can - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा बोलीं... यूपी में ‘योगी’ जो कर सकते हैं वो राजस्थान के ‘गहलोत’ क्यों नहीं ?
उदयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के बीते 4 साल के राज में क्राइम ने धीरे-धीरे आतंकवाद का रूप ले लिया है। पुलिस का इंटेलीजेंस सिस्टम करप्ट हो चुका है तो जिम्मेदार सिर्फ अपने एमएलए और अपनी सरकार को बचाने में लगे हैं। जब यूपी (उत्तरप्रदेश) में योगी जी ऐसी घटनाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं? यह सवाल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर दागा है।

दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा सोमवार को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थी। प्रेसवार्ता में वसुंधरा इस घटना को लेकर भावुक भी हो गई थी। इससे पूर्व वे मृतक कन्हैयालाल के घर के कुछ पहले ही कार से उतर गई एवं पैदल चलकर उनके घर पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की तथा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मृतक कन्हैया के घर बैठकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

समय मिले तो लें जिम्मेदारी
राजे ने कहा कि इस आतंकी घटना से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान में तंत्र पूरी तरह फेल है। अगर हम अपने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो ऐसे जिम्मेदार का सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हर गलती कीमत मांगती है। एनआईए जांच तो एक तरफ है, हम पूछते हैं इस सरकार ने क्या किया। सरकार का सारा समय तो कभी एमएलए को संभालने में तो कभी चुनाव की प्लानिंग में ही गुजर जाता है। मामले में सबसे पहले न्याय होना चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जान लेने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। आतंकियों ने क्राइम कर खुली चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस फेल
राजे ने कहा कि प्रदेश में इंटेलीजेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। साइबर क्राइम और आईटी का मिसयूज हुआ है, उस स्तर पर हमारी पुलिस अपडेट नहीं है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रदेश के इंटेलीजेंस सिस्टम को रीट्रेनिंग दी जाए। इस संबंध में हम भी प्रस्ताव रखेंगे। प्रदेश में अब तक सामने आई घटनाओं से भी यह सिद्ध हुआ है कि हमारा इंटेलीजेंस सिस्टम पस्त हो चुका है।

भावुक हुई राजे, बोली.. दिल जलता है
प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम भावुक हो गई। बोलीं.. दिल जलता है, ऐसी घटनाओं को सोचकर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की हत्या का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चेतावनी भी दे डाली। जिसने जिस स्तर से जान ली है, उसको उसी स्तर की सजा दी जानी चाहिए।

दिल्ली के दो कमरों में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं, पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो, मैं भी चलूंगा जेल : राज्यपाल मलिक
जयपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियां, पंजाब में अडानी के गोदाम, जम्मू-कश्मीर में बढ़ता आतंकवाद और अडानी-अंबानी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो यदि पुलिस जेल लेकर जाएगी तो मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगा। पीएम मोदी को लेकर कहा कि ‘मैं दिल्ली में दो कमरों के मकान में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं यदि मेरे पास भी करोड़ों रुपए की सम्पत्ति होती तो दूसरे ही दिन ईडी घर पहुंच जाती।’ मलिक रविवार को अन्तरराष्टÑीय जाट संसद को बिड़ला सभागार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि जब तक मैं जम्मू-कश्मीर का गवर्नर था, तब तक कोई भी आतंकी घटना नहीं होती थी। मेरे जाने के बाद अब हालात खराब हैं, कभी सीआरपीएफ और कभी पुलिस को मारा जा रहा है। तीन कृषि कानूनों पर कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान जब 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई तो मैंने सोचा-लानत है, ऐसे गवर्नर के पद पर। मैं इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गया। मैंने पीएम से कहा निपटारा कीजिए, उन्होंने कहा-किसान चले जाएंगे। फिर मैंने कहा- ये तब जाएंगे, जब आप चले जाएंगे। उस समय तो पीएम मोदी नहीं माने, लेकिन बाद में देश की जनता से माफी मांगते हुए उन्होंने तीन कृषि कानून वापस लिए।

किसान आन्दोलन स्थगित हुआ
मलिक ने कहा कि किसान आन्दोलन समाप्त नहीं हुआ बल्कि स्थगित हुआ है।  मेरे रिटायर होने के बाद मैं भी इस आन्दोलन में शामिल होकर पूरे देश का दौरा करूंगा। आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए बड़ा आन्दोलन होगा।
अडानी-अंबानी दान नहीं करते
उद्योगपति अडानी और अंबानी पर कटाक्ष करते हुए मलिक ने कहा कि वे एक रुपया दान नहीं करते, इसलिए मैं उन्हें सडेÞ हुए आलू की बोरी बोलता हूं।

