Snatching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली-मुंबई से गरड़िया आए पर्यटकों का पर्स और आईफोन लंगूरों ने छीन कर खाई में फेंका
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बसे गरड़िया महादेव की खूबसूरत वादियों से रुबरू होने दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से आए पर्यटकों के साथ अनोखा वाक्या घटित हो गया। चंबल का विहंगम नजारा उस समय रोमांच के बजाय परेशानी का सबब बन गया, जब चट्टानों पर बैठे पर्यटकों के पास पहुंचे लंगूरों (बंदर) के झुंड ने पर्स और आईफोन छीन लिए। एकाएक हुई घटना से पर्यटक हकबक रह गए। देखते ही देखते लंगूरों ने आईफोन व पर्स दो चट्टानों के बीच गहरी खाई में फेंक दिया। जिसे बाहर निकालना उनके लिए संभव नहीं था। इसके बाद पर्यटकों ने गरड़िया वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी। घटना बुधवार की है, जो शुक्रवार को सामने आई।

रेंजर ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही गरड़िया में तैनात वनकर्मी सक्रिय हुए। क्षेत्रिय वन अधिकारी जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से आईफोन और पर्स खोज निकाला और अगले दिन पर्यटकों को सुरक्षित लौटाया। वनकर्मियों की इस तत्परता से पर्यटकों ने राहत की सांस ली और स्टाफ का आभार जताया।

चट्टानों पर बैठकर निहार रहे थे चंबल का सौंदर्य
तलवंडी निवासी साहित्यकार रश्मि वैभव गर्ग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से उनकी फ्रेंड्स कोटा आई थीं। हम सभी गरड़िया महादेव घूमने पहुंचे थे। चंबल व्यू प्वाइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान पास में रखा पर्स और मोबाइल देखकर लंगूरों का झुंड वहां पहुंच गया। देखते ही देखते लंगूर पर्स और आईफोन छीनकर ले गए।

पर्यटक बोलीं—गरड़िया स्टाफ मददगार
दिल्ली निवासी अल्का बंसल ने कहा कि गरड़िया का वन स्टाफ बहुत मददगार रहा। घटना के बाद सामान वापस मिलने की उम्मीद कम लग रही थी, लेकिन वनकर्मियों ने मेहनत कर आईफोन और पर्स खोज निकाला। गरड़िया बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसके बारे में पहले काफी सुना था, लेकिन कोटा आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को प्रत्यक्ष देखने का अनुभव रोमांचित करने वाला रहा।

सुझाव : बंदरों का आतंक के प्रति बढ़े सुरक्षा
साहित्यकार रश्मि गर्ग ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चंबल व्यू प्वाइंट के आसपास सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने चाहिए। पहले दिन भी लंगूरों ने पर्यटकों को काफी परेशान किया था। वन विभाग को इस दिशा में प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।

पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता
दिल्ली-मुंबई सहित दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों को गरड़िया में किसी तरह की परेशानी नहीं हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और पर्यटकों की कीमती वस्तुएं बरामद कर उन्हें वापस सौंप दी गई है।
-जसवीर सिंह भाटी, क्षेत्रिय वन अधिकारी जवाहर सागर रेंज

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहनकर आया बदमाश फरार
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। हेलमेट पहने बदमाश पैदल महिला के पीछे आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर स्थित उषा कॉलोनी निवासी पवनचंद मुणोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला मुणोत शनिवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच पड़ोस की दो महिलाओं के साथ उषा कॉलोनी की सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक, जिसने पास में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी और हेलमेट पहन रखा था, पैदल उनके पीछे आया।

उसने अचानक उर्मिला मुणोत के गले से सोने की चेन झपटकर तोड़ ली और तुरंत मोटरसाइकिल से फरार हो गया। महिला और उनके साथ मौजूद दोनों महिलाओं ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से भाग निकला। हेलमेट पहने होने और जल्दबाजी में फरार होने के कारण उसका मोटरसाइकिल नंबर भी नहीं देखा जा सका। मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।