fell - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market Update: फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती नहीं करने की संकेत से बाजार गिरा
मुंबई। इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच अमेरिकी रिजर्व  के निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं करने की संकेत से विश्व बाजार में गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, ऊर्जा, टेक और सर्विसेज समेत सोलह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 247.78 अंक का गोता लगाकर 65629.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 46.40 अंक फिसलकर 19624.70 अंक रह गया। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत उतरकर 32,210.38 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,490.14 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3832 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1859 में लिवाली जबकि 1836 में बिकवाली हुई वहीं 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियां लाल जबकि 17 हरे निशान पर रही।

बीएसई में एफएमसीजी, सीडी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो समूह की 0.53 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष सोलह समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.06, ऊर्जा 0.56, वित्तीय सेवाएं 0.26, हेल्थकेयर 0.36, इंडस्ट्रियल्स 0.14, आईटी 0.18, दूरसंचार 0.01, यूटिलिटीज 0.18, बैंकिंग 0.31, कैपिटल गुड्स 0.08, धातु 0.95, तेल एवं गैस 0.48, पावर 0.43, रियल्टी 0.38, टेक 0.42 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.44 प्रतिशत टूट गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.74, जर्मनी का डैक्स 0.30, जापान का निक्केई 1.91, हांगकांग का हैंगसेंग 2.46 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.74 प्रतिशत लुढ़क गया।

रुपया 19 पैसे लुढ़का
मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से बने दबाव के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 19 पैसे फिसलकर 79 रुपए प्रति डॉलर के पार 79.13 रुपए  प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। पिछले दिवस रुपया 78.94 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।  रुपया 11 पैसे की गिरावट लेकर 97.05 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 79.26 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा। इस दौरान यह 78.90 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर चढ़ा भी लेकिन अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 19 पैसे फिसलकर 79.13 रुपए प्रति डॉलर पर रहा।

कुल्लू में बड़ा हादसा: बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत, 25 घायल
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार की सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये।

हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब सैंज की ओर जा रही बस नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कुल्लू बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया , '' हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।'' प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , '' प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।''

हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ट्वीट किया , '' कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।'' उन्होंने आगे कहा , '' ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।''

70 फिट सूखे कुएं में गिरा चोर
जयपुर। कानोता इलाके में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में शुक्रवार रात एक चोर गिर गया। कुएं में फेंका चोरी का सामान लेने उतरते समय रस्सी टूटने से चोर अंदर जा गिरा। शनिवार सुबह कुएं से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्‌ठा हुए। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। वहीं चोटिल होने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया।

पुलिस ने बताया कि कुएं में गिरने से जाहरा सवाई माधोपुर निवासी नरेश महावर (35) पुत्र मगन्य महावर चोटिल हो गया। सुबह करीब 8 बजे रघुनाथपुरा खातियों की ढाणी में स्थित 70 फीट गहरे कुएं से एक युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कुएं में युवक के गिरे होने के पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत कर नरेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गैस और एनर्जी जैसे समूहों में बिकवाली, छठें दिन भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतरा
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस और एनर्जी जैसे समूहों में हुईं बिकवाली के कारण शेयर बाजार शुक्रवार को भी लगातार छठवें दिन गिरावट में ही रहा। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत उतरकर 21295.93 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत फिसलकर 24133.88 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश लाल निशान रहा। इसमें तेल एवं गैस में सबसे अधिक 3.07 प्रतिशत और एनर्जी में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वालों में रियलटी, बैंकिंग, वित्त और सीडी शामिल रहा। बीएसई में कुल 3421 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2252 लाल निशान में और 1076 हरे निशान में रही जबकि 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.23 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्केई 1.77 प्रतिशत टूट गया।  बीएसई का सेंसेक्स 315 अंकों की गिरावट लेकर 51181.99 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 51652.83 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 51 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 50921.22 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 51495.79 अंक की तुलना में 0.26 प्रतिशत अर्थात 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 लाल निशान में रही जबकि मात्र 8 हरे निशान में रहने में सफल रही।

एनएसई का निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 15272.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15400.40 अंक के उच्चतम और 15183.40 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15360.60 अंक की तुलना में 0.44 प्रतिशत अर्थात 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 35 को नुकसान हुआ जबकि 15 मुनाफा कमाने में सफल रही।

