shopping - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अतिवृष्टि के साए में करवा चौथ : फसल नुकसान से सुस्त बाजार, सुल्तानपुर में केवल डेढ़ करोड़ का हुआ कारोबार
सुल्तानपुर। करवा चौथ पर्व पर शुक्रवार को वैसे तो नगर के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ी बाजार की रौनक लौट आई। बर्तन, सोने-चांदी, कपड़ों और परचूनी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लेकिन इस बार पर्व पर अतिवृष्टि का भी साया रहा। जिससे क्षेत्र में मात्र डेढ़ करोड़ का ही कारोबार हो सका। जानकारी के अनुसार दीपावली सहित अन्य त्योहार नजदीक आने से बाजारों में विभिन्न वस्तुओं की नई वैरायटी और डिजाइन भी देखने को मिली। हालांकि अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल चौपट होने और किसानों को हुए नुकसान का असर व्यापार पर भी दिखाई दिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करवा चौथ पर खरीदारी में कमी देखी गई। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार, करवा चौथ पर्व पर नगर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का कुल कारोबार हुआ। इसमें टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की बिक्री से लगभग 85 लाख रुपए का व्यापार हुआ।  टू-व्हीलर विक्रेता अक्षयनामा ने बताया कि नवरात्रों के बाद से ही वाहनों की बुकिंग चल रही थी और करवा चौथ के दिन करीब 70 टू-व्हीलर की बिक्री हुई। जिससे लगभग 50 लाख रुपए का कारोबार हुआ। फोर-व्हीलर सेल्स एक्जीक्यूटिव श्याम दाधिच के अनुसार, करवा चौथ पर लगभग 35 लाख रुपए के चारपहिया वाहन बिके।

महिलाओं ने खरीदीलाल साड़ी व चुनरी
कपड़ा व्यापारियों को भी अच्छा कारोबार मिला। महिलाओं द्वारा लाल साड़ियों और चुनरियों की खरीदारी अधिक की गई। जिससे कपड़ा बाजार में करीब 20 लाख रुपए का व्यापार हुआ। कपड़ा व्यापारी सुरेश खंडेलवाल, अजहरुद्दीन खान और रामस्वरूप नाम ने बताया कि लाल रंग की साड़ियां सुहाग का प्रतीक होने के कारण सबसे अधिक बिकती हैं।

सोने व चांदी की नहीं हुई अपेक्षानुरूप बिक्री
सोने-चांदी के व्यापारियों को इस बार उम्मीद के अनुरूप बिक्री नहीं मिली। फसल खराब होने और सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी के चलते खरीदार कम नजर आए। व्यापारी दिनेश अग्रवाल, विकास खंडेलवाल, पवन अग्रवाल और जाकिर सुनार ने बताया कि महिलाओं की रुचि गहनों की खरीद में तो रही, परंतु ऊंचे दामों के कारण बिक्री कमजोर रही।

रेडीमेड व बर्तन की बिक्री ने संभाला बाजार
रेडीमेड वस्त्र, जूते-चप्पल और बर्तन व्यापारियों ने भी करवा चौथ पर करीब 15 लाख रुपए का व्यापार कया, जबकि किराना व्यापारियों का कारोबार 25 से 30 लाख रुपए के बीच रहा। कुल मिलाकर अतिवृष्टि के कारण फसल नुकसान से बाजार की रफ्तार भले धीमी रही हो, लेकिन करवा चौथ पर्व ने नगर में एक बार फिर से रौनक लौटा दी।

जीएसटी घटने से नवरात्र पर खरीदारी का बूम : 250 करोड़ का कारोबार, दीपावली तक 2000 करोड़ के व्यापार का अनुमान
कोटा। नवरात्र की शुरूआत से ही जीएसटी दरों में कमी ने हाड़ौती के बाजारों को नई रफ्तार मिली है। त्योहारों के सीजन में कपड़ा, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। त्योहारी सीजन को लेकर कपड़ा, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री बढ़ी है। वहीं ग्राहकों को आॅटोमोबाइल क्षेत्र में 28 से घटकर 18 प्रतिशत जीएसटी का सीधा फायदा मिला है, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत होने से भी ग्राहकों को काफी राहत मिली है। व्यापार संघ के सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्र के दौरान करीब 250 करोड़ का व्यापार हुआ है। धनतेरस, दीपावली और विवाह सीजन तक यह आंकड़ा 2000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

आॅटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकी दोगुनी
टाटा मोटर्स के मैनेजर लोकेश जांगिड़ और नीलेश जांगिड़ ने बताया कि नवरात्र शुरू होते ही कार बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना की 6 से 7 कारों की ब्रिकी हो रही है। ग्राहकी पहले से दोगुनी हो गई है और डिलीवरी के लिए सात से दस दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हर दिन लगभग एक करोड़ रुपए तक की गाड़ियां बाजार से बिक रही हैं। दस में से नौ ग्राहक इस समय कम जीएसटी दरों का लाभ उठा रहे हैं। सीइएसएफ के इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव ने हमारे शो रूम से नई कार ली है। वह जीएसटी से मिली राहत से काफी खुश है।

आॅटोमोबाइल क्षेत्र में आया बूम
कमल आॅटो बजाज के मैनेजर विक्रमसिंह राजावत ने बताया कि आॅटोमोबाइल क्षेत्र में एकाएक बूम आया है और दीपावली तक यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। पिछली बार 200 गाड़ियां बिकी थी, इस त्योहारी सीजन पर करीब 400 बाइक की ब्रिकी हुई है। जीएसटी कम होने से ग्राहकों को सीधा फायदा मिला है।  दीपावली को लेकर अभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है।

ग्राहकों को मिल रहा है जीएसटी का फायदा
नवरात्र के आरंभ के साथ ही जीएसटी कम होने से आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी वर्ग को राहत मिली है। हाल ही हुई बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बताया कि जीएसटी में कटौती का फायदा ग्राहकों तक जरूर पहुंचाया जा रहा है। व्यापारी व मेडिकल प्रतिनिधि वस्तुओं व दवाइयों पर रिप्रिंट लेबल लगाकर ही उन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं, साथ ही ग्राहकों को दामों में आई कमी की जानकारी भी दी जा रही है। अभी तक ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत सामने नहीं आई है। समय-समय पर क्रॉस चैक भी किया जा रहा है। आॅटोमोबाइल, लोहा, डेयरी और ग्रॉसरी सेक्टर में ग्राहकों को सस्ती दरों पर सामान मिल रहा है। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन की वर्कशॉप में भी यह तय किया गया कि दवाइयों पर घटा हुआ जीएसटी ही वसूला जाएगा।
- सुनीता डागा, डिप्टी कमिश्नर स्टेट जीएसटी, कोटा

इनका कहना है
त्योहारी सीजन में ग्राहकी बढ़ी है। महिला वर्ग अभी से दीपावली और शादी की तैयारियों के लिए कपड़े खरीद रही हैं। हमारे पास हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के कपड़े खरीदने आ रहे हैं। महिलाएं लहंगे, साड़ियां और सूट की खरीदारी में व्यस्त हैं, तो पुरुष शेरवानी और कुर्ता-पायजामा पसंद कर रहे हैं।
- मदनलाल, कपड़ा व्यापारी

हमारे क्षेत्र में पहले से 5 प्रतिशत जीएसटी है। नवरात्र पर खरीदारी अच्छी रही। इस बार रेडीमेड की बजाय कपड़ा लेकर सूट सिलवाना पसंद कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलेगा। जीएसटी कम होने से दैनिक वस्तुओं के दामों में भी कमी आई है।
- अमित कंचल, व्यापारी कपड़ा मार्केट

आॅटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी होने से आॅटोमोबाइल सेक्टर में राहत मिली है। हमारे वर्कशॉप में कई गाड़ियों की मरम्मत कर ग्राहकों को दी जा रही है। साथ ही उन्हें जीएसटी से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
- रोहन शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियर, कोटा

एक्सपर्ट व्यू
जीएसटी दरों में कमी से बाजार में रौनक, व्यापारी वर्ग उत्साहित
नवरात्र की शुरूआत के साथ ही जीएसटी दरों में कमी ने शहर के बाजारों में नई ऊर्जा भर दी है। कपड़ा, आॅटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में ग्राहकी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सरकार द्वारा दरों में की गई कमी से ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है और वे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आॅटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी 28 से घटाकर 18 फीसदी किए जाने का बड़ा असर पड़ा है। इससे चारपहिया और दुपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक व कपड़ा बाजार में भी ग्राहकी बढ़ी है। व्यापारी ग्राहकों को जीएसटी राहत के साथ अलग-अलग आकर्षक आॅफर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। दीपावली तक  करीब 2000 हजार करोड़ व्यापार होने का अनुमान है।
- अशोक माहेश्वरी, सचिव, व्यापार संघ, कोटा

