Outstatement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा, राम मंदिर ट्रस्ट और RSS पर साधा निशाना
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार देर रात रायपुर पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए, जहां कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में आज भाग लेंगे। रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए खेड़ा ने कहा कि "सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।" उन्होंने बताया कि वह आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और आगामी रणनीति साझा करेंगे।

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा, "पूरा राम मंदिर ट्रस्ट एक ऐसा प्रयोग था, जो आरएसएस का था और उसकी निगरानी में था। पीएमओ की निगरानी में यह ट्रस्ट बना। जो भगवान राम सिद्धांत के लिए राजपाठ छोड़ दिए, उस भगवान राम के नाम पर सत्ता भी हासिल करेंगे और चोरी करेंगे, यह संभव नहीं है।"

वहीं, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "इनका इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। जिस तरह इनकी हरकतें हैं अयोध्या से लेकर उज्जैन तक, आने वाले दिनों में ये कचरा पात्र में नजर आएंगे। इन्होंने देश के हिंदू धर्म के एक-एक नागरिक की पीठ में खंजर मारने का काम किया है। ऐसे संगठन के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।"