शेयर बाजार में लगातार गिरावट का पांचवा दिन, सेंसेक्स 1045.66 अंक औक निफ्टी में 331.55 अंक की गिरावट
मुंबई। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के साथ ही दुनिया के कई प्रमुख केन्द्रीय बैंकों द्वारा बढ़ती महंगाई से निजात पाने के लिए नीतिगत दरों में की गई बढोतरी के दबाव में वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में हुई बिकवाली का जबरदस्त असर गुरूवार को घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट लेकर बंद हुये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1045.66 अंक उतरकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 51495.79 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 331.55 अंक गिरकर 15360.60 अंक के स्तर पर आ गया। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों अधिक बिकवाली देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 2.34 प्रतिशत उतरकर 21441.40 अंक पर और स्मॉलकैप 2.87 प्रतिशत गिरकर 24346.96 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल सभी समूह गिरावट में रहे जिसमें धातु में सबसे अधिक 5.48 प्रतिशत की और सबसे कम एफढमसीजी में 0.81 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में कुल 3476 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2754 लाल निशान में जबकि 620 हरे निशान में रही। 102 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई2.51 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 2.91 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.17 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.61 प्रतिशत शामिल है। सिर्फ जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। शुरूआत में एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों पर बल पर बीएसई का सेंसेक्स 477 अंकों की तेजी लेकर 53018.91 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 53142.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली के कारण यह 51425.48 अंक के निचले स्तर तक टूटा। अंत में यह पिछले दिवस के 52541.39 अंक की तुलना में 1.99 प्रतिशत अर्थात 1045.66 अंक गिरकर 51495.79 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मात्र नेस्ले इंडिया 0.30 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रही जबकि शेष 29 कंपनियां नुकसान में रही।

एनएसई का निफ्टी  140 अंकों की बढ़त के साथ 15832.25 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 15863.15 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली के दबाव में यह 15335.10 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 15692.15 अंक की तुलना में 331.55 अंक टूटकर 15360.60 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से मात्र दो हरे निशान में रही जबकि शेष 48 लाल निशान में रही। अमेरिका के फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की बढोतरी की है। इसके साथ ही स्विटजरलैंड के केन्द्रीय बैंक और जापान के केन्द्रीय बैंक ने भी ब्याज दरों में बढोतरी की है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण आपूर्ति श्रृंखला के बाधित होने और तेल की कीमतों में हुयी बढोतरी से वैश्विक स्तर पर महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है और इसको काबू में करने के लिए केन्द्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढोतरी की जा रही है। विश्लेषक ऐसी स्थिति में फिर से एकबार आर्थिक मंदी आने की आंशका जताने लगे हैं।

केकड़ी में नींबू के आकार के ओले गिरे
केकड़ी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को तेज हवाओं व अंधड़ के बीच मूसलाधार बारिश हुई वहीं करीब 10-15 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे। ओलों की बौछार से कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेदिक भवन में व्यापक नुकसान पहुंचा। वहीं उपखंड क्षेत्र में मूंग, ज्वार व रजके की फसल आडी पड़ने से किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा।

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दिन भर सूरज की बादलों से लुकाछिपी चल रही थी, जिससे तापमान थोड़ा कम था। इसी बीच दोपहर करीब 3.30 बजे बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते तेज हवाएं अंधड़ में बदलने लगी और लोगों के घरों व दुकानों पर लगे टीन टप्पर व होल्डिंग आदि उड़ने लगे। शाम 4 बजे एकाएश बारिश का दौर शुरू हो गया। जो हवाओं के वेग के साथ लगातार बढ़ता रहा। इस दौरान ज्यों ज्यों हवाएं तेज होती रही, बारिश का दौर भी तेज होने लगा और कुछ ही देर में तेज हवाओं बारिश के बीच आसमान से ओले गिरने लगे। ओले भी बेर के आकार से बड़े थे। बारिश के साथ ओले गिरने से कौतूहल वश लोग घरों से निकलकर ओले एकत्रित करने लगे। ओलावृष्टि का क्रम भी लगातार 15 मिनट तक चलता रहा। बारिश का वेग तेज होने से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियां हुई।

कालेड़ा कृष्णगोपाल आयुर्वेद भवन में टिनशेड क्षतिग्रस्त

बारिश के दौरान केकड़ी क्षेत्र के कई गांवों से ओलावृष्टि के समाचार मिले हैं। नाईखेड़ा, मोलकिया, बोगला, कालेड़ा, धुंधरी सहित अन्य कई गांव में 100 से 150 ग्राम वजन तक के ओले गिरे। इतने भारी वजन के ओले देखकर ग्रामीण भी आश्चर्यचकित रह गए। कालेड़ा कृष्ण गोपाल गांव में भारी भरकम ओले गिरने से आयुर्वेद भवन में लगे टीन शेड में छेद हो गए तथा कई टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांव में तो ओलों की चादर तक बिछ गई। उधर,धुंधरी गांव की गौशाला में लगे चद्दर उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे गौशाला में काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन व पशु हानि नहीं हुई।

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, पावर, यूटिलिटीज और रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105.82 अंक टूटकर 54364.85 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.70 अंक फिसलकर 16207.15 अंक पर आ गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली अधिक हुई। मिडकैप 1.98 प्रतिशत गिरकर 22,242.76 अंक और स्मॉलकैप 2.11 प्रतिशत लुढ़ककर 26,078.58 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3487 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2475 में बिकवाली जबकि 881 में लिवाली हुई वहीं 131 में काई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 34 कंपनियों में गिरावट जबकि 16 में तेजी रही।