सावन में हो रहा हर दिन 30 लाख का कारोबार
कोटा। श्रावण मास में कोटा के बाजारों में भक्ति और व्यापार का संगम देखने को मिल रहा है। अच्छी खरीदारी से इन दिनों धार्मिकता की बयार के साथ बाजार में भी हरियाली ला दी है। श्रद्धालु भक्ति भाव से शिव पूजन में लीन हैं और बाजार व्यापारिक उम्मीदों से खिल उठे हैं। यह संगम न सिर्फ संस्कृति को समृद्ध कर रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रहा है मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ के साथ ही बाजारों में पूजा सामग्री, फूलों, फलाहारी वस्तुओं, मेहंदी, चूड़ियां, वस्त्र और श्रृंगार सामग्री की बिक्री में भारी इजाफा देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इस बार खरीदारी में 40-50% तक की वृद्धि देखी गई है। बाजारों में रोजाना 25 से 30 लाख रुपए का कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे चमक रहे हैं।

फूलों की दुकानों पर बढ़ी रौनक: शिवलिंग पर पुष्प अर्पित करने की परंपरा के चलते गेंदे, कनेर, गुलाब, बेला जैसे फूलों की मांग चरम पर है। कोटा के प्रमुख फूल बाजारों थोक मंडी, घंटाघर, महावीर नगर और स्टेशन क्षेत्र में फूलों के थोक व्यापारियों का कहना है कि इस बार की बिक्री बीते वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है। सावन माह के दौरान फूलों की बिक्री में काफी इजाफा हो गया है। थोक फूल मंडी के विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों गेंदे और गुलाब के फूलों की डिमांड अधिक है। यहां कोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में फूल बिकने के लिए जाते हैं। ऐसे में खरीदारी जोरों पर हो रही है।

फलाहारी सामानों की डिमांड में उछाल
श्रावण के व्रत-उपवास में उपयोग होने वाली वस्तुओं जैसे कि साबूदाना, सेंधा नमक, फल, मूंगफली, आलू के चिप्स, सिंघाड़ा आटा आदि की खपत में तेजी आई है। दुकानें खास फलाहारी काउंटर सज रही हैं। किराना व्यापारी गौरव अग्रवाल के अनुसार सावन माह में कई व्रत और त्यौहार आ रहे हैं। इस कारण फलाहारी सामग्री की खरीदारी अच्छी हो रही है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए फलाहारी सामग्री के विशेष किट तैयार किए गए हैं, जो ग्राहकों को खूब पंसद आ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार सावन माह किराना व्यापारियों के अच्छा साबित हो रहा है। आगामी दिनों में बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है।

हरियाली तीज की खरीदारी में तेजी
श्रावण में आने वाली हरियाली अमावस्या और तीज को लेकर बाजार में चूड़ियों, साड़ियों, मेहंदी, बिंदी, लहरिया व अन्य श्रृंगार सामग्रियों की दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। कोटा के घंटाघर, इंद्रा मार्केट, तलवंडी, मालरोड जैसे क्षेत्रों में विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। आगामी दिनों में हरियाली तीज का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। इन दिनों लहरिया की बिक्री अधिक हो रही है। इस साल विभिन्न डिजाइन के लहरिया महिलाओं को काफी लुभा रहे हैं। कोटा के प्रमुख शिवालयों जैसे चम्बल गार्डन शिव मंदिर, ब्रह्मपुरी महादेव, तलवंडी महादेव और रामपुरा महादेव मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे आसपास की दुकानों जैसे कि प्रसाद, धूप-बत्ती, बेलपत्र, जल पात्र, माला आदि की बिक्री को बड़ा सहारा मिला है।

10  लाख का कारोबार पूजन सामग्री का
10  लाख का कारोबार फलहारी सामग्री का
05  लाख का कारोबार हो रहा फूलों का
02  लाख का कारोबार श्रंगार सामग्री का

