impact of rain across the state life - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेशभर में बारिश का असर : कई जिलों में जनजीवन प्रभावित, बिजली गिरने से दो नाबालिग भाइयों की मौत
जयपुर। राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी जयपुर में गुरुवार रात तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा और कपासन क्षेत्र में पिछले 12 घंटों के दौरान करीब ढाई इंच बारिश हुई। भारी वर्षा के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया, यातायात बाधित रहा और कई वाहन जाम में फंस गए। बांसवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, टोंक जिले में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। चांदसेन रेन गेज केंद्र पर 24 घंटे में 64 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बीसलपुर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश का असर जलस्तर पर भी दिखाई दिया, जहां 24 घंटे में पानी का स्तर 2 सेंटीमीटर बढ़कर सुबह 6 बजे 313.57 आरएल मीटर तक पहुंच गया। दूसरी ओर, डूंगरपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो नाबालिग भाई गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौसम विभाग ने कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जैसलमेर को छोड़कर पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट लागू है। विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में भी करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।