Jaipur Airport Operations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में खराब मौसम का असर: 11 उड़ानें जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी
जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर  खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों का असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। मौसम बिगड़ने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके चलते कुल 11 उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। अचानक बड़ी संख्या में विमानों के पहुंचने से जयपुर एयरपोर्ट पर भी परिचालन बढ़ गया। जयपुर डायवर्ट की गई उड़ानों में थाई एयरवेज की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट, एयर इंडिया की हैदराबाद-दिल्ली, कोलकाता-दिल्ली, वाराणसी-दिल्ली, पुणे-दिल्ली, दुबई-दिल्ली और मुंबई-दिल्ली उड़ानें शामिल रहीं। इसके अलावा एयर अस्ताना की अल्माटी-दिल्ली फ्लाइट को भी जयपुर उतारा गया।

इसी तरह इंडिगो की बेंगलुरु-दिल्ली, जेद्दा-दिल्ली और अहमदाबाद-दिल्ली उड़ानों को भी दिल्ली के बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। सभी उड़ानों को सुरक्षित तरीके से जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम में सुधार होने और दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य होने के बाद इन विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को कुछ समय तक विमान में इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ उड़ानों में आवश्यक परिचालन औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। खराब मौसम के कारण उड़ानों के डायवर्जन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही अचानक बढ़ने से परिचालन एजेंसियों को अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।