श्रावण में सुबह 4 बजे से ही खरीदारों की लाइन लग जाती है। गेंदे और गुलाब के फूलों की सबसे ज्यादा मांग है। हम रोजाना करीब 100 से अधिक फूलों के पैकेट बेच रहे हैं।
- राजेन्द्र सुमन, फूल विक्रेता

हमने खास व्रत किट तैयार की है, जिसमें उपवास से जुड़ी सारी सामग्री शामिल है। ग्राहकों को सुविधाजनक पैकिंग में सब कुछ मिल रहा है।
- अजीत गोयल, किराना दुकानदार

तीज का त्यौहार हमारे लिए बहुत खास है। इस बार नए डिजाइन की चूड़ियां और लहरिया साड़ी बाजार में खूब पसंद की जा रही है।
- सीमा कुमारी, गृहिणी

श्रावण के चलते व्यापार में अप्रत्याशित तेजी आई है। फूल, पूजा सामग्री, फल, श्रृंगार, मिठाई  सभी क्षेत्रों में बिक्री में उछाल है। यह व्यापार के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।
- महेश मित्तल, प्रमुख किराना व्यापारी

दिवाली पर जोरदार खरीददारी, 65 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना
जयपुर। राजस्थान के बाजारों में दिवाली से पहले खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम्स, सजावटी सामान, टेक्सटाइल्स और होम फर्निशिंग से लेकर खिलौने और पूजा सामग्री तक सबकुछ दुकानों में उपलब्ध है। इस बार ऑनलाइन बिक्री में भी 35% की वृद्धि दर्ज की जा रही है। जयपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर के प्रमुख बाजारों में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है।

शादियों की खरीद शुरू
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने जानकारी दी कि इस साल दिवाली पर लगभग 65 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। घरेलू और विदेशी पर्यटकों के आगमन से जयपुर और उदयपुर में व्यापारियों को बिक्री में इजाफा होने की संभावना है।

खतरे के बावजूद
दिवाली जैसे महापर्व की शुरूआत हो चुकी है। बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है और भीड़भाड़ काफी बढ़ गई है। लेकिन इस बीच कोरोना के खतरे के बीच आम लोगों में लापरवाही देखी जा रही है। ऐसा इसके बावजूद हो रहा है कि कोरोना महामारी का खतरा अभी बराबर बना हुआ है। यह सही है कि अधिकांश राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी लोगों को टीके भी लगाए जा चुके हैं। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि कुछ समय के अंतराल के बाद कोरोना वायरस के नए स्वरूप के आने और उसके फैलने की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। कोरोना वायरस और संक्रमण की प्रकृति को देखते हुए अभी यह मान लेना शायद यह एक बड़ी भूल होगी कि कोरोना का खतरा टल गया है। अभी भी खतरा बना हुआ है और हर स्तर पर सावधानी बरत कर इससे बचा जा सकता है। हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में बताया गया है कि लगभग सभी राज्यों में लोग आवश्यक बचाव के नियमों को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। लोग मास्क लगाने व आपस में दूरी बना कर रहने के नियमों की पालना को जरूरी नहीं समझ रहे हैं। जबकि इन दिनों बाजारों, यातायात वाहनों व रेलों में भीड़ काफी बढ़ रही है। कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में घट-बढ़ की खबरें भी आने लगी हैं। कई राज्यों में लोग अभी भी लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। जबकि फिलहाल टीका ही आपातकालीन बचाव का उपाय मात्र है। कोरोना संक्रमण से बचाव का अभी तक कोई पुख्ता इलाज व दवा नहीं बनी है। अभी उत्तर भारत के कई राज्यों में डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियां सरकारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है। इस बीच यदि दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण के मामले अचानक सामने आते हैं तो स्थिति विकट होना निश्चित है। सवाल है कि लोगों की लापरवाही की वजह कोरोना वायरस का कोई नया स्वरूप फिर फैलता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कोरोना की दूसरी लहर के दौरान की भयावहता को शायद सरकारों व लोगों ने भूला दिया है। कोई सबक नहीं लिया है। बार-बार चिकित्सा विशेषज्ञ चेता रहे हैं इस जान लेवा रोग का कोई इलाज नहीं है और लोगों को पूर्ण सावधानी बरत कर ही चलना होगा। कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय सावधानी ही होगा।