Fuel Price Cut - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम लोगों के लिए बड़ी राहत! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता, इस प्राइवेट कंपनी ने घटाए दाम
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर घरेलू ईंधन बाजार में दिखने लगा है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में पहली बार है जब किसी कंपनी ने ईंधन की कीमतें घटाई हैं। नायरा के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, हालांकि अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण अंतिम कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

ईरान से जुड़े तनाव के दौरान नायरा ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे, जिन्हें अब वापस ले लिया गया है। कंपनी गुजरात के वाडिनार स्थित 20 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाली रिफाइनरी का संचालन करती है। दूसरी ओर, सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।