barrier free toll system implemented vehicles will now gallop on delhi jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
अजमेर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुगम, तेज और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। एनएच-48 के दिल्ली-जयपुर खंड पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाजा पर बैरियर रहित टोल प्रणाली लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार का दावा है कि इससे यात्रा के समय में कमी आएगी, ईंधन बचेगा और टोल पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। नई व्यवस्था में टोल प्लाजा पर लगे अत्याधुनिक कैमरे और तकनीकी उपकरण चलते हुए वाहन की पहचान कर लेंगे। वाहन को किसी बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा और निर्धारित टोल राशि सीधे फास्टैग से वसूल ली जाएगी।

इससे वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से बनी रहेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें और उसे विंडस्क्रीन पर सही स्थान पर लगाएं। यदि फास्टैग में राशि नहीं होगी या वह अमान्य पाया गया, तो सिस्टम द्वारा सीधे वाहन मालिक को ई-नोटिस जारी किया जाएगा। ई-नोटिस मिलने के बाद तय 72 घंटे की समय सीमा में भुगतान करना अनिवार्य होगा। भुगतान नहीं किया जाता है, तो सामान्य दर से दोगुना टोल शुल्क वसूला जा सकता है। लगातार भुगतान न करने की स्थिति में वाहन की आरसी, फिटनेस प्रमाण पत्र, स्वामित्व हस्तांतरण और अन्य परिवहन सेवाओं पर भी रोक लगाई जा सकती है।

अजमेर के वाहन चालकों को मिलेगा सीधा लाभ
दिल्ली-जयपुर मार्ग राजस्थान के सबसे व्यस्त राजमार्गों में शामिल है। अजमेर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में दौलतपुरा पर बैरियर रहित टोल प्रणाली शुरू होने से अजमेर के व्यापारियों, पर्यटकों, बस संचालकों और माल परिवहन से जुड़े लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

वाहन चालकों को होंगे ये फायदे
टोल प्लाजा पर कतारों और प्रतीक्षा से मुक्ति।
यात्रा के समय और ईंधन की भारी बचत।
बार-बार रुकने-चलने से होने वाले प्रदूषण में कमी।
व्यापारिक और मालवाहक वाहनों की तेज आवाजाही।
सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में सुधार।