Fight - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

म्यांमार में भारत से सटे रखाइन प्रांत में भीषण लड़ाई, सेना और अराकान आर्मी 3 मोर्चों पर आमने-सामने
नेपीडा। म्यांमार में विद्रोही गुटों और सैन्य शासन जुंटा के बीच चल रही लड़ाई में एक बार फिर नए घटनाक्रम देखने को मिले हैं। म्यांमार की जुंटा सेना की ओर से अराकान आर्मी (एए) को तीन दिशाओं से पश्चिमी राज्य में वापस धकेलने की कोशिश हो रही है। जुंटा के इन प्रयासों से रखाइन राज्य की सीमा पर कई मोर्चों पर लड़ाई ने भीषण रूप ले लिया है। एए रखाइन में नियंत्रण बढ़ाने तो जुंटा विद्रोही गुट को कमजोर करने में जुटा हुआ है। वहीं एए अपनी ताकत को बढ़ाने की कोशिश में है।

इरावडी की रिपोर्ट कहती है कि एए ने अपने गृह राज्य रखाइन के ज्यादातर हिस्से पर नियंत्रण करने के बाद बामर के गढ़ में पड़ोसी माग्वे, बागो और अय्यारवाडी में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। एए ने बीते हफ्ते गुरुवार को माग्वे के नगापे टाउनशिप में सुम टाट गांव के पास दो बटालियनों वाली एक सरकारी टुकड़ी के साथ दो घंटे तक भीषण लड़ाई लड़ी है।

कई मोर्चों पर छिड़ी लड़ाई
एए का दावा है कि सुम टाट में सरकारी बलों को अपने सैनिकों के शव, हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण छोड़कर पीछे हटना पड़ा। सुम टाट रखाइन-माग्वे सीमा से 9 किमी पूर्व में ऐन-पदान रोड पर स्थित है। बागो क्षेत्र में भी संघर्ष तेज हो गया क्योंकि जुंटा ने पडाउंग टाउनशिप में एए के नियंत्रण वाले इलाकों पर कब्ज के लिए 1,500 से अधिक सैनिक तैनात किए हैं। अय्यारवाडी के लेम्येथना टाउनशिप में जुंटा की एए से खोए हुए क्षेत्र को वापस लेने की कोशिशों से एक और मोर्चा खुल गया है। ससे रखाइन सीमा के पास रोजाना भीषण झड़पें हो रही हैं। रखाइन राज्य के अंदर भी एए के क्यौकफ्यू पर कब्जे के अभियान ने संघर्ष को बढ़ाया है। क्यौकफ्यू में चीन समर्थित परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र, गहरे समुद्र का बंदरगाह और युन्नान प्रांत को आपूर्ति करने वाली तेल और गैस पाइपलाइन शामिल है।

एए और जुंटा में भिड़ंत
एएम्यांमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सेना (एमएनडीएए) और उत्तरी शान राज्य से ताआंग राष्ट्रीय मुक्ति सेना (टीएनएलए) के साथ ब्रदरहुड गठबंधन का सदस्य है। एए ने अक्टूबर 2023 में शासन-विरोधी ऑपरेशन 1027 शुरू किया। एए ने जल्दी ही उत्तरी शान राज्य के अधिकांश हिस्से के साथ-साथ पास के मांडले क्षेत्र के मोगोके पर कब्जा कर लिया। एए ने अपने गृह राज्य रखाइन में भी 17 में से 14 टाउनशिप और चिन राज्य के पलेत्वा टाउनशिप पर नियंत्रण कर लिया है।

2 समुदाय विशेष में झगड़ा, एक युवक घायल, नाराज समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
टोंक। कोतवाली पुलिस टोंक थानांतर्गत गांधी खेल मैदान में चल रहे मेले की पार्किंग मामले में दो समुदाय विशेष के युवकों के बीच हुए झगड़े में एक युवक के ऊपर चाकू से किए गए हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले से नाराज हिंदू समाज के युवकों ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, जिनका आरोप था कि पिछले एक साल से कुछेक असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश में लगे है। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा टोंक शहर में अवैध पार्किंग को हटाए जाने की मांग की। वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी ने प्रदर्शकारियों के बीच ही अगुवाई कर रहे माली समाज के संरक्षक कमलेश सिंगोदिया, माली समाज के जिलाध्यक्ष रामावतार टांक, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन लक्ष्मी जैन, एडवोकेट राधेश्याम चावला, पवन सैनी, विनायक जैन आदि से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली पुलिस थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में एक नामजद आरोपी पार्किंग ठेकेदार नदीम उर्फ शम्मू तथा तीन अन्य आरोपी एजाज, नवेद उर्फ  बाबा तथा माहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही अनुसंधान जारी है, यदि कोई अन्य व्यक्ति भी लिफ्त पाया गया तो उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांधी खेल मैदान टोंक में मंगलवार की रात को चल रहे मेले की पार्किंग ठेकेदार नदीम तथा भी चाय की थड़ी लगाने वाले विशाल सैनी की आपसी कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज नदीम सहित कुछेक एक समुदाय विशेष के युवकों ने विशाल सैनी से मारपीट की तथा चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली टोंक पुलिस वहां पहुंची तथा घटना की जानकारी लेने एवं सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए एक नामजद आरोपी समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल विशाल सैनी को सआदत अस्पताल टोंक में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जिससे गुस्साएं हिन्दू समाज के सैकड़ो युवक बुधवार को शंकरपुरा चौराहे से नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन, पटेल सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जिन्होने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सडक़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, बाद में समझाईश के बाद जाम हटाया। माली समाज के संरक्षक कमलेश सिंगोदिया एवं माली समाज महासभा के जिलाध्यक्ष रामअवतार टांक ने मंगलवार की रात की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछेक सालों से टोंक में ऐसे सामाजिक तत्वों की तरफ से अवैध पार्किंग के जरिए मनमानी राशि वसूली जा रही है। इतना ही नहीं इन लोगों की तरफ से मारपीट की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।

वही मंगलवार की रात को भी कुछेक एक समुदाय विशेष के युवकों ने इस घटना को अंजाम दिए जाने से तनाव हो गया। उन्होंने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जाएं, साथ ही अवैध रूप से संचालित वाहन पार्किंग को बंद किया जाए तथा सरकारी भूमि तथा सडक़ किनारे की जाने वाली पार्किंग ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है, यदि अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो अगली रणनीति बनाई जाएगी। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोकरिया ने बताया कि अवैध पार्किंग का मामला आया है । इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद अवैध पार्किंग के खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी, साथ ही ऐसी पार्किंग के लाईसेंस की जांच नगर परिषद टोंक से कराई जाएगी।

इस प्रदर्शन की इतला मिलते ही वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी, थानाधिकारी कोतवाली भंवर लाल वैष्णव, सदर पुलिस थानाधिकारी बृजमोहन कविया समेत पुलिस बल जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों में माली (सैनी) समाज संरक्षक कमलेश सिंगोदिया, रामप्रसाद बागड़ी, माली (सैनी) महासभा जिलाध्यक्ष रामअवतार टांक, सदर अध्यक्ष अचलेश सैनी, कालूराम बागड़ी, मुकेश सैनी, मोहन बागड़ी, अजय सांखला, पवन सैनी,  कल्याण बागड़ी,  कालूराम सांखला, संजय सैनी, नंदकिशोर पत्रकार,  सीताराम टांक, दीपक सैनी, सुभाष बागड़ी, कमलेश सोलंकी,  रामप्रसाद जगावर, बिंटू सैनी, रमेश बागड़ी, रामफूल सैनी एवं भरत सैनी आदि मौजूद थे।

विद्यार्थियों ने लड़ी आजादी की लड़ाई
जयपुर। परिष्कार कॉलेज के 600 विद्यार्थियों ने लड़ी आजादी की लड़ाई नाटक के माध्यम से दर्शायी। डॉ. राघव प्रकाश द्वारा लिखित और सविता पाईवाल द्वारा संयोजित यह नाटक आचार्य हस्ती सभागार, मानसरोवर में किया गया है, इसमें अधिकतम कलाकारों के अभिनय का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

नौ नाट्य निर्देशकों द्वारा निर्देशित इस नाटक में 1857 का विद्रोह, लक्ष्मी बाई का संघर्ष, महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा, असहयोग और भारत छोड़ो आंदोलन, जलियावाला नरसंहार, दांडी यात्रा, सुभाषचन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज की लड़ाई, भारत-विभाजन आदि के विराट दृश्यों को कलाकारों ने ऐसे अभिनीत किया, कि जैसे वे स्वयं उस लड़ाई के स्वतंत्रता सेनानी रहे हों और देश को उन्होंने ही आजाद कराया हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

मैडम कामा : भारत से बाहर रहकर लड़ी देश की आजादी की लड़ाई
नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि दुनिया में सबसे पहले भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर आजादