greetings - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना की
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैसाखी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए सबके सुख और समृद्धि की कामना की है। खड़गे ने अपने संदेश में कहा "बैसाखी, बोहाग बिहू, पुथंडू, पोइला बैसाख, बिजू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के शुभ अवसरों पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष के आगमन का प्रतीक ये त्यौहार नयी आशा, सकारात्मकता और नयी शुरुआत की भावना लेकर आते हैं।

ईश्वर करे ये त्यौहार हर घर को खुशियों से भर दें, समृद्धि लाएं और सभी के बीच एकता और सद्भाव के बंधन को मजबूत करें।" राहुल गांधी ने कहा "बैसाखी के पर्व पर आप सभी को लख-लख बधाइयां। यह त्यौहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए।"

ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पवित्र रमजान माह के समापन पर मनाए जाने वाले ईद उल फितर के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खासतौर पर देश-दुनिया में रह रहे सभी मुस्लिम परिवारों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए सभी भारतीयों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है ।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि एक महीने तक रोजा और तरावीह जैसी इबादतों के बाद आने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

बसपा की मुखिया मायावती ने कहा कि भीम राव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मानजनक जीवन की गारंटी दी है, जिसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मेलजोल, भाईचारा, संयम और सहनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि देश में समतामूलक विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और तरक्की में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे हर व्यक्ति गर्व महसूस कर सके।

पीएम मोदी ने ईद और नवरोज की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, सछ्वाव और खुशहाली पर दिया जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के बीच भाईचारा और सछ्वाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और संदेश का समापन ईद मुबारक के साथ किया।

पारसी समुदाय द्वारा नव वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले नवरोज के अवसर पर एक अलग संदेश में पीएम मोदी ने इसे एक विशेष अवसर बताया और समृद्धि और आनंद से भरे वर्षÞ की कामना की। उन्होंने लोगों के स्वस्थ रहने और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की भी कामना व्यक्त की और अपने संदेश का समापन नवरोज मुबारक के साथ किया।

प्रधानमंत्री मोदी की ये शुभकामनाएं ऐसे समय में आई हैं जब भारत और दुनिया भर के समुदाय इन त्योहारों को मना रहे हैं, जो नवीनीकरण, कृतज्ञता और सामाजिक सछ्वाव का प्रतीक हैं।

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, खुशहाली और सबके भले के लिए आदि देव महादेव का आशीर्वाद मांगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आदि देव महादेव हमेशा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सभी का भला हो और हमारा भारत खुशहाली के शिखर पर पहुंचे। हर हर महादेव!

उल्लेखनीय है कि, महाशिवरात्रि हिंदू परंपरा के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह भगवान शिव को समर्पित है और इसे देश भर के मंदिरों में उपवास, रात भर की प्रार्थना और खास रस्मों के साथ मनाया जाता है। भक्त शिव मंदिरों में इकत्र होते हैं, शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाते हैं, और भोलेनाथ भजन गाते हैं।

प्रधानमंत्री का संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने 'हर हर महादेव' लिख कर उनकी शुभकामनाओं का जवाब दिया और भारत के अलग-अलग हिस्सों से त्योहारों की तस्वीरें शेयर कीं। महाशिवरात्रि के मौके पर कई राज्यों में शानदार जुलूस और धार्मिक सभाएं होती हैं, जो भारत के अलग-अलग तरह के सामाजिक ताने-बाने में इस त्योहार की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अहमियत को दर्शाता है।

खडग़े, सोनिया और राहुल गांधी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, एकता और प्रगति पर दिया जोर
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रगति एवं समृद्धि के लिए एकता तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट करते हुए कहा, इस उल्लासपूर्ण नववर्ष पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।

उन्होंने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, लोगों को सशक्त बनाने और समाज में सछ्वाव को मजबूत करने का आह्वान किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रमुख मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिये पर खड़े लोगों के लिए सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता-यही हमारा साझा संकल्प होना चाहिए।

राहुल गांधी ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में अपार खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। सभी को नववर्ष 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नव वर्ष 2026 के आगमन पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स मंच पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया, सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें उसमें संतोष प्राप्त हो। मैं समाज में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

