pregnant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

27 सप्ताह की गर्भवती को गर्भपात की अनुमति, हाईकोर्ट ने कहा- नाबालिग रेप पीड़िता की गरिमा सर्वोपरि
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में 27 सप्ताह 4 दिन की गर्भवती नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति देते राज्य सरकार और जिला प्रशासन को तत्काल चिकित्सा एवं समन्वय संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी भी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट की एकलपीठ में सुनवाई करते न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित ने कहा कि गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता, बॉडिली ऑटोनॉमी और प्रजनन संबंधी अधिकार संविधान के अनुच्छेद.21 के तहत संरक्षित मौलिक अधिकार है।

पीड़िता के अधिवक्ता सपना वैष्णव ने याचिका में बताया गया कि नाबालिग दुष्कर्म की शिकार हुई थी, लेकिन सामाजिक भय, पारिवारिक दबाव और जानकारी के अभाव में गर्भावस्था का पता काफी देर से चल पाया। बाद में मेडिकल जांच में सामने आया कि पीड़िता 27 सप्ताह से अधिक की गर्भवती है और गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित है। मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में गर्भपात संभव है। हाईकोर्ट ने कलक्टर को पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और पीड़िता व उसके परिवार के यात्रा एवं ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

नाबालिग कोचिंग छात्रा हुई गर्भवती, बच्ची को दिया जन्म
कोटा ।  कोटा में  कोचिंग छात्र-छात्राओं की  आत्महत्या के मामले अब तक थमने का नाम नहीं ले रहे,   अब एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने और उसके बाद बच्ची को जन्म देने की घटना ने शहर  में सनसनी फैला दी। इस घटना से  कोचिंग संस्थानों व हॉस्टल्स में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। नाबालिग छात्रा सोमवार को अस्पताल में अपनी मां के साथ आई थी। इस दौरान उसने छदम नाम से अपनी एन्ट्री करवाई । बाद में आधार कार्ड व कोचिंग संस्थान के कार्ड से कोचिंग छात्रा के रूप में उसकी पहचान हो सकी। उसे नार्मल डिलेवरी करवाई गई। अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के परिजन पहले नवजात को अपने पास रखने का कह रहे थे। अब उन्होंने बाल कल्याण समिति को सौंपने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मप्र की रहने वाली है तथा कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है। बालिका के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 29 मई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में बाल कल्याण समिति जांच कर रही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनिज फातिमा ने बताया कि मप्र निवासी एक कोचिंग छात्रा ने अस्पताल में सोमवार को  बच्ची को जन्म दिया। छात्रा एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है।  सूचना पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अजीत शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य विमल जैन, अरुण भार्गव, शिशु गृह केयर टेकर हिना जेठी, सामाजिक कार्यकर्ता वंदना अस्पताल पहुंचे तथा छात्रा की मां से मामले में पूरी जानकारी ली। मामले में अभी अनुसंधान किया जा रहा है।

इनका कहना है
हमारे पास अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी जरूर मिल गई है। फिलहाल बाल कल्याण समिति जांच कर रही है।
- पुलिस निरीक्षक गंगासहाय शर्मा

गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण किट बांटे गए। बालाजी नगर स्थित यूआईटी आॅडिटोरियम में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब 3000 महिलाओं को पोषण किट वितरित किए ।

लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर पिछले कई दिन से चल रहे अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई । जांच के बाद उन्हें पोषण किट देने के लिए चयनित किया गया। करीब 3000 महिलाओं का अभियान के दूसरे चरण में चयन किया गया जिन्हें पोषण किट वितरित किए गए । इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मां अपने नहीं अपनों की चिंता करती है ।  ऐसी कुपोषित महिलाएं जो स्वयं अपने पोषण का ध्यान नहीं रख सकती उन्हें 9 महीने तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाएंगे।  इधर महिलाओं को जैसे ही पोषण किट  मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा उनके होने वाले बच्चों को इससे ज्यादा लाभ होगा ।
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ अमिता बिरला, विधायक चंद्रकांता मेघवाल,कल्पना देवी ,पूर्वउपमहापौर सुनीता व्यास के अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि व हंस फाउंडेशन के संस्थापक समेत कई लोग मौजूद थे।  गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं । इस दौरान उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की।

बिकने के बाद नाबालिग से लगातार दुष्कर्म, हुई गर्भवती
उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में सवा लाख रुपए में खरीदी गई नाबालिग लगातार दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। इस किशोरी को चार माह पूर्व दलाल के मार्फत गुजराती युवक ने खरीदा था। पत्नी की तरह रखते हुए दुष्कर्म करता रहा। लगभग दो माह पूर्व जैसे-तैसे नाबालिग भागकर अपने घर पहुंच गई। इस किशोरी के माता-पिता विकलांग होने के साथ बधिर भी हैं। घटना का वीडियो वायरल होने पर फलासिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया, जहां से नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया। किशोरी की खरीद और उससे शारीरिक शोषण का मामला सामने आने के बाद राज्य बाल आयोग ने प्रसंज्ञान लिया। वहीं बुधवार को आयोग सदस्य डॉ. शैलेंद्र पंड्या फलासिया पहुंचे।

रुपए का लालच और पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन
थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि चार माह पहले गरणवास निवासी बहादुर पुत्र रमेश डामोर गुजरात में हिम्मतनगर के कारवाड़ निवासी प्रवीण पुत्र अमृतलाल मकवाना, उसका बहनोई रंजीत सिंह निवासी रोजर व एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए। पिता को सवा लाख रुपए का लालच देकर बहादुर ने प्रवीण की पत्नी बनाने के लिए बेच दिया। उसी दिन बहादुर के साथी किशोरी को कारवाड़ ले गए, जहां प्रवीण ने दुष्कर्म किया। लगभग दो माह पूर्व पीड़िता मौका देखकर भागकर निकली और पिता के घर आ पहुंची।

यूं पहुंची पुलिस तक
दो दिन पहले रविवार दोपहर को मुख्य आरोपी प्रवीण व उसके साथी जीप लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर रवाना हो गए। खोखरा बॉर्डर पर गुजरात पुलिस ने पीड़िता को रोते देख गाड़ी रुकवाई और उससे जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पीड़िता के पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए।

गैंगरेप के बाद 15 साल की नाबालिग गर्भवती, बाड़े में मिला 5 माह का भ्रूण
रानीवाड़ा।  पुलिस थाने रानीवाड़ा में 15 साल की नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंग रेप के बाद पीड़िता गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के चाचा ने शुक्रवार को रिपोर्ट देकर बताया कि गांव के ही दो जनों ने पांच महीने पहले उसकी भतीजी के साथ गैंगरेप किया था। उसका साथी नाबालिक बताया जा रहा है जिसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। गैंगरेप के बाद भतीजी गर्भवती हो गई। परिजनों को हकीकत की जानकारी मिलने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल ने बताया कि पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार सुबह पीड़िता का जालोर में मेडिकल करवाया गया। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली है।

बाड़े में मिला 5 माह का भ्रूण
श्रीडूंगरगढ़। यहां हाई स्कूल रोड पर गैस एजेंसी के पिछवाड़े गली के एक सूने बाड़े में शिशु भू्रण मिला है। मामले की सूचना पवन पुत्र माणकचंद पुगलिया ने पुलिस को दी। जिस पर एसआई बलवीर मौके पर पहुंचे व भू्रण को कब्जे में लिया। वहीं सूचना पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस पहुंची व भू्रण को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। डाक्टरों के अनुसार भ्रूण करीब पांच माह का है।

खाप पंचायत ने दी प्रेम विवाह करने की सजा
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले दंपती एवं उसके परिजनों को खाप पंचायत ने न केवल जमकर पीटा, बल्कि गर्भवती महिला को भी नहीं बक्शा। साथ ही प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजनों को समाज से बाहर करने का फरमान भी सुनाया। यह घटनाक्रम थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  खेरवाड़ा कस्बे में होली पर प्रेम विवाह करने वाला दम्पती नन्ही बेटी को ‘ढूंढाने’ के लिए होलिका दहन स्थल पर पहुंचा तो समाज के पंचों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने दंपती सहित उनके परिजनों के साथ मारपीट की।
उन्होंने गर्भवती महिला के साथ भी जमकर मारपीट की और उसके पेट पर लात-घूंसे चलाए।

भोई समाज की खाप पंचायत ने इससे पूर्व गत वर्ष दो परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार की ओर से खेरवाड़ा थाने में नामजद प्रकरण दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दीपिका पत्नी हितेश भोई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी, जो समाज के पंचों को नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों परिवार को समाज से आजीवन बहिष्कृत कर दिया और समाज के किसी भी व्यक्ति को संबंध नहीं रखने की बात कही। इसके चलते समाज के किसी भी मांगलिक समारोह या मौत कार्यक्रम में न तो ये परिवार शामिल हो पाते हैं और ना ही किसी समाजजन को आमंत्रित कर सकते हैं। होली पर ढूंढाने से खफा समाज के कुछ लोग घर पर आए और उन्होंने गाली गलौज करने के बाद परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपिका ने बताया कि उसकी गर्भवती ननद से भी मारपीट की। महिलाओं के कपड़े फाड़कर उनका नग्नावस्था में गांव में जुलूस निकालने की बात कही।

हमलावरों के पक्ष में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के घर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, किन्तु किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने न तो किसी गिरफ्तारी की है और ना ही पीड़ितों का मेडिकल करवाया। दूसरी तरफ हमलावरों की पैरवी करने के लिए समाज अध्यक्ष कालूलाल राठौड़ सहित दो दर्जन लोग थाने पहुंच गए और मामला दर्ज नहीं करने की बात कहते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश में हर साल 2,886 प्रसूताएं तोड़ रही हैं दम
जयपुर। प्रदेश में 2,886 प्रसूताएं हर साल बच्चे को जन्म देने या प्रसव के दौरान मर रही हैं। हालांकि प्रदेश में 2003 के मुकाबले यह संख्या आधी हो चुकी है, लेकिन अभी भी प्रसूताओं की चिकित्सकीय केयर पर उनके परिजन को जागरूक करने की जरुरत है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा विभाग की मेटरनिटी हेल्थ की स्कीमों, जागरूकता अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की आवश्यकता है।

