Bhajanlal Sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
जयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शामिल हुए। इस दौरान नितिन नवीन ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। दोनों ने स्वच्छता कर्मियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके हालचाल जाने।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य सहित मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

महिलाओं को आजीविका, किसानों का कल्याण सुनिश्चित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों का कल्याण, महिलाओं को आजीविका तथा युवाओं को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को बीकानेर में सेवा संवाद कार्यक्रम-सेवा संकल्प यात्रा अभियान को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गत 25 वर्षों से एक-एक क्षण सेवा के लिए समर्पित रहा है।

चार जातियों-युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण किया जा रहा है। सेवा के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वडनगर से वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर रहा प्रदेश :

हमारा प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और आज राजस्थान अन्य राज्यों को बिजली दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। राजस्थान भी उनके एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर हरियालो राजस्थान अभियान चला रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसमें से अब तक 28 करोड़ पौधे लगा चुके हैं।

आतंकवाद, तुष्टीकरण को किया खत्म :

सीएम ने कहा कि 2014 से पहले हमारा देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से प्रभावित था लेकिन जब से प्रधानमंत्री ने देश की कमान संभाली स्थितियां पूरी तरह से बदल गई। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब कल्याण की योजनाओं में बड़ा बदलाव आया है। 2014 में हमारे देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। लेकिन आज देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज दुनियाभर के छोटे से लेकर बड़े देशों की नजर भारत पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है। के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हुए संवाद को वीसी के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के संवाद को देखा :

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बीकानेर में वेटरनरी कॉलेज में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रही बाइक रैली के राइडर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  संवाद को वीसी के माध्यम से देखा। मुख्यमंत्री ने बाइक राइडर्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा और वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के तहत एस्केप चैनल निर्माण के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी है। यह एस्केप चैनल बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित है।

सरकार के अनुसार, एस्केप चैनल के निर्माण से पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। जैसलमेर में एस्केप चैनल के निर्माण से क्षेत्र में नहरी तंत्र को और सुदृढ़ करने की उम्मीद है।

बारां में 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर भूमि आवंटित :

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 11 सड़कों के निर्माण के लिए 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है। यह भूमि छबड़ा, शाहबाद और बारां तहसीलों में वन भूमि पर प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित की जाएगी।

भूमि आवंटन के बाद इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा। इससे ग्रामीण और वन क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। सड़क कनेक्टिविटी में सुधार से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

राज्य सरकार के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बारां जिले में 11 सड़कों के निर्माण से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव परिणाम के बाद शाम को भाजपा ऑफिस पहुंचे और भाजपा की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों से अधिक के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उस पर राजस्थान की जनता ने नगरीय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देकर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को जनता ने स्वीकार किया है।

उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि उनके परिश्रम की बदौलत ऐतिहासिक विजय हासिल हुई है। इन चुनावों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं ने प्रधानमंत्री और उनके विजन पर फिर से भरोसा जताया है। आज राजस्थान के साथ साथ पूरे देश का युवा उनके साथ है। भाजपा सरकार ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक योजनाओं को धरातल पर उतारा है। हमारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर महिला, युवा और गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है।

इसी का परिणाम है कि जनता ने हमारी सरकार पर विश्वास जताया है। भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। हमने निकाय विकास संकल्प पत्र में जो वादे किए है उसे भी पूरा करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। इस जनादेश से मतदाताओं ने यह भी संदेश दिया है भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनता की आवाज सुनकर उनके लिए संवेदनशील होकर कार्य करती है। साथ ही मतदाताओं ने वन स्टेट, वन इलेक्शन को भी स्वीकार किया है। जनता ने माना है कि एक साथ चुनाव होने से विकास और संसाधनों की बचत होती है। जबकि कांग्रेस के समय में लगातार 2 साल तक निकाय और 2 साल तक पंचायत के चुनाव होते रहे है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में खुशहाली की कामना की
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में गणेश जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।

पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में अवसरों के सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। स्मार्ट ग्रिड, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यह उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के संकल्प और सामूहिक प्रयासों की जीत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, नवाचार और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार नगर निगम चुनाव-2026 के लिए गेटोर, जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में हर क्षेत्र में अड़चनें थीं, लेकिन आज राजस्थान ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राजस्थान भी उसी गति से प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान आगे बढ़ रहा है और सरकार प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में घर से निकलकर जरूर करें मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान के अवसर पर प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि मतदान के दिन घर से निकलें और अपने नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता का एक-एक वोट नगर के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं से भी उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनने के साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक के अनुसार मतदान कर नगर के भविष्य को बेहतर बनाने में भागीदार बनने का आह्वान किया।

