about - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर में नूपुर शर्मा के गला काटने को लेकर विवादित वीडियो किया था अपलोड
अजमेर। नफरत का जहर उगलने वाले और मकान इनाम में देने वाले हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती अब सरकारी मेहमान बन गए है। राजस्थान में अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने विवादित वीडिओ अपलोड करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम सलमान को उसके खादिम मोहल्ला स्थित निवास से गिरफ्तार किया। प्रथम दृष्टया उसने पुलिस को नशे में वीडियो बनाने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, दरगाह सीओ सारस्वत, सीआई दलबीर सिंह ने विवादास्पद वीडियो जारी करने के बाद भूमिगत हुए इस खादिम को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि सलमान चिश्ती ने वीडियो अपलोड कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा का गला काटकर लाने वाले को अपना घर गिफ्ट मे देने का एलान किया था। इस वीडियो के बाद मुस्लिम एवं गैर मुस्लिम समाज में तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी व दरगाह कमेटी को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश जारी करना पड़ा।

PM मोदी ने वसुन्धरा राजे से बहू के स्वास्थ्य की ली जानकारी, ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’
हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने  राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धरा जी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। उन्होंने राजे की पुत्रवधू के ईलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और ईलाज के प्रति पूरी सावधानी बरतनें की सलाह दी। मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। आप चिंता न करें उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनायें रखेगा। इस सम्बंध में मेरे सहयोग की जहां आवश्यकता हो ज़रूर बतायें।

राजे ने पीएम की ओर से उनकी पुत्रवधू को लेकर जताई गई चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि निहारिका राजे लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी, जो अब स्वस्थ हैं, लेकिन उनका अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है।  राजे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई।

महंगाई की चिन्ता
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा है कि आर्थिक सुधारों की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने और नीतिगत दरों में दो बार किए गए बदलावों के बावजूद मुद्रास्फीति की दर ऊंची बनी हुई है, जो बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। रिजर्व बैंक ने इसी महीने अपनी नीतिगत दरों में बदलाव कर रेपो दर में पचास आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। इसके कुछ दिनों पहले भी चालीस आधार अंक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके पीछे मुख्य वजह महंगाई पर नियंत्रण पाना था, मगर इन कदमों का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिला। खुदरा महंगाई दर में जरूर कुछ मामूली कमी देखी गई है, लेकिन थोक महंगाई दर का रुख अब भी ऊपर की ओर बना हुआ है। इसके अलावा डालर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार गिर रही है। अभी वह 78 रुपए 40 पैसे पर पहुंच गया है। जब रुपए की कीमत घटती है, तो महंगाई पर काबू पाना और मुश्किल हो जाता है। क्योंकि बाहर से मंगाई जाने वाली वस्तुओं का भुगतान डालर में करना पड़ता है, फिर उन्हें यहां रुपए के भाव बेचना पड़ता है। ईंधन तेल के मामले में यह स्थिति इसीलिए काबू से बाहर होती जा रही है। थोक महंगाई बढ़ने का सीधा मतलब है कि बाजार में खपत कम हो रही है और मांग घट रही है। इससे बड़े उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। पिछले कुछ सालों से आर्थिक विकास दर में उतार-चढ़ाव काफी हद तक भारी उद्योगों पर ही निर्भर चला आ रहा है। इसमें कृषि के क्षेत्र का योगदान भी मिलता है। कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने ही विकास दर को संभाले रखने में अपनी भूमिका निभाई थी। अभी भी अर्थव्यवस्था की स्थिति कमजोर बनी हुई है, क्योंकि काफी लोगों के पास रोजगार नहीं है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है और खर्च के लिए पर्याप्त रकम नहीं होने से मांग में कमी स्वाभाविक ही है। फिर निवेश के स्तर पर भी निराशाजनक स्थिति बनी हुई है। कई विदेशी कंपनियां अपना कारोबार बंद कर वापस लौट चुकी हैं। फिर यहां के कारोबारियों ने विदेशों में अपने काम धंधे स्थापित कर लिए हैं। देश का विदेशी मुद्रा भण्डार भी लगातार घटता जा रहा है। सरकारी खर्च भी यथावत बना हुआ है। ऐसी स्थिति किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। निर्यात की स्थिति कमजोर है तो आयात पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है, ऐसे रिजर्व बैंक की चिंता वाजिब ही है।

