gunmen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाइजीरिया में नरसंहार, 5 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी
माकुर्दी। दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजीरिया के बेनू राज्य में ओरटेस समुदाय पर संदिग्ध सशस्त्र हमलावरों के हमले में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है। बेनू राज्य के गुमा स्थानीय सरकार क्षेत्र (एलजीए) में इग्युंगु अजे-योगबो रोड पर हुए इस हमले में कई निवासी घायल भी हुए हैं जबकि कई अन्य लोगों को हमलावरों द्वारा अपहरण कर अज्ञात स्थानों पर ले जाने की खबर है। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई निवासी अभी भी लापता हैं। क्षेत्र के युवा पास की झाड़यिों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

समुदाय के एक सदस्य ने बताया, हमने जो अब तक देखा है वह भयावह है। उन्होंने हम पर मंगलवार को हमला किया, दाउदु हमले के ठीक दो दिन बाद जिसमें दो लोग मारे गए थे। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं, लेकिन हमारा मानना है कि और भी शव मिल सकते हैं क्योंकि कई लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने ओरटेसे-योगबो मार्ग को जाम कर दिया और राजमार्ग तथा आसपास की झाड़यिों में भागने की कोशिश कर रहे लोगों पर घात लगाकर हमला किया। एक युवा नेता ने आरोप लगाया, उन्होंने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि अन्य झाडियों की ओर भागे जहाँ उनका पीछा किया गया।

इस तरह की रिपोर्टें भी हैं कि कई अन्य निवासियों को जीवित पकड़ लिया गया और जबरन अपने साथ ले जाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा और ठिकाने को लेकर डर पैदा हो गया है। इस हमले ने ओरटेसे समुदाय में दहशत पैदा कर दी है और असुरक्षा बढऩे के कारण कई निवासी अपने घरों से भाग रहे हैं।

स्थानीय स्रोतों ने कहा कि पास की झाड़ियों में अतिरिक्त शवों के मिलने से निवासियों में डर और गहरा गया है। एक पीड़ति ने कहा, हमारे लोग अब यहाँ सुरक्षित नहीं हैं। परिवार भाग रहे हैं क्योंकि हमें नहीं पता कि हमलावर कब वापस लौट आएंगे। इस मामले में टिप्पणी के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने का संदेह
मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार सुबह पांच बजे दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और अपनी मोटरसाइकिलों पर भाग गए।

खबरों के मुताबिक हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और मुंबई उपनगर के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं।

फिलहाल यह पता नहीं चला कि सलमान खान सप्ताहांत की छुट्टी पर घर पर थे या नहीं।

बांद्रा पुलिस की एक टीम और मुंबई अपराध शाखा तुरंत खान के घर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही अभिनेता के आवास की ओर जाने वाली सड़कों की घेराबंदी कर दी गई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलिना पुलिस लैब से फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची और दो गोलियां बरामद कीं। पुलिस शूटरों का पता लगाने और उनके उद्देश्यों और लक्ष्यों की जांच करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने का संदेह है, क्योंकि सलमान खान को बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से खतरा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियाँ दी गई हैं, जिनमें परिवार को एक पत्र भेजना भी शामिल है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 70 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की
अबुजा। नाइजीरिया में प्लैटो प्रांत के 12 से अधिक गांवों में बंदूकधारियों ने हमला कर 70 लोगों की हत्या कर और कई अन्य का अपहरण कर लिया हैं। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमलें में मारे गए लोगों की संख्या 70 से 90 तक हो सकती हैं। 70 ग्रामीणों को, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं का अपहण कर लिया गया हैं तथा सैकड़ो घरों को ध्वस्त कर दिया गया हैं। सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़कर जंगल में भाग गए हैं।

इस हमले में बंदूकधारियों ने कई घंटों तक कोहराम मचाया, लेकिन सुरक्षा बलों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों को घायलों को प्लैटो प्रांत की राजधानी डेंगी और जोस के अस्पतालों में पहुंचाने में एक दिन लगा।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की धांधु, 10 की मौते
अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कडुना के दो गांवों में बंदूकधारियों के अलग-अलग हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक शुक्रवार तड़के जांगो-कटफ क्षेत्र में यागबक और उनगवान रुहुगो गांवों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। हमले में 10 लोग मारे गये और कुछ अन्य घायल हुए हैं। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ भी की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बंदूकधारी, जिनके होने का संदेह है , बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांवों में पहुंचे और घरों में आग लगाते हुए निवासियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रांतीय सरकार ने हमलों की जांच और पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं।