hospital complex - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लापरवाही : अस्पताल परिसर में झूलते बिजली के तार
खानपुर । खानपुर क़स्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के समीप बिजली के भारी-भरकम तार पूरी तरह से नीचे लटक रहे हैं, जो यहाँ आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए किसी बड़े ख़तरे से कम नहीं हैं। बिजली के तार बेहद नीचे झूल रहे हैं और पास ही में मवेशी घूमते हुए देखे जा सकते हैं। परिसर में वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। यह लापरवाही न केवल यहाँ आने वाले लोगों के लिए ख़तरनाक है, बल्कि किसी भी क्षण एक बड़े बिजली हादसे को न्योता दे रही है।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहाँ दिन भर सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है, बिजली के इन खुले और लटकते तारों की ओर न तो अस्पताल प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही विद्युत विभाग। स्थानीय निवासियों नें कई बार इस समस्या को नजरअंदाज करने की शिकायत की है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अस्पताल परिसर में हमेशा भीड़ रहती है, जिसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। यदि समय रहते इन लटकते तारों को ठीक नहीं किया गया, तो यहाँ कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। क्षेत्र के नागरिकों और जागरूक लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लटक रहे इन बिजली के तारों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

टीम को भिजवाकर आज दिखवा लिया गया है, कल झूलते बिजली के तारों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- महेश कुमार नागर,कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग

ग्रामीणों के साथ साथ कभी कोई मवेशी या जानवर इन बिजली के तारों की चपेट में आ सकते है।
- नितिन यादव, छात्र

यह लाइट की केबल जो नीचे झुक रही है यह बाहर से आने वाले मरीजों के लिए लिए हानिकारक है प्रशासन से निवेदन है कि इसे ऊपर कराया जाए या इस खतरे को हटाया जाए।
-मुकेश चौधरी, व्यापारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है और इस केंद्र पर ऐसा होना उचित नहीं है कभी भी घटना को घटित हो सकती है।
- गोविंद राठौर, कस्बेवासी

खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहुत बड़ा केंद्र है यहां पर से बाहर के क्षेत्र से भी मरीज आते हैं, इस लापरवाही को देखते हुए कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
- राजेंद्र कुमार, कस्बेवासी

यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां पर इस प्रकार लाइट के तारों की ऐसी व्यवस्था से दुर्घटना होने की संभावना है। समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
- राजेंद्र मेरोठा, कस्बेवासी