जानिए, राजस्थान की माटी में जन्मे उन सितारों के बारे में जिनसे संगीत की दुनिया सजी
जयपुर। राजस्थान का रंग और उसकी महक यहां के संगीत के घरानों से निकल कर पूरी दुनिया में फैली है। एक फनकार थे खेमचंद प्रकाश, जिन्होंने दुनिया को लता मंगेशकर और किशोर कुमार से मिलवाया। सुजानगढ़ में जन्मे खेमचंद ने लता से फिल्म महल (1949) में आएगा आने वाला गवाकर उनको प्रसिद्ध किया तो किशोर कुमार से जिद्दी (1948) में मरने की दुआएं क्यूं मांगूं, जीने की तम्मना कौन करे गवाया। दान सिंह संगीतकार खेमचंद के चेले थे, जिनका माय लव का तेरे प्यार का गम क्या ही मशहूर हुआ। जयपुर में 15 अप्रैल, 1918 को जन्मे इकबाल हुसैन उर्फ हसरत जयपुरी की, जिनके गाने राज कपूर की फिल्मों का आईना थे। सारंगा तेरी याद में, ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ज्योत से ज्योत जगाते चलो गानों से देश ही नहीं विदेशों में पहचान बनाने वाले गीतकार पंडित भरत व्यास चूरू से थे।

हुनर आवाज का हो तो हर इंसान दिल से जुड़ जाता है। ऐसे ही जादुई आवाज के मालिक थे गजल सम्राट मेहदी हसन, राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर मलसीसर रोड पर स्थित गांव लूणा की मिट्टी से हमेशा मेहदी हसन की खुशबू आती रहेगी। मुबारक बेगम भारत की हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका रही। इनका जन्म चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में हुआ था। उन्होंने 1950-70 के दशक के बीच सैकड़ों गीतों और गजलों को आवाज दी थी। फिल्म हमारी याद आएगी का सदाबहार गाना कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी मुझको अपने गले लगा लो ओ मेरे हम राही और हम हाल-ए-दिल गीत गाए थे। नींव का वो पत्थर, जिस पर संगीत का घराना खड़ा होता है ऐसे थे पंडित शिवराम जो जोधपुर में जन्मे। वो जब याद आए ,‘बड़े प्यार से मिलना सबसे दुनिया में इंसान रे गीत खूब लोकप्रिय हुए। फोक गीतों में सबसे पहला नाम याद आता है रेशमा का। दमादम मस्त कलंदर और लंबी जुदाई जैसे गीत उनकी पहचान थे उनका जन्म राजस्थान में बीकानेर में बंजारा परिवार में हुआ था, रेगिस्तानी मिट्टी और बंजारों की मस्ती पूरी शिद्दत से महसूस होती है फिल्म हीरो के गीत, ‘चार दिनां दा प्यार हो रब्बा बड़ी लंबी जुदाई’ से।

फोक और इला अरुण राजस्थान की शान है। जोधपुर में जन्मी इला अरुण ने बॉलीवुड में कई गीत गाए हैं। फिल्म खलनायक का ‘चोली के पीछे क्या है’ के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता। गजल वो दरिया है, जहां जज्बातों में डूब कर दिलो से जुड़ा जाता है। गजल गायक पदमश्री जगजीत सिंह का जन्म राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित श्रीगंगानगर में हुआ था, उनकी गाई गजलें सरहदों से परे थी ‘वो कागज की कश्ती’ आज भी बचपन की मासूमियत से जोड़े रखती है।

ऐसे ही राजस्थान के रंगों में रंगे हैं उस्ताद अहमद हुसैन और मुहम्मद हुसैन जयपुर से दो भाई हैं जो क्लासिकी गजल गायकी करते हैं, क्लासिकी ठुमरी पहली एलबम गुलदस्ता है जो बहुत कामयाब रहा। ऐसे ही एक जोड़ी है चाचा-भतीजा दिलीप सेन-समीर सेन की आईना और ये दिल्लगी के गीत तो बहुत ही मशहूर हुए ‘ओले-ओले-ओले’। यशराज चोपड़ा, इन्हें तानसेन ही बुलाते थे।वो गायिका जिनके गीत शहद से भी मीठे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया घोषाल का पालन पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था।

फीफा का खुमार: लोगो की नम्बर प्लेट करीब पांच लाख डालर में बिकी
दोहा। कतर यातायात पुलिस विभाग ने फीफा विश्व कप कतर 2022 लोगो वाली 50 नम्बर प्लेट को ऑनलाइन नीलामी में बेचा है जिसमें सबसे मंहगी नम्बर प्लेट 18 लाख कतर रियाल (495000 डालर) में बिकी है।यातायात विभाग ने बताया कि विश्व कप लोगो वाली इन नम्बर प्लेट को जून में कारों पर लगाया जायेगा।