रैफरल परिवहन की मजबूती नहीं
चौबीसों घंटे दुर्गम और दूरस्थ डिलेवरी पाइंट पर रैफरल सिस्टम के लिए परिवहन की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उच्च अस्पतालों में परिवहन में देरी भी मौत का एक कारण है।

प्रसूताओं की मौतें क्यों?
44.7%महिलाएं प्रसव पूर्व अस्पताल नहीं जाती
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक राजस्थान में 44.7 फीसदी प्रसूताएं ऐसी हैं जो प्रसव पूर्व जांच और चिकित्सकीय परामर्श को अस्पताल ही नहीं जाती हैं। गंभीर बात यह है कि गांवों में प्रसूताएं इसे लेकर ज्यादा लापरवाह हैं। शहरों में 39.4 फीसदी और गांवों में 46.1 फीसदी गर्भधारण करने के बाद प्रसव पूर्व जांच नहीं करातीं हैं। इसके चलते उनके शारारिक पोषण, गर्भ से जुड़ी जटिलताओं का पता ही नहीं चलता।

46%  में खून-पोषण की कमी
प्रदेश में 46.3 फीसदी महिलाएं गर्भवती होने के दौरान एनीमिक यानी खून की कमी से जूझ रही होती है। गांवों में ऐसी गर्भवती महिलाओं की संख्या 47.5 और शहरों में 41.4 फीसदी है। खून की कमी, कुपोषण, गर्भधारण के बाद जांचें और जटिलताएं ही मौत का बड़ा कारण होती है। वहीं 24 फीसदी गर्भवती महिलाएं तो आयरन की गोलियां भी खून की कमी पूरी करने के लिए नहीं लेती है।

सिजेरियन डिलेवरी में सुविधाओं का अभाव
प्रदेश में 10.4 फीसदी महिलाओं की सालाना सिजेरियन डिलेवरी होती है। सभी अस्पतालों में डिलेवरी की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने से प्रसव पीड़ा के दौरान रैफर करने की स्थिति बनती है तो जान सांसत में आ जाती है।

चार डिलेवरी केन्द्रों में से औसतन एक पर ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ
प्रसूताओं की डिलेवरी के लिए पीएचसी स्तर तक करीब 2 हजार सरकारी अस्पताल में सुविधा हैं, लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ केवल मात्र 550 ही हैं। यानी चार अस्पतालों में से एक पर ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर है। मौतों को और कम करने के लिए कम से कम एक अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरुरत है। प्रसूताओं की समय पर जांच-चिकित्सा मिले इसलिए हर नाम पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान के लिए विभाग को प्राइवेट चिकित्सक हॉयर करने पड़ते हैं।

प्रसूताओं की मौतों को रोकने के लिए हाल ही में समीक्षा बैठक की है। सभी को बचाने के हर संभव प्रयास होते हैं।
-आशुतोष ए.टी.पेडनेकर, शासन सचिव, चिकित्सा

प्रसूता का एनीमिक होना, प्रसव पूर्व जांच ना कराने से व्याप्त जटिलताओं का पता न लगना ही मौतों का बड़ा कारण है। गर्भवती को प्रसव पूर्व जांचे और चिकित्सकीय परामर्श लेने से काफी हद तक मौतें रोकी जा सकती है।
-डॉ.विमला जैन, पूर्व अधीक्षक, महिला चिकित्सालय, जयपुर

गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 के नुकसान से बचा सकती है वैक्सीन
मॉस्को। स्विस इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि वैक्सीन का डोज गर्भवती महिलाओं को उनके प्लेसेंटा और भ्रूण को नुकसान से बेहतर तरीके से बचाने में सहायक होता है। अध्ययन के मुताबिक कोविड-19 वायरस मानव प्लेसेंटा कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को समान आयु वर्ग के अन्य लोगों की तुलना में संक्रमित होने का 70 फीसदी अधिक खतरा होता है, जबकि गंभीर स्वरुप वाले जोखिम 10 प्रतिशत और बढ़ जाते हैं। वहीं समय से पहले प्रसव या भ्रूण की मृत्यु का जोखिम दो या तीन गुना बढ़ जाता है। अध्ययन में कहा गया है कि मां द्वारा विकसित एंटीबॉडी प्लेसेंटल बाधा को पार करती है जिससे शिशु को सुरक्षा मिलती है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी के एक अधिकारी मार्को कैवेलरी ने कहा कि वॉचडॉग गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का समर्थन करता है क्योंकि वैक्सीन के डोज उनके प्लेसेंटा और भ्रूण को नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।