jumps - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में राहुल की 18 स्थान की छलांग, शमी, मयंक और बुमराह को भी फायदा
दुबई। सेंचूरियन टेस्ट में शतक बनाने वाले ओपनर लोकेश  राहुल को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 18 स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह वर्तमान में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 31वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और  जसप्रीत बुमराह को भी रैंकिंग में फायदा मिला है।

पहली पारी में पंजा जड़कर मैच में कुल आठ विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं। सेंचूरियन टेस्ट में पांच विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने टॉप 10 में वापसी की और वह नौवें स्थान पर हैं। वहीं मयंक अग्रवाल को भी पहली पारी में 60 रन की पारी खेलने का लाभ हुआ और वह एक स्थान आगे बढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अजिंक्य रहाणे को भी 48 और 20 की पारी खेलने का लाभ मिला और वह दो स्थान ऊपर पहुंचकर 25वें स्थान पर आ गए।

इसी मैच में आठ विकेट लेने वाले लुंगीसानी एनगिदी  को 16 स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 30वें स्थान पर आ गए हैं। पहले टेस्ट में 52 और नाबाद 39 का स्कोर बनाने वाले दक्षिण अफ़्रीकी उपकप्तान तेम्बा बवूमा को भी 16 स्थान का लाभ हुआ है और वह अब 39वें नंबर पर हैं।वहीं सात विकेट लेकर कैगिसो रबादा भी एक स्थान की बढ़ोतरी के साथ छठा स्थान हासिल किया है। डेब्यू करने वाले मार्को यानसन ने भी पांच विकेट लेकर 97वें स्थान से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

दक्षिण  अफ़्रीकी कप्तान डीन एल्गर को भी 77 रन की पारी से दो स्थान का फ़ायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस शीर्ष पर हैं।

सेंसेक्स 886 अंक और निफ्टी 264 अंक उछला : शेयर बाजार में लौटी तेजी
मुंबई।   वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने की उम्मीद और पिछले सत्र की भारी गिरावट के कारण हुयी लिवाली के बल पर मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 1.56 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहे लेकिन इसके बावजूद भी बाजार पिछले सप्ताह के स्तर पर नहीं पहुंच सका। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 886.51 अंक उठकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 57633.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का निफ्टी 264.45 अंक बढ़कर 17176.70 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर छोटी और मझौली कंपनियों में भी खरीद हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.29 प्रतिशत बढ़कर 25161.62 अंक पर और स्मॉलकैप 1.14 प्रतिशत चढ़कर 28358.62 अंक पर रहा।

बीएसई में हुयी चौतरफा लिवाली के बल पर सभी समूह हरे निशान में रहे। इसमें धातु 3.20 प्रतिशत, रियलटी 2.58 प्रतिशत, बैंकिंग 2.54 प्रतिशत और वित्त 2.05 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। हेल्थकेयर में सबसे कम 0.19 प्रतिशत की बढ़त रही। बीएसई में कुल 3394 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2331 में तेजी रही जबकि 946 में गिरावट दर्ज की गयी है। इस दौरान 117 में कोई बदलाव नही हुआ। वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.17 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स् 1.98 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.89 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.72 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 प्रतिशत शामिल है।

बीएसई का सेंसेक्स 378 अंकों की उछाल लेकर 57 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 57125.98 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 56992.27 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 57905.63 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 56747.14 अंक की तुलना में 1.56 प्रतिशत अर्थात 886.51 अंकों की बढ़त के साथ 57663.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एक मात्र एशियन पेंट्स 0.22 फीसदी की गिरावट में रहा। शेष सभी हरे निशान में रहे। एनएसई का निफ्टी 132 अंकों की बढ़त के साथ 17 हजार अंक के स्तर को पार करते हुये 17044.10 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 16987.75 अंक के निचले और 17251.65 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 16912.25 अंक की तुलना में 1.56 प्रतिशत अर्थात 264.45 अंक बढ़कर 17176.70 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 45 हरे निशान में जबकि पांच लाल निशान में रही।

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में टाटा स्टील 3.63 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.60 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 3.46 प्रतिशत, स्टेट बैंक 2.43 प्रतिशत, टाइटन 2.39 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.21 प्रतिशत, मारूति 2.06 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.98 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.79 प्रतिशत, सन फार्मा 1.76 प्रतिशत, टेक मङ्क्षहद्रा 1.58 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.45 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.33 प्रतिशत, आईटीसी 1.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.26 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 1.17 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.12 प्रतिशत, एचसीएलटेक 1.11 प्रतिशत, इंफोसिस 1.10 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.91 प्रतिशत, एल टी 0.88 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.80 प्रतिशत, रिलायंस 0.77 प्रतिशत, महिंद्रा 0.76प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.65 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 0.56 प्रतिशत और एयरटेल 0.27 प्रतिशत शामिल है।

रुपया छलांग : रुपये में 22 पैसे की तेजी
मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में टिकाव के बीच आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 22 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले दिवस रुपया 19 पैसे की उछाल लेकर 74.68 रुपये प्रति डॉलर रहा था। पिछले तीन दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे मजबूत हुआ है। शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन लिवाली के दबाव में 74.64 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक फिसल गया। हालांकि बिकवाली के बल पर यह 74.46 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।