स्पूतनिक रिपोर्ट में कहा है कि खाड़ी देशों में खास नम्बर वाली प्लेटों की नीलामी काफी लोकप्रिय है। आठ साल पहले एक व्यक्ति ने 200 मिलियन रियाल (55 मिलियन डालर) में 333355 नम्बर नीलामी में खरीदा था।रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों को विशेष कार नंबर खरीदने का अधिकार मिला है, उन्हें दो दिनों के भीतर इसका भुगतान करना होगा नहीं तो इसे खरीदने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और जुर्माना भी देना होगा।

दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत: सक्रिय मामलों की संख्या करीब 18 हजार
नई दिल्ली।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे निजात पाने वालों की संख्या कम रहने के कारण सक्रिय मामले 821 बढ़कर करीब 18 हजार हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 188 करोड़ 65 लाख 46 हजार 894 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3377 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 17 हजार 801 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2496 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 30 हजार 622 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 73 हजार 635 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 69 लाख 45 हजार 383 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इस दौरान देश में कोविड से 60 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 523753 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत पैदा होने लगी है। यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 1490 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यहां 418 सक्रिय मामले बढऩे के बाद इनकी संख्या 5250 हो गयी। वहीं 1070 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1848526 पर पहुंच गया, जबकि दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 26172 हो गयी। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 217 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 2238 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 363 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 978537 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से एक मरीज मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,619 हो गया।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 33  की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2770 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 300 बढ़कर 6468929 हो गयी,  जबकि मृतकों की संख्या में 14 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68966 पर पहुंच गया है।

अशोकउद्दीन’ को सिर्फ मुस्लिम वोट की चिंता: दिलावर
उदयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री को नया नाम ‘अशोकउद्दीन’ देते हुए कहा कि वे पूरी तरह से हिंदू विरोधी हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट बचाने की चिंता है।

दिलावर शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के इशारे पर अलवर में 300 साल पुराना मंदिर को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम 10 नगर पालिका से प्रस्ताव तैयार करते हैं, क्या गहलोत किसी मस्जिद को तोड़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जो आतंक फैलाने वाला और आतंकवाद का साथ देने वाला, दोनों ही आतंकवादी होते हैं। रामगंज मंडी विधायक दिलावर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि अब हिंदू विरोधी भी कोट-पेंट पर जनेऊ धारण करने लगे हैं। इस पार्टी के लोग नाकारा और निकम्मे हैं और बुद्धु भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि हिंदू लडके मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं, अब कांग्रेसी भी तो मंदिर जाते हैं, क्या वे भी वहां लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

हमारे घर अंधेरा, रोजेदारों को तकलीफ न हो
दिलावर ने कहा कि गहलोत ने मुस्लिम बहुल बस्तियों में बिजली कटौती नहीं करने का लिखित आदेश दे दिया। इधर, हमारे किसी घर में उत्सव है, शादी है या अन्य कोई आयोजन है तो उससे गहलोत को कोई मतलब नहीं है। स्कूल के छोटे बच्चे 5वीं बोर्ड परीक्षा के नाम पर 8 से 10 किलो मीटर दूर तक गर्मी में तपते हुए जाएं, लेकिन रोजेदारों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

सांप्रदायिकता फैलाना ही कांग्रेस का उद्देश्य
दिलावर ने दावा किया कि वर्ष 2011 में कांग्रेस सांप्रदायिक लक्ष्य हिंसा अधिनियम का प्रस्ताव लाना चाहती थी। इसकी मूल बात यह थी कि यदि हिंदू-मुस्लिम दंगे हो जाएं और उसमें किसी मुस्लिम पर दोष सिद्ध हो जाए तब भी दोषी हिंदू को ही माना जाएगा। दरअसल, कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य ही सांप्रदायिकता फैलाना है। उदयपुर में हो रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर प्रार्थना है कि भगवान उनका उद्देश्य पूरा करे।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की, जिसे देखते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। आम तौर पर इस तरह की कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाती है लेकिन इस बार एनडीएमसी ने कई घंटों पहले एक पत्र जारी कर घोषणा कर दी कि क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। चौकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई को मध्य प्रदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 45 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल गुरूवार तक सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

बता दे कि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने आदेश आने के बाद बीती रात अपना सामान समेटकर इलाका खाली करने की कोशिश की। इनमें से ज्यादातर कबाड़ी वाले या ऐसे लोग हैं जो थोक विक्रेताओं से सामान खरीदकर उसे रेहड़ी-पटरी पर बेचते हैं। इलाके के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है लेकिन हिंसा जरूर नई थी। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में पीढिय़ों से हमेशा सद्भावना के साथ रहे हैं। यह एक बार की घटना है जिसे शरारती तत्वों द्वारा गलत मंशा से अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एनडीएमसी के महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार लोगों द्वारा 'अवैध अतिक्रमण' और निर्माण की पहचान कर उनका विध्वंस करने की मांग की थी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, था कि जैसा कि आप जानते हैं, हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने उस पर पथराव किया। इन असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद का समर्थन प्राप्त है। इसके परिणामस्वरूप इन लोगों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है इसलिए, इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और इसके ऊपर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए।

इलाके में 16 अप्रैल की सांप्रदायिक हिंसा के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान सोमवार को अपराध शाखा के अधिकारियों को पथराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शासित नागरिक निकाय ने दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था संभालने के लिए 400 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और एक पुलिस उप-निरीक्षक को गोली भी लगी थी।

युवक-युवती ने वीडियो कॉल कर खाया जहर
भीण्डर। उदयपुर जिले के भीण्डर नगर में युवक-युवती ने शुक्रवार सुबह वीडियो कॉल कर एक साथ जहर खा लिया। युवती की उदयपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं युवक का इलाज जारी है। दोनों का पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। शनिवार को युवती की किसी अन्य युवक के साथ सगाई होने वाली थी। भीण्डर निवासी निधि (20) पुत्री पुरूषोतम चौबीसा एवं मनीष (21) पुत्र मदनलाल चौबीसा ने शुक्रवार सुबह मोबाइल से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक साथ विषाक्त का सेवन कर दिया। युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर भींडर चिकित्सालय पहुंचे। दूसरी ओर, युवक को भी तबीयत खराब होने पर परिजन चिकित्सालय ले गए, जहां से दोनों को उदयपुर रेफर किया गया। चिकित्सालय में निधि की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राज्य के छह शहरों में सार्वजनिक उद्यानों की दुर्दशा को लेकर केन्द्र सरकार ने जताई चिन्ता
अजमेर। राज्य के छह प्रमुख शहरों में स्वायत्तशासी एवं नगरीय निकायों के सार्वजनिक उद्यानों की दुर्दशा को लेकर केन्द्र सरकार ने चिन्ता जताई है। उसका मानना है कि निकायों के स्तर पर उद्यान विकास के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद उनकी सार-संभाल के मापदण्डों को ताक पर रख दिया गया है। ऐसे में उनके विकास पर खर्च की जा रही राशि अपव्यय के सिवाय कुछ नहीं है। इन छह शहरों में संभागीय मुख्यालय जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और उदयपुर शामिल हैं। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय की एक कमेटी ने उत्तर भारत के सभी प्रदेशों के प्रमुख शहरों में विकसित उद्यानों का सर्वे कराया है, जिसमें राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में फिसड्डी साबित हुआ है। मंत्रालय की टीम ने इस बात पर हैरानी जताई है कि इन शहरों में सार्वजनिक उद्यानों का रखरखाव ठेके पर देने के साथ अंधाधुंध व्यवसायीकरण कर दिया गया है, जिससे उद्यान तो नाम मात्र के रह गए हैं। बल्कि व्यवसायिक गतिविधियांं अधिक संचालित की जा रही हैं।
दी दशा सुधारने की नसीहत: कमोबेश हर शहर में सार्वजनिक पार्क को रखरखाव के लिए जिस स्थानीय विकास समिति को दिया गया है, वह समिति उसका व्यवसायिक उपयोग कर रही है। ऐसे में अनेक उद्यान तो शादी समारोह स्थलों में तब्दील हो गए हैं, जो पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने की बाधा बन गए हैं। इसीलिए केन्द्र के पर्यावरण मंत्रालय के प्रमुख शासन सचिव ने केन्द्र की चिन्ता से अवगत कराते हुए राज्य के मुख्य सचिव को खत लिखकर उद्यानों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन कर सार्वजनिक उद्यानों की दशा सुधारने की नसीहत दी है।

गाइडलाइन के अनुसार क्या होना चाहिए
भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निकाय के उद्यान में चौकीदार के रहने के लिए एक कमरा व टॉयलेट के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। उद्यान में केवल घास लगाने, क्यारी लगाने, पानी के फव्वारे लगाने, फुटपाथ बनाने व ट्यूबवैल खुदवाने जैसे कार्य ही कराए जा सकते हैं। इनमें फुटपाथ की चौड़ाई 5 फीट तक ही हो सकेगी, जबकि उद्यान के क्षेत्रफल के 20 प्रतिशत हिस्से में ही निर्माण किया जा सकेगा।

उद्यानों की वर्तमान स्थिति तलब की
सूत्रों के मुताबिक केन्द्र की चेतावनी के बाद स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने सभी निकायों तथा यूडीएच के उप शासन सचिव ने जयपुर, जोधपुर और अजमेर विकास प्राधिकरण सहित तमाम नगर विकास न्यास के प्रशासनिक मुखियाआें को खत लिखकर उद्यानों की स्थिति तलब की है। सरकार ने निकायों से जानकारी मांगी है कि उद्यानों में पक्के निर्माण की स्थिति क्या है। कितने उद्यान स्थानीय विकास समिति या वार्ड समितियों को गोद दिए गए हैं। उसका वे व्यवसायिक उपयोग तो नहीं कर रहे हैं, यदि कर रहे हैं तो निकाय स्तर पर उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई? प्रसंगवश अजमेर में आजाद पार्क का तो स्वरूप ही बदल दिया है, जहां स्मार्ट सिटी के अनेक पक्के निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं लवकुश उद्यान परिसर की भूमि पर फूड कोर्ट का निर्माण कर ठेके पर दिया गया है।

अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पूरे देश में करीब पांच हजार लोगों से 50 से 60 करोड़ रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने चार अलग-अलग नाम से कम्पनी बनाई और चेन सिस्टम से लोगों को प्रलोभन देकर ग्राहक बना ठगते थे। इन्होंने करधनी थाना इलाके में करीब 600 लोगों से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए ठगे हैं। ये गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को टारगेट बनाते हैं। इन्होंने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान, विशाखापट्टनम व राजस्थान में ठगी का जाल फैलाया था। गिरफ्तार जयंत विश्वास माधापुर हैदराबाद तेलंगाना और गजेन्द्र सिंह यादव सेफरा गवार खेतड़ी झुंझुनूं हाल गोविन्दपुरा करधनी का रहने वाला है।   पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 22 फरवरी, 2022 को विनोद कंवर निवासी गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे सामने कॉलोनी में गजेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी रहते थे। इन्होंने अपने घर के ऊपर मेटलॉइड्स टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी खोल रखी है। इसका हैड आॅफिस हैदराबाद में है। इसके निदेशक जयंत विश्वास, मौसमी विश्वास हैं। इन लोगों ने कॉलोनी के लोगों को 25 दिन में 40 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देकर हर आईडी के 26500 रुपए जमा कराने पर 25 दिन में 35 हजार रुपए देने का लालच दिया तथा 623 लोगों से एक करोड़ 65 लाख 9500 रुपए फोन पे, नकद और चैक से लेकर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कम्पनी का मुख्य आरोपी जयंत इसी तरह ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है और हाल में वह सागारेड्डी हैदराबाद जेल में है। इसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके साथी अभियुक्त गजेन्द्र सिंह यादव को मुरलीपुरा से पकड़ लिया। इनसे कम्पनी का रिकॉर्ड, कम्प्यूटर, रुपए गिनने की मशीन, ठगी के दस्तावेज बरामद किए। इनके खिलाफ करधनी थाने में छह मामले दर्ज हैं।

यात्री कम, फ्लाइट का संचालन किया रद्द
जयपुर। जयपुर से जाने वाली फ्लाइटो में यात्रीभार कम होने के चलते करीब 4 विमानों का संचालन रद्द किया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इंडिगो की सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु, एयर एशिया की सुबह 10:25 बजे मुंबई, इंडिगो की सुबह 11:10 बजे पटना और एयर एशिया की दोपहर 12:25 चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। एयरलाइन कंपनियों ने इसके पीछे यात्री भार कम होना बताया है गौरतलब है कि 2 दिन पहले सभी एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू किया गया था। इसके चलते जयपुर से करीब 10 नई फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया है। इन विमानों में फ़िलहाल यात्री भार कम है।

इसी प्रकार 4 साल से बंद आबूधाबी के लिए फिर से सीधी फ्लाइट शुरू होगी। एयर अरबिया एयरलाइन की ओर से 21 अप्रैल से आबूधाबी के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट 28 फरवरी 2018 को बंद की गई थी। जयपुर से फिलहाल तीन इंटरनेशनल विमानों का संचालन किया जा रहा है।