बीएसई में एफएमसीजी, वित्त और बैंकिंग समूह की 0.57 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर शेष 16 समूहों में मंदी रही। इस दौरान बेसिक मैटैरियल्स 2.67, सीडीजीएस 1.05, ऊर्जा 2.51, हेल्थकेयर 1.64, इंडस्ट्रियल्स 1.64, आईटी 1.23, दूरसंचार 1.02, यूटिलिटीज 4.57, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.26, धातु 5.62, तेल एवं गैस 2.25, पावर 4.33 और रियल्टी समूह के शेयरों में 2.96 प्रतिशत की गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.87, जर्मनी का डैक्स 1.67 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.06 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.58 और हांगकांग के हैंगसेंग में 1.84 प्रतिशत की तेजी रही।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 161 अंक फिसलकर 54,309.31 अंक पर खुला लेकिन मजबूत लिवाली के बल पर दोपहर बाद 54,857.02 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के दबाव में कारोबार के अंतिम चरण में यह 54,226.33 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 54,470.67 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत उतरकर 54,364.85 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी 53 अंक की गिरावट लेकर 16,248.90 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 16,404.55 अंक के उच्चतम जबकि 16,197.30 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 16,301.85 अंक की तुलना में 0.38 प्रतिशत टूटकर 16,240.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की 18 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 12 में लिवाली हुई। इस दौरान टाटा स्टील ने सबसे अधिक 6.95 प्रतिशत का नुकसान उठाया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर में सर्वाधिक 3.24 प्रतिशत की तेजी रही। गिरावट पर रहने वाली अन्य कंपनियों में सन फार्मा 2.74, एनटीपीसी 2.33, रिलायंस 1.74, आईटीसी 1.22, विप्रो 1.17, इंफोसिस 1.06, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88, एलटी 0.40, टीसीएस 0.26 और एसबीआई 0.13 प्रतिशत शामिल है।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे
मुंबई। दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका में विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिर गए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 22,692.18 अंक और स्मॉलकैप 1.67 प्रतिशत गिरकर 26,641.21 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2418 में गिरावट जबकि 1048 में तेजी रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान बीएसई के 16 समूहों में बिकवाली जबकि तीन में लिवाली हुई। पावर समूह को सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.41, सीडीजीएस 1.46, ऊर्जा 2.27, एफएमसीजी 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.49, यूटिलिटीज 2.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 1.98, तेल एवं गैस 2.03 और रियल्टी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएससी 1.10, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 2.53 और हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट से उबरकर 0.09 प्रतिशत की बढ़त पर टिकने में सफल रहा।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन गर्मी से अधिक राहत नहीं मिली। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी अपेक्षाकृत अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं आंधी बारिश दर्ज की गई। बारिश से राज्य के अनेक हिस्सों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में दिन का तापमान 39.0 और रात का तापमान 25.0 डिग्री दर्ज हुआ।

अब बढ़ेगा तापमान
राज्य में एक बार फिर से हीटवेव चलने व ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.45 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

कहां कितना दर्ज दिन का तापमान
अजमेर 39.3, टोंक 40.8, अलवर 39.0, जयपुर 39.0, पिलानी 38.7, सीकर 39.2, कोटा 40.4, चित्तौड़गढ़ 39.6, बाड़मेर 40.9, जैसलमेर 40.5, जोधपुर 40.3, फलौदी 41.6, बीकानेर 40.3, चूरु 40.3, गंगानगर 39.3, धौलपुर 41.6, नागौर 40.3 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

बिकवाली से शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट
मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों में आधे प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार ने पिछले लगातार दो दिन की तेजी गंवा दी। सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 714.53 अंक का गोता लगाकर 57197.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220.65 अंक टूटकर 17171.95 अंक पर आ गया।

छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत गिरकर 24,698.37 अंक और स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत उतरकर 29,247.98 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3531 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1957 में गिरावट जबकि 1450 में तेजी रही वहीं 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 42 कंपनियां लाल जबकि आठ हरे निशान पर रही।

एलिवेटेड रोड से गिरा एक व्यक्ति
जयपुर। सोडाला एलिवेटेड रोड से बाइक सवार एक व्यक्ति नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि हादसा एलिवेटेड रोड पर मेट्रो पिल्लर नंबर-59 के पास हुआ। घायल महेश शर्मा है।

वह चौखीढ़ाणी में सीनियर अकाउंटेंट है। दोपहर करीब सवा दो बजे वह विधायकपुरी की तरफ से एलिवेटेड रोड से अजमेर रोड की तरफ जा रहा था। तभी सोडाला सर्किल के पास वह नीचे गिर गया। उसकी बाइक रोड पर खड़ी मिली है।