थे। इशाक और उसके बेटे सलीम सहित इन तीनों पर जयपुर धमाकों के आरोपी सलीम को रुकवाने का आरोप था। 2008 में ही मुनव्वर नाम के युवक को पकड़ा था। जिस पर धमाकों के मुख्य आरोपी साजिश मंसूरी को पनाह देने का आरोप था। 2014 में कोटा के इंद्र विहार से एक और सिमी कार्यकर्ता को पकड़ा गया। वह पढ़ाई की आड़ में सिमी नेटवर्क को फैला रहा था।  पिछले साल सितंबर में कोटा रेलवे स्टेशन से जान मोहम्मद नाम के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।