30 देशों में फैला मंकीपॉक्स, सांस की बूंदों से भी फैल सकता है यह वायरस, WHO ने किया आगाह
जेनेवा/वाशिंगटन। दुनिया में मंकीपॉक्स का प्रसार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक दुनिया के 30 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। इससे जाहिर है कि वायरस स्थानिक नहीं है। वहीं अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र का कहना है कि मंकीपॉक्स वायरस ने दुनिया भर में 700 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है, जिसमें अमेरिका के 21 लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीडीसी के जेनिफर मैकक्विस्टन के अनुसार, जनता के लिए समग्र स्वास्थ्य जोखिम अभी कम है। हालांकि जेनिफर मैकक्विस्टन ने सामुदायिक प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सामुदायिक स्तर का प्रसारण हो रहा हो। इसलिए हम निगरानी प्रयासों को बढ़ाना चाहते हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स संक्रमणों की पहचान की है, जिनमें से अधिकांश मामले यूरोप में दर्ज किए गए हैं। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि अब तक अधिकांश रिपोर्ट किए गए मामले यौन स्वास्थ्य या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि मंकीपॉक्स लैंगिक संक्रामक बीमारी नहीं है। वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ त्वचा से त्वचा के संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। यह शरीर के तरल पदार्थ, दूषित चादर और कपड़ों से फैल सकता है। कदाचित अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के मुंह में घाव हैं तो यह सांस की बूंदों से भी फैल सकता है।

ब्रेन एन्यूरिज्म किसी भी उम्र के लोगों को कर सकता है प्रभावित
जयपुर। ब्रेन एन्यूरिज्म किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। और 15 में से एक व्यक्ति में एक अनियंत्रित एन्यूरिज्म होता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी आपात स्थिति में व्यक्तियों को उचित देखभाल मिले, चेतावनी के संकेतों और लक्षणों के बारे में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। अधिकांश एन्यूरिज्म जब तक फट नहीं जाते, तब तक कोई लक्षण नहीं पैदा करते हैं और केवल दूसरे किसी कारण  के लिए परीक्षण के दौरान मिलते हैं। एन्यूरिजम के फटने से गंभीर सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, बोलने में परिवर्तन और गर्दन में दर्द से इन्सान पीड़ित हो सकता है। इन्ही कारणों की वजह से एन्यूरिज्म का सही समय पर निदान व इलाज सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्नत प्रणाली से एंडोवास्कुलर रास्ते से क्वॉइल अथवा फ्लो डायवर्टर डालने से एन्यूरिज्म में रक्त के बहाव को बंद किया जा सकता है। फट चुके एन्यूरिज्म में भी यह प्रणाली कारगर है पर रक्तस्त्राव के जोखिम बढ़ जाता है।

मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं के एन्यूरिज्म का चला पता
38 वर्षीय एक महिला रोगी को 15 दिनों से सिरदर्द की शिकायत थी, जिसके कारण का पता नहीं चल रहा था। जब वे जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग में आईं तो उसे तीन दिनों से बहुत तेज सिरदर्द था और कुछ नींद में थी। दिमाग के सीटी स्कैन में रक्तस्त्राव दिखा। आगे की जांच में मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं के एन्यूरिज्म का पता चला।

प्रीऑपरेटिव मूल्यांकन और अनुकूलन के बादए डॉ. डी पी शर्मा ने एन्डोवास्कुलर तकनीक से क्वॉइल का उपयोग करके एन्यूरिज्म को बंद किया। ऑपरेशन के बादए रोगी को आईसीयू में रखा गया था और किसी भी कमजोरी के लक्षण के लिए बारीकी से देखा गया था। पोस्ट ऑपरेटिव सीटी स्कैन में कोई ताजा रक्तस्त्राव नहीं दिखा। एक सप्ताह के भीतर सिरदर्द ठीक होने और संतोषजनक स्थिति में बिना किसी शिकायत के वार्ड में भेजा गया व डिस्चार्ज किया गया।

किरोड़ी ने दी धमकी: सीएम से मिलूंगा चाहे पुलिस मुझ पर गोली चला दे, रोक सके तो रोक ले
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस प्रशासन को धमकी दि है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे, पुलिस चाहे तो उन्हें रोकने का प्रयास करके देख ले। यह पुलिस को मेरी चुनौती है, चाहे तो लाठीचार्ज कर दे या गोलिया चला दे। मैं उनसे मिलकर ही रहूंगा।