सीएम का परकोटे में रोड शो : 1 किमी तक ओपन जीप में चले, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन परकोटा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सांगानेरी गेट पर पूर्व मुखी हनुमान मंदिर के दर्शन कर सीएम ने रोड शो शुरू किया जो त्रिपोलिया गेट पर समाप्त हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेद्वी, सहप्रभारी रोहन गुप्ता सहित जयपुर के जनप्रतिनिधि भी साथ रहे। कई जगहों पर सामाजिक, व्यापार संगठनों के साथ ही भाजपाइयों ने स्वागत किया। एक किमी के रोड शो में मुख्यमंत्री ने परकोटा के 20 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। त्रिपोलिया गेट पर रोड शो समाप्ति पर सीएम ने ओपन जीप से ही माइक के जरिये जनता को संबोधित किया। शहर को भगवा गुब्बारों, भाजपा के झंडों से सजाया गया था।

डिस्टर्ब एरिया एक्ट लागू है, बाशिंदों को डरने की जरूरत नहीं : सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वो काम किए हैं जो दशको में नहीं हुए। लव जिहाद के विरोध में धर्मान्तरण विरोधी कानून लाकर प्रदेशभर से इसे खत्म कर दिया है। परकोटे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं। गहलोत राज में जबरदस्ती यहां से लोगों को बाहर भेज दिया जाता था। अब डिस्टर्ब एरिया जोन एक्ट लागू किया है। यहां किसी बाशिंदे को कोई परेशान करता है तो उसका स्थान जेल होगा। हमने ढ़ाई साल में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से ज्यादा काम किए। विधानसभा में इन्हें रखा तो कांग्रेस बहस की जगह भाग गई। हमारे कामों से कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उनके राज में लूट और झूठ से सरकार चलाई। इसलिए इनके समय के अधिकारी-मंत्री जेल में हैं। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने जयपुर सहित अन्य जगहों पर दो-दो निगम बना दिए। हमने फिर से इनको एक किया। हमारी सरकार में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। जबकि प्रशासन और पुलिस वही है। गहलोत को विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने ईआरसीपी, यमुना सहित अन्य बेहतर स्कीमों को लटकाया। जयपुर में तब पांच किलोमीटर की मेट्रो आई, अब हम 45 किलोमीटर ला रहे हैं। बाजार से पानी पीने की मटकी लेते हैं तो उसे भी ठोंक बजाकर देखते हैं। इसलिए पांच साल की निकाय सरकार के लिए जनता को विकास के कामों को चुनना चाहिए।

मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं
कोटा/पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से आमजन के कल्याण की योजनाएं बनाई उससे राजस्थान में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी। अब नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। डबल इंजन की सरकार में निकाय चुनाव का तीसरा इंजन जोडा जाएगा।  जिससे केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने ये विचार मंगलवार को कोटा में रोड शो से पहले आमसभा को सम्बोधित करते व्यक्त किए। नगर निगम चुनाव का प्रचार थमने से एक दिन पूर्व  मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे पाली से हैलीकॉप्टर से कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सड़क मार्ग से कैथूनीपोल चौराहा पहुंचे। करीब 15 मिनट के अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे केन्द्र की मोदी सरकार हो या राज्य की भाजपा सरकार। हम जो कहते हैं वही करते हैं और जो करते हैं वहीं कहते है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले 4 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। अधिकतर को दे चुके हैं। कई नौकरियों का कलेंडर जारी किया जा चुका है। अभी तो ढाई साल का समय हुआ है। उस समय में ही 4 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले ढाई साल का समय शेष है। उस समय में भी लाखों और युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
जयपुर। निकाय चुनाव के घमासान के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जयपुर में भाजपा के पक्ष में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो परकोटे में सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर चांदपोल हनुमान मंदिर तक जाएगा। इसमें जयपुर नगर निगम क्षेत्र के भाजपा के सभी 149 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी रोड शो में शामिल होंगे।

भाजपा ने रोड शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित भी करेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो और जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जयपुर का रोड शो पार्टी के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
अलवर। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। अलवर पहुंचने के बाद उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद खुली जीप में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

उन्होंने रोड शो के जरिए अलवर नगर निगम चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और अंतिम दिन मतदाताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। रोड शो का रूट जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों की ओर रहा। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ-लूट की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने लोगों से भाजपा को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद अब स्थानीय निकाय में भी भाजपा का बोर्ड बनाकर तीसरा इंजन जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते कहा कि गहलोत के बयानों में हताशा और निराशा दिखाई देती है।

रोजगार और विकास को मुद्दा बनाया :

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास को लेकर जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का फोकस युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने पर है। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं और कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया।