Punjab BJP - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को गुजरात का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। अन्य राज्यों में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्तियां समयानुसार की जाएंगी, तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था लागू रहेगी।

डीए पर हाईकोर्ट का फैसला 'आप' सरकार के मुंह पर करारा तमाचा: केवल सिंह ढिल्लों
चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान को लेकर दिये गये फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों का लंबित डीए जारी करने के निर्देश देना 'आप' सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।

ढिल्लों ने सोमवार को कहा कि अदालत का यह फैसला साबित करता है कि पंजाब सरकार लगातार कर्मचारियों के वैध अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों के हितैषी होने का दावा करने वाली सरकार आज अपने ही कर्मचारियों के अधिकार दबाकर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थिति ऐसी हो गई है कि सरकार अब न्यायालय के आदेशों की भी परवाह नहीं कर रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और पंजाब सरकार की तुलना करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारियों के प्रति अधिक संवेदनशील है। उनके अनुसार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है, जबकि पंजाब सरकार 42 प्रतिशत डीए देने से भी बच रही है। उन्होंने कहा कि इससे आप के दावों और वास्तविकता के बीच का अंतर स्पष्ट हो जाता है। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा हमेशा कर्मचारियों के हितों की पक्षधर रही है और केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पंजाब के कर्मचारियों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी की ‘झूठी गारंटियों’ को पहचानें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा का साथ दें।

भाजपा का Congress पर तीखा हमला, परमजीत सिंह ने कहा- "VBRamG" से घबराया विपक्ष, लोगों को गुमराह करने की राजनीति का लगाया आरोप
चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी रामजी) का विरोध यह साबित करता है कि कांग्रेस पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीण विकास से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस योजना को पंजाब सरकार पहले ही अधिसूचित कर चुकी है, उसका विरोध कर कांग्रेस केवल लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।

कैंथ ने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के दौरान हुए कथित घोटालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी मस्टर रोल, कागजों पर विकास कार्य, बिचौलियों का बोलबाला, घटिया निर्माण और मजदूरों को समय पर मजदूरी न मिलने जैसी अनियमितताएं आम थीं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था और आज कांग्रेस उसी व्यवस्था का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का उद्देश्य केवल दिहाड़ी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, मजबूत ग्रामीण बुनियादी ढांचा और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। उन्होंने दावा किया कि वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण भारत के विकास को नई दिशा देने वाली
परिवर्तनकारी पहल है, जिसमें प्रत्येक रुपये का पारदर्शी उपयोग और पात्र लाभार्थियों तक सीधे लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

कैंथ ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक चिंता किसी नयी योजना से नहीं, बल्कि उस पारदर्शी व्यवस्था से है जिसमें भ्रष्टाचार, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताओं की राजनीति करने वालों को जवाबदेह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देने वाली कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद न तो गरीबी समाप्त कर सकी और न ही ग्रामीण भारत को सशक्त बना सकी। अब जब केंद्र सरकार पारदर्शी और परिणाम आधारित सुधार लागू कर रही है तो कांग्रेस निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

कैंथ ने पंजाब सरकार द्वारा वीबी जी रामजी योजना को अधिसूचित किये जाने का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस योजना को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रभावी ढंग से लागू करेगी, ताकि ग्रामीण मजदूरों, किसानों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। भाजपा नेता ने कहा कि यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। एक ओर पंजाब सरकार योजना को लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुकी है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि योजना वास्तव में जनविरोधी होती तो पंजाब सरकार इसे लागू करने का फैसला कभी नहीं करती।
कैंथ ने कहा कि भाजपा ग्रामीण मजदूरों, किसानों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर उस नीति के साथ मजबूती से खड़ी है जो भ्रष्टाचार खत्म करे, पारदर्शिता बढ़ाये, रोजगार के नये अवसर पैदा करे और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार बनाये।