असल में किरोड़ी बुधवार को दौसा में पानी की समस्या को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर गए थे। लेकिन पुलिस ने किरोड़ी लाल को सिविल लाइन में जाने से रोक दिया।मंत्री विश्वेंद्र सिंह के घर के बाहर भी पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात कर दिया गया, ताकि किरोड़ी अंदर ना जा सके।  विश्वेंद्र को जब किरोड़ी के आने की सूचना लगी तो वह खुद बाहर गए और पुलिस के आला अधिकारियों को उन्हें रोकने पर फटकार लगाई। इसके बाद किरोड़ी उनसे मिलकर वापस लौटे।

लेकिन किरोड़ी पुलिस के द्वारा रोकने पर नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे पुलिस उन्हें रोककर दिखाएं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह पहले भी सिविल लाइन विभिन्न मांगों को लेकर जाते रहे हैं और पुलिस उन्हें हर बार बैरिकेडिंग लगाकर रोक लेती है। विश्वेंद्र ने उन्हें कहा था कि अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो वह पहले उन्हें बताएं। इसी के चलते दौसा में पानी की समस्या को लेकर विश्वेंद्र सिंह को बताने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

अब बड़े निजी स्कूलों में आरटीई से कर सकते हैं गरीब बच्चें भी पढ़ाई, नि:शुल्क प्रवेश के आवेदन 2 मई से
जयपुर। निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के प्रवेश के लिए अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी। शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए 2 से 15 मई तक मांगे हैं, जबकि 17 मई को प्राप्त होने वाले आवेदनों की लॉटरी निकालकर उनको प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रक्रिया में प्रदेश में करीब 25 हजार स्कूलों में करीब सवा लाख से अधिक सीटों पर गरीब बच्चों को फ्री एडमिशन दिया जाएगा। आरटीई कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां एंट्री लेवल की कक्षा में कुल संख्या में से 25 फीसदी सीटों पर फ्री प्रवेश देना होगा। बाकी 75 प्रतिशत सीटों पर वे फीस लेकर प्रवेश दे सकते हैं। दरअसल इन सीटों पर एडमिशन के लिए हर साल 2 लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं। पिछले साल भी करीब 2.83 लाख बच्चों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था।

ये बच्चे होंगे योग्य
आरटीई के तहत क्लास फर्स्ट में बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके लिए बच्चे की उम्र 5-7 साल के बीच होगी। इसके अलावा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और यहां के मूल या स्थाई निवास के दस्तावेज लगाने होंगे। इसमें दो केटेगिरी कमजोर वर्ग और असुविधा समूह में आने वाले बच्चों को एडमिशन मिलेगा। कमजोर वर्ग में वे बच्चे जिनके माता-पिता की आय 2.50 लाख रुपए सालाना या उससे कम हो, जबकि असुविधा समूह में एससी, एसटी वर्ग के अलावा अनाथ बच्चा, एचआईवी या कैंसर पीड़ित या इन बीमारी से प्रभावित माता-पिता के बच्चे, युद्ध विधवा के बच्चे, बीपीएल और नि:शक्त बच्चे शामिल है।

यह है शेड्यूल
30 अप्रैल तक स्कूल संचालक अपने-अपने स्कूलों की प्रोफाइल (फ्री सीटों की डिटेल) आरटीई पोर्टल पर अपडेट करेंगे।
17 मई को शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन प्रायोरिटी लॉटरी निकाली जाएगी।
प्रायोरिटी लॉटरी निकलने के बाद 18 से 25 मई तक आवेदकों (अभिभावकों) को ऑनलाइन ही रिपोर्टिंग करनी होगी।
18 से 27 मई तक आवेदनों की जांच की जाएगी।
ये पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी यानी पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सीटे खाली रह जाएगी। दूसरे चरण के आवेदन पत्रों की जांच 1 जून से शुरू होगी। ये पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर खिलाड़ियों को मिल सकता है रिटर्न गिफ्ट, प्रदेश के 65 पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर सरकारी नौकरी मिल सकती है। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सोमवार को राज्य के 65 खिलाड़ियों को मंत्रालयिक कर्मचारी के रूप में आउट ऑफ टर्न आधार पर नियुक्ति को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लगनी है। माना जा रहा है कि पदक जीतकर लाने वाले इन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन 3 मई से पहले यह उपहार मिल सकता है।

ये थे बैठक में मौजूद
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भास्कर सावंत, अभय कुमार, नरेश ठकराल के साथ कार्मिक विभाग से जय सिंह और खेल परिषद से सचिव राजू लाल मौजूद थे।