अपने नववर्ष संदेश में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विकास के लिए एकता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश आने वाले वर्ष में चुनौतियों पर काबू पाएगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत अपनी आर्थिक विकास की गति को आगे बढ़ाने और वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। पीएम मोदी ने नागरिकों से एक समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (27 दिसम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय के विरूद्ध लोगों को संगठित किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुपम उदाहरण है।

शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं।

जानकारी देने से ज्यादा बधाई संदेश के काम आ रहे गेंट्री बोर्ड
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा अब स्मार्ट सिटी की दौड़ के साथ ही पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। शहर का विकास व विस्तर भी पहले से अधिक हो गया है। नए-नए रास्ते व एरिया बन चुके हैं। उनकी जानकारी देने के लिए शहर में संकेतक(गेंट्री बोर्ड) लगाए गए हैं। लेकिन वर्तमान में यह एरिया की जानकारी देने से ’यादा नेताओं को बधाई देने के काम आ रहे हैं। शहर में मुख्य मार्ग के बीच में जगह-जगह पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड पर मोटे-मोटे अक्षरों में संकेतक के साथ ही जगह के नाम लिखे गए हैं। जिनके माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि कौन सी जगह किस तरफ है। जैसे झालावाड़ रोड पर एयरपोर्ट के सामने लगे गेंट्री बोर्ड पर अनंतपुरा, विज्ञान नगर व तलवंडी को संकेतकों के माध्यम से बताया गया है। झालावाड़ की तरफ से आने वालों के लिए एरोड्राम चौारहा, रेलवे स्टेशन, सीएडी व दादाबाड़ेी और डीसीएम जाने वाले रास्तों को संकेतकों के माध्यम से बताया गया है।

कहीं कथा के विज्ञापन, कहीं जन्म दिन की बधाई के
इसी तरह से सीएडी रोड पर लगे गेंट्री बोर्ड के माध्यम से दादाबाड़ी, रावतभाटा रोड, चम्बल गार्डन, महावीर नगर की जानकारी दी गई है। लेकिन हालत यह है कि इन बोर्ड पर संकेतक तो नजर नहीं आ रहे हैं। उन पर विज्ञापन फ्लेक्स लगाकर ढक दिया गया है। उन विज्ञापनों में नव निर्वाचित मुख्यमंत्री और विधायकों को जीत पर बधाई दी गई है। कहीं कथा के विज्ञापन लगे हुए हैं तो कहीं जन्म दिन की बधाई के। ऐसा किसी एक सड़क या एक दो बोर्ड पर नहीं सभी जगह पर और अधिकतर बोर्ड पर हो रहा है। डीसीएम रोड, झालावाड़ रोड, जवाहर नगर, सीएडी रोड, बारां रोड के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर यही स्थिति है।

बाहर से आने वाले हो रहे परेशान
शहर में नई जगह विकसित होने और नए चौराहे व अंडरपास और ल्लाई ओवर बनने से बाहर से आने वाले लोग चकरा जाते हैं। काफी समय बाद स्वयं के वाहन से कोटा आने अधिकतर लोग शहर में आकर समझ ही नहीं पाते कि उन्हें किधर से जाना है। हालांकि गूगल मेप में जो जगह दी हुई है उसके हिसाब से तो आदमी घूमता ही रहता है। वहीं संकेतकों पर भी विज्ञापन लगे होने से बाहर से आने वालों को जगह की जाननकारी नहीं मिलने से परेशानी अधिक हो रही है।

पहली बार नहीं, अक्सर ऐसा ही होता
यह पहला मौका नहीं है जब शहर में संकेतकों पर विज्ञापन फ्लेक्स लगाए गए हों। ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है। हर बार कोई बड़ा आयोजन हो या किसी जनप्रतिनिधि का जन्म दिन हो या किसी पद पर निर्वाचन हो तो उन्हें बधाई देने के लिए विज्ञापन लगाने के लिए इन गेंट्री बोर्ड का ही उपयोग किया जाता है।

