armedmiscreants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नकाबपोशों का कहर : कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 85 लाख की डकैती, हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम
झुंझुनूं। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को देर रात पीपली चौक पर एक सम्पत्ति कारोबारी के घर करीब सात  हथियारबंद बदमाशों ने करीब 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और दो लाख रुपए लूट लिये। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने रविवार को बताया कि बदमाशों के पास देशी कट्टे और चाकू थे। घर की एक बालिका के कानों में पहने झुमके भी उतरवा लिये। पूरे घटनाक्रम के दौरान बदमाश परिवार को लगातार धमकाते रहे। परिवार का दावा है कि बदमाशों की बोली उत्तर प्रदेश क्षेत्र की लग रही थी। उनमें से एक हल्का लंगड़ाकर चल रहा था। वारदात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ लोगों का जिक्र भी किया, जिससे परिवार को पहले से रेकी और किसी नेटवर्क की भूमिका का संदेह है। आसपास के कैमरों की जांच में एक पड़ोसी के कैमरे में रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर कुछ संदिग्ध लोग दिखायी दिये हैं। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाये हैं। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में की जा रही है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया और हथियारों से डरा कर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों को घर और कारोबार की पूरी जानकारी थी। उन्होंने महिलाओं को कमरे में बंद करके एक-एक जेवर उतरवा लिये। परिवार के कई सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिये थे। घर से करीब-60 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नकदी ले गये। पीड़ित परिवार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने परिवार और उनकी संपत्ति की पूरी जानकारी देकर उन्हें यहां भेजा है। पुलिस ने घर का मुआयना किया और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।