सबसे ज्यादा वुशू और हैंडबाल के खिलाड़ी
सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जिन 65 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए हरी झंडी दी है उसमें सबसे ज्यादा दस-दस खिलाड़ी वुशू, हैंडबाल, घुड़सवारी और कबड्डी के हैं। इनके अलावा तीरन्दाजी के पांच, साइक्लिंग के चार और करीब दस खिलाड़ी पैरा खेलों से हैं।

छह खिलाड़ी बन चुके हैं डीएसपी
आउट ऑफ टर्न आधार पर प्रदेश के छह खिलाड़ियों को सीधे राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनाया गया है। इनमें राजूलाल चौधरी, रजत चौहान, शालिनी पाठक, जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश और ओमप्रकाश निठारवाल शामिल हैं। इनके अलावा बी ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस में सीधे सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी गई है।

प्रदेश में अब तक 164 खिलाड़ियों को मिल चुकी है नियुक्ति
प्रदेश के खेलमंत्री अशोक चांदना के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो साल पहले ही आउट आॅफ टर्न पॉलिसी को मंजूरी दी। तब से आउट ऑफ टर्न आधार पर प्रदेश के 164 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति मिलना प्रक्रियाधीन है। अब 65 नये खिलाड़ियों को भी नियुक्ति जल्द मिल जाएगी।

दुनिया के लिए नई चुनौती बन सकता है लासा फीवर
कोरोना महामारी के बीच नाइजीरिया में तेजी से पांव पसार रहा लासा फीवर दुनिया के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकता है। नाइजीरिया सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल  के अनुसार नाइजीरिया में इस वर्ष 88 दिनों में लासा फीवर से 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं अब तक 659 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में दो मरीज मिले हैं जबिक एक मौत हुई है। 25 फीसदी रोगी जो लासा फीवर को मात देते हैं उनमें बहरापन होता है। इसमें से आधे मरीजों की एक से तीन महीने में सुनने की क्षमता लौट जाती है।

लासा वायरस
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लासा फीवर एक्यूट वायरल हैमोरेजिक फीवर होता है जो लासा वायरस के कारण होता है। लासा का संबंध वायरसों के परिवार एरिनावायरस से है। मनुष्य आमतौर पर इसकी चपेट में अफ्रीकी मल्टीमैमेट चूहों से आते हैं। घर का सामान या खाद्य पदार्थ जो चूहों के यूरिन और गंदगी से संक्रमित होता है उससे बीमारी फैलती है।

मरीजों में लक्षण नहीं
डब्ल्यूएचओ के अनुसार लासा फीवर की चपेट में आने वाले 80 फीसदी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखता है। पांच में से एक संक्रमित को गंभीर तकलीफ होती है। वायरस से शरीर के प्रमुख अंग लिवर, स्प्लीन और किडनी को बुरी तरह प्रभावित होने का साक्ष्य मिला है।

पथरी को 90 प्रतिशत तक नष्ट कर सकती हैं ध्वनि तरंगें
अब गुर्दे की पथरी से मरीजों को निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक के इस्तेमाल से अब पथरी निकालने के लिए मरीज का ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक नए अध्ययन में
पता चला है कि  ध्वनि तरंगों के जरिए गुर्दे की पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जा सकता है। वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि बर्स्ट वेव  लिथोट्रिप्सी तकनीक गुर्दे की पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर सकती थी, जिससे पेशाब के जरिए उसे आसानी से बाहर निकला जा सकता था।

ऐसे लोगों में जोखिम अधिक
गुर्दे की पथरी तब बनती है, जब किसी व्यक्ति में खनिजों का जमाव होने लगता है और वह इकट्ठा होते-होते कठोर हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए इसे शरीर से बाहर निकालने की आवश्यकता होती है, लेकिन यह एक अत्यंत दर्दभरी और कठिन प्रक्रिया होती है।

लिथोट्रिप्सी मशीन
उच्च दबाव वाली ध्वनि तरंगों को मरीज के शरीर में भेजती है। ध्वनि तरंगों से पथरी पर फोकस किया जाता है। फिर पत्थरी को तोड़ने के लिए उस पर तरंगों के माध्यम से फोकस किया जाएगा। इसके बाद उसी स्थान पर 1 से 2 हजार शॉक वेब के जरिए वार किए जाते हैं। ध्वनि तरंगों की चोट से पथरी महीन टुकड़ों में टूट जाती है। इसके बाद पथरी के इन महीन टुकड़ों को पेशाब के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। इस मशीन से किडनी में मौजूद पथरी को तोड़ने की पूरी प्रक्रिया में 10 मिनट का समय लगता है।

