income tax raid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह बसपा के वर्तमान में एकमात्र विधायक हैं, जिससे यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आवास तथा कार्यालय में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सामग्रियों की जांच शुरू की। टीम द्वारा सभी आवश्यक कागजातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों या किसी बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह कार्रवाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। वर्तमान में वे अपने लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं।

कान्हा रेस्टोरेंट और सहयोगियों पर आयकर की छापेमारी जारी, लाखों की नकदी और बैंक लॉकर्स मिले
जयपुर। आयकर विभाग की ओर से कान्हा रेस्टोरेंट पर की गई छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। ये छापेमारी कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। आयकर विभाग की टीमें जयपुर के आमेर स्थित दो आलीशान होटल पर सर्च कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर का पता चला है। इस छापेमारी में जयपुर में 26 ठिकानों सहित उदयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन व मुम्बई में भी रेस्टोरेंट के ऑफिस व अन्य ठिकाने शामिल है। विभाग की ओर से दूसरे दिन भी जारी रेड में आमेर इलाके में स्थित होटल ताज और कूकस स्थित कुंदन वन पर सर्च किया जा रहा है। दोनों आलीशान होटल की प्रॉपर्टी कान्हा रेस्टोरेंट की है।

आयकर विभाग ने अभी तक की कार्रवाई में मिले 50 लाख रुपए कैश को जब्त किया है। आईटी डिपार्टमेंट की सर्च में 8 बैंक लॉकर भी सामने आए है। जिनको खुलवाकर उसमें मिलने वाले सामान का वेल्यूवेशन करवाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान आयकर टीमों की ओर से बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड, कैश लेन-देन, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की गहन जांच की जा रही है। विभाग की ओर से कई एम्पोटेंट फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग की रेड पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का जल्द खुलासा होगा।

रेड में मिला 5 करोड़ का सोना, 35 लाख कैश,बोगस बिलिंग पर शक
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में डेयरी कारोबार का बड़ा नाम माने जाने वाले मालाणी डेयरी समूह के यहां आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तीन दिन तक चली सघन कार्रवाई में समूह से जुड़े ठिकानों से करीब साढ़े तीन किलो सोना, अनुमानित कीमत 5 करोड़ और 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।  इस कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस अघोषित आयए सोने की खरीद के दस्तावेज और नकदी के स्रोत पर आ गया है। 15 जनवरी से शुरू हुई कार्रवाई में घी कारोबारी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फ र्मों के जोधपुर स्थित पांच ठिकानों शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पावर हाउस रोड और भीतरी शहर में एक साथ छापेमारी की गई। तीन दिन तक इन सभी स्थानों को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील रखा गया।

अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच

सूत्रों के अनुसार सोना और नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमें अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में जुट गई हैं। रेड के दौरान घरों और दफ्तरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

अलग फोल्डर में छिपाकर रखे अहम रिकॉर्ड

आशंका है कि टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड कच्ची पर्चियों के बजाय कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में छिपाकर रखे गए हों। जांच एजेंसियों का शक बोगस बिलिंग पर भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बटर और घी की सप्लाई, खासकर कानपुर और देश के अन्य राज्यों में, कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि असल बिक्री और बिलों में दर्शाई गई बिक्री के बीच कितना अंतर है और उससे कितनी टैक्स चोरी की गई।

और बढ़ सकता है अघोषित आय का आंकड़ा

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आ सकता है।

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
जयपुर। राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कार्रवाई की शुरुआत मानसरोवर स्थित वर्धमान स्कूल परिसर में बने मुख्य कार्यालय से हुई, जहां टीम को जांच के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिली। नकदी की रकम इतनी अधिक बताई जा रही है कि गिनती के लिए मौके पर ही नोट गिनने की मशीनें मंगानी पड़ीं। सूत्रों ने बताया कि करोड़ों रुपये की बेहिसाब रकम मिलने के बाद काउंटिंग मशीनों से गिनती लंबे समय तक चलती रही।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ग्रुप द्वारा बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन के जरिए टैक्स चोरी करने की आशंका पर की गई है। इनकम टैक्स टीम ने ऑफिस में मौजूद सभी फाइलों, रिकॉर्ड्स, अलमारियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके साथ ही ग्रुप के प्रमुख पदाधिकारियों के बैंक खातों, प्रॉपर्टी डिटेल्स, लेनदेन के रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, बरामद नकदी को असंगठित आय माना जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, तलाशी अभियान वर्धमान ग्रुप के कई अन्य ठिकानों पर भी जारी है। आयकर विभाग खास तौर पर रियल एस्टेट सौदों में संभावित टैक्स चोरी और स्कूलों के जरिये आय छिपाने की संभावनाओं की जांच कर रहा है। ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और उनके निवेश व संपत्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है।