न अनुमति की जरूरत न लगता खर्चा
जानकारों के अनुसार गेंट्री बोर्ड पर विज्ञापन लगाना वैसे तो गलत है। यह बोर्ड जगह की जानकारी देने के लिए लगाए गए हैं न कि विज्ञापनों के माध्यम से बधाई देने के। इन गेट्री बोर्ड पर विज्ञापन लगाने की न तो नगर निगमऔर न ही नगर विकास न्यास कोई अनुमति देता है। साथ ही यहां फ्लेकस लगाने का कोई शुल्क भी नहीं लगता। जबकि शहर में नगर निगम व नगर विकास न्यास ने कई जगह चिनिहत की हुई है। जहां उनके यूनिपोल लगे हुए हैं। उन यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने के लिए विज्ञापन एजेंसियों को निगम व न्यास से अनुमति लेनी पड़ती है। या निगम व न्यास द्वारा विज्ञापन एजेंसियों को ये यूनिपोल ठेके पर दिए जाते हैंÞ। जिन पर विञ्जापन लगाने का शुल्क लगता है। ऐसे में अधिकतर लोग इन यूनिपोल की जगह पर बिना किसी खर्च के गेंट्री बोर्ड पर विज्ञापन लगाकर बिना किसी खर्च के ही काम चला रहे हैं। साथ ही निगम व न्यास को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ शहर की सुंदरता बिगाड़ने और लोगों को परेशानी में डालने का भी काम कर रहे हैं।

न्यास ने कई बार हटवाए, ठोस कार्रवाई नहीं
शहर में गेंट्री बोर्ड पर विज्ञापन लगाने पर नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के माध्यम से उन्हें कई बार हटाया जाता रहा है। इससे न्यास की मशीनरी व मेन पावर का दुरूपयोग हो रहा है। कई बार हटाने के बाद भी फिर से संकेतकों पर विज्ञापन लगाने के बाद भी न्यास प्रशासन न तो विज्ञापन देने वालों के खिलाफ और न ही विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पा रहा है। हालांकि न्यास के तत्कालीन सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने व कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। उनके जाते ही वह आदेश हवा हो गए। उनके बाद किसी भी अधिकारी ने किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिससे लोगों के हौंसले बुलंद होने से ऐसा बार-बार हो रहा है।

इनका कहना है
गेंट्री बोर्ड पर विञ्जापन लगाना गलत है। इन पर विञ्जापन लगाने की कोई अनुमति नहीं है। वैसे जहां विञ्जापन लगे हैं वहां आधी जगह पर हैं आधी जगह पर संकेतक हैं। यदि कहीं पूरे बोर्ड पर ही विज्ञापन लगे हुए हैं तो उन्हें दिखवाया जाएगा।
- मानसिंह मीणा, सचिव नगर विकास न्यास

भारतीय नव वर्ष पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भारतीय नव वर्ष पर शनिवार सुबह उत्सव के कार्यक्रम हुए।  इस अवसर पर संघ के  ने शारीरिक प्रदर्शन किए। नए साल पर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। राजधानी जयपुर में संघ की सभी शाखाओं पर सुबह कार्यकर्ता संघ के गणवेश में पहुंचे और दूसरे को भारतीय नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी।

तिलक लगाकर शुभकामनाएं

प्रदेश के अनेक हिस्सों में संघ के स्वयंसेवकों ने भारतीय नव वर्ष पर एक दूसरे के तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि मंच की ओर से प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के तिलक लगाकर व स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का भारतीय नववर्ष पर संकल्प लिया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल  कार्यकर्ताओं ने भी नव वर्ष पर राज्य के अनेक भागों में शोभायात्रा निकाली गई।

DGP लाठर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
जयपुर। महानिदेशक पुलिस  एम एल लाठर ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों तथा प्रदेश वासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। लाठर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ साथ भाईचारे का पर्व है और इसे इसी भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने इस अवसर पर पटाखों व आतिशबाजी के संदर्भ में न्यायालय द्वारा  दिए गए दिशा निर्देश की पालना स्वयं करने के साथ ही सभी से करवाने का आग्रह किया।उन्होंने निर्देशानुसार केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने एवं  प्रतिबंधित पटाखे और आतिशबाजी का प्रयोग बिल्कुल भी ना करने पर बल दिया। डीजीपी लाठर ने दीपावली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस फोर्स के जवान और अधिकारी सदैव की भांति कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।