दो दोस्तों ने मिलकर खरीदा एक द्वीप, बना रहे खुद का देश, कोई भी बन सकता है मालिक
लंदन। अमीरों की निशानी क्या है... बड़ा घर, लग्जरी गाड़ी और ढेर सारे पैसे। लेकिन एक द्वीप का मालिक होना आपको अमीरों की भी एक अलग कैटेगरी में शामिल कर देता है। एक प्रोजेक्ट के तहत अब आम आदमी भी अपने खुद के द्वीप का मालिक हो सकता है। गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर ने 2018 में लेट्स बाय एन आइलैंड प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी। दोनों ने मिलकर एक क्राउड-फंडिंग कैंपेन की शुरूआत की और सिर्फ निवेश की मदद से वे 250,000 पाउंड (2.50 करोड़ रुपए) का फंड जुटाने में कामयाब हुए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस पैसे से दोनों ने कैरेबियन में एक निर्जन द्वीप खरीदा। दोनों पार्टनर इस द्वीप को पर्यटन के लिए विकसित करना चाहते हैं, इससे होने वाले लाभ को बांटना चाहते हैं और आम आदमी के द्वीप का मालिक होने के सपने को पूरा करना चाहते हैं। जॉनसन ने कहा कि अपना खुद का देश बनाने का सपना किसका नहीं होता? अगर कुछ लोगों का समूह यह काम कर सकता है तो शायद यह अच्छाई की दिशा में एक कदम हो सकता है।

सेना के बिना बन चुका है पूरा देश
जॉनसन ने दिसंबर 2019 तक बेलीज के तट पर 1.2 एकड़ के एक द्वीप कॉफी कोई को खरीदने के लिए फंड जुटाया। इसे प्रिंसिपिलिटी आॅफ आइलैंड के रूप में परिभाषित किया गया। इस माइक्रोनेशन को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिली है लेकिन इसका अपना राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान और अपनी सरकार है। जॉनसन के कहा कि हम एक देश होने के उतने ही करीब हैं जितना आप एक सेना और नौसेना के बिना हो सकते हैं।

एक शेयर खरीदने के लिए चाहिए 2.50 लाख रुपए
उनके साथी मेयर ने कहा कि जब जॉनसन ने मुझे इस आइडिया के बारे में बताया तो मैंने सोचा कि यह असंभव है। लेकिन जब उन्होंने यह बताना शुरू किया कि एक द्वीप की लागत कितनी हो सकती है तो हमनें महसूस किया कि दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां एक द्वीप खरीदना संभव हो सकता है, खासकर तब जब एकसाथ मिलकर फंड जुटाया जाए। द्वीप के एक शेयर की कीमत 3250 डॉलर है। लोग जितने चाहें उतने शेयर खरीद सकते हैं लेकिन लोकतांत्रिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति को केवल एक वोट देने की अनुमति होगी। दोनों पार्टनर्स अब तक 100 शेयर बेच चुके हैं और उनके निवेशक 25 अलग-अलग देशों से हैं।

लिमिट से ज्यादा खिलाने से बच्चों में बढ़ सकता है मोटापा
कहते हैं किसी भी चीज की अति बुरी होती है। खानपान के मामले में भी यही बात फिट बैठती है,कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन अगर इनका सेवन लिमिट से ज्यादा किया जाए, तो ये चीजें हानिकारक भी हो सकती है। जो चीजें बच्चों को पोषण देती हैं, उन चीजों को ज्यादा खिलाने से बच्चे मोटापे का शिकार भी हो जाते हैं।

बनाना शेक
केले और दूध से बना बनाना शेक बच्चों को बेहद पसंद होता है। बच्चों के लिए बनाना शेक बहुत पौष्टिक है लेकिन अगर रोजाना 2.3 गिलास बनाना शेक बच्चों को दिया जाए,तो बच्चोंं के पेट में दर्द होने के अलावा उनमें मोटापा भी बढ़ सकता है।

शकरकंद
शकरकंद फाइबर एपोटेशियम, विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होता है लेकिन इसमें काफी मात्रा में शुगर भी होती है इसलिए जरूरत से ज्यादा शकरकंंद खाना बहुत हानिकारक है। बच्चों में इसे खाने से मोटापा भी बढ़ सकता है।

आलू
आलू में कार्बोहाईड्रेट की काफी मात्रा होती है। खासतौर पर उबले आलू को रोजाना खिलाने से बच्चों में मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए बच्चों को ज्यादा आलू नहीं खिलाना चाहिए।

मलाई वाला दूध
बच्चों का हेल्दी होने का मतलब यह नहीं है कि वे मोटे हो , कई माता-पिता बच्चों को दिन में कई बार मलाई वाला दूध देते हैं जबकि मलाई वाले दूध में ज्यादा फैट पाया जाता है, तो मोटापे की वजह बन सकता है।