ज्ञात हो कि वर्धमान ग्रुप जयपुर का एक बड़ा कारोबारी नाम है, जो रियल एस्टेट विकास और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति रखता है। विभाग की यह कार्रवाई शहर में बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का संकेत मानी जा रही है, जिसकी जांच आने वाले दिनों में और विस्तृत हो सकती है।

आयकर छापे में 20 करोड़ की नकदी-ज्वैलरी जब्त : 1200 करोड़ से अधिक के लेनदेन का हिसाब मिला
जयपुर। आयकर विभाग की ओर से जयपुर और कोटा में रियल एस्टेट और पान मसाला कारोबारियों के 30 ठिकानों पर की गई कार्रवाई रविवार को पूरी हो गई। कार्रवाई में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नकद में प्रॉपर्टी लेनदेन हिसाब मिल चुका है। वहीं कुछ नए प्रॉपर्टी कारोबारियों से संबंधित प्रमाण भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं।  वहीं, शनिवार को पान मसाल कारोबारी के जयपुर स्थित गोदाम पर भी छापा मारा गया, जहां करीब 10 करोड़ रुपए के पान मसाला जब्त किए गए थे।

अब जीएसटी भी इसमें कार्रवाई करेगा। वहीं कारोबारियों के ठिकानों से 10 करोड़ से ज्यादा की नकदी और करीब 10 करोड़ के ही ज्वैलरी भी जब्त की गई है। आयकर विभाग ने गोकुल कृपा, हाई फ्लाई रियल एस्टेट, सिग्नेचर पान मसाला के सिद्धेश्वर गम्स, किसान रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स और बीआरबी डेवलपर्स से जुड़े जयपुर और कोटा में करीब 30 ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

ARL GROUP पर आयकर छापेमारी समाप्त, करोड़ों की अघोषित आय उजागर
जयपुर। एआरएल और अक्षत ग्रुप पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी की कारवाई देर रात खत्म हो गई। आयकर टीम दोनों ग्रुप के पास से जब्त किए गए दस्तावेज साथ ले गई है। दरअसल, दोनों ग्रुप सीमेंट की नालीदार छत, पाइप निर्माण और भवन निर्माण का काम करते हैं। इन पर आयकर की टीम ने 16 मई को सर्च की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार कागज और लॉकर्स खंगाले जा रहे थे।

आयकर अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई में 50 लाख रुपए कैश और 6.13 करोड़ के 9.55 किलो सोने के गहने जब्त किए गए हैं। इनके अलावा समूह की फ्लैगशिप कम्पनी ARL इंफ्राटेक लिमिटेड में प्रमोटर्स के शेयर ट्रांसफर में कीमतों की हेराफेरी कर 50 कंपनियों में दिखाए 60 करोड़ से अधिक के फर्जी खर्च का पता चला है। भवन निर्माण से जुड़ी अक्षत अपार्टमेंट्स प्रा.लि., अक्षत रियल केयर एलएलपी में 52 करोड़ का घपला पकड़ा है। इस संबंध में एआरएल समूह के निदेशकों से पूछताछ के बाद आयकर छापेमारी को समाप्त कर दिया गया।

तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार के आवास, कार्यालयों पर आयकर छापा
खम्मम। तेलंगाना के पलेरु में आयकर विभाग(आईटी) के अधिकारियों ने कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छापेमारी आज तड़के खम्मम, नारायणपुरम और हैदराबाद में कई स्थानों पर की गई। खम्मम में रेड्डी के आवास और कार्यालयों पर सुबह साढ़े चार बजे तलाशी अभियान शुरू हुआ, जिसमें आईटी अधिकारी आठ वाहनों में पहुंचे।

रेड्डी आज अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं, जिसके चलते उनके परिवार के सभी सदस्य खम्मम स्थित आवास पर एकत्र होंगे। आईटी अधिकारी सुबह साढ़े चार बजे पहुंचे और रेड्डी के परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के सेल फोन जब्त कर लिए।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा, आईटी अधिकारी हैदराबाद के जुबली हिल्स में रेड्डी के आवास पर तलाशी ले रहे हैं।

CM Bhupesh Baghel का बीजेपी पर तंज, कहा- पाटन में इस बार बीजेपी नहीं बल्कि ईडी और इनकम टैक्स होंगे प्रत्याशी
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एआईसीसी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को दबाने की लगातार कोशिश हो रही है। यह सिलसिला साल 2020 में शुरू हुआ था। ईडी ने 2168 करोड़ रुपए का शराब घोटाला बताया है। इसके अलावा 500 करोड़ रूपए के कोयला घोटाले का भी आरोप लगाया गया है। धान की खरीदी में भी घोटाले का आरोप लगाया है जबकि हमने धान को खराब होने से बचाया है।

सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पाटन विधानसभा में इस बार बीजेपी का प्रत्याशी नहीं होगा बल्कि ईडी और इनकम टैक्स होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने और सरकार के काम को बाधित करने की कोशिश हो रही है। अब तक छत्तीसगढ़ में 200 से ज्यादा ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़ चुके हैं।

चिट फंड घोटाले में कार्रवाई नहीं कर रही केंद्र सरकार: बघेल
सीएम बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिट फंड घोटाले में केंद्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हम कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में जो शराब नीति चल रही है वह भाजपा ने बनाई है। हमने उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ पवन मुंजाल के आवास और ऑफिस पर ईडी के छापे
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी हीरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल के गुरूग्राम स्थित आवास और दिल्ली स्थित ऑफिस पर ईडी द्वारा छापे मारे गये। कंपनी की ओर से इसे विभाग द्वारा की गई सामान्य कार्रवाई बताया गया और कहा कि हीरो मोटोकार्प सभी कानूनों का पूरी तरह पालन करती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग कर रहे है।

हीरो मोटोकॉर्प  ने कहा कि हम अपने शेयरधारकों को यह आश्वस्त करते हैं कि वह सामान्य रूप से अपना कार्य करे। कंपनी अब तक 10 करोड़ से अधिक वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चुकी है। कंपनी की 40 से भी अधिक देशों में मौजूदगी है, जिसमें एशिया, अफ़्रीका, दक्षिण और मध्य अमेरिका महाद्वीप के देश शामिल हैं।

आयकर छापे में 110 करोड़ की चोरी उजागर
जयपुर। मिड-डे-मील योजना की सप्लाई में अनियमितताओं की शिकायत के चलते आयकर छापे की कार्रवाई 5वें दिन समाप्त हुई। अब तक 110 करोड़ रुपए की आयकर चोरी उजागर हुई है। विभाग ने इस सम्बंध में अभी कोई पुष्टि नहीं की है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई का खुलासा आधिकारिक रूप से दिल्ली में होगा।

कार्रवाई के दौरान राजस्थान और उत्तराखंड में बड़ी संख्या में काली आय से जुड़े दस्तावेज मिले है। मिड-डे-मील से जुड़ी कंपनियों पर हुई इस कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपए की नकदी और आभूषण भी अटैच किए है।

आयकर विभाग की राजेंद्र यादव के ठिकानों पर छापेमारी
जयपुर। आयकर विभाग ने वित्तीय अनियमितता की शिकायत के चलते गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के जयपुर सहित दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग ने समूह से जुड़े 53 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है, जहां करोड़ों की अवैध आय का खुलासा हो सकता है। आयकर विभाग की टीम लगातार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काला धन उजागर हो सकता है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कारोबारी के घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि कारोबारी के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप हो गया। विभाग जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया है।

आयकर विभाग फिलहाल जयपुर सहित कई जगहों पर 300 से अधिक आयकर कर्मी छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं आयकर विभाग की टीमें कारोबारी के बैंक लॉकर्स खोलने की भी तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर हो सकती है।

महाराष्ट्र में आयकर विभाग की 2 स्टील कंपनियों पर छापेमारी, 58 करोड़ कैश बरामद
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने 2 स्टील कंपनियों पर छापेमारी की। छापेमारी में 390 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना बरामद किया गया है। इस छापेमारी को गोपनीय रखा गया था। छापेमारी की आधिकारिक जानकारी किसी को भी नहीं दी गई थी। आयकर विभाग को जालना की 4 स्टील कंपनियों में गड़बड़ी की सूचना मिली थी।

छापेमारी में एक फार्महाउस से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद नकदी को गिनने में 13 घंटे का समय लग गया। इसके अलावा छापेमारी में महत्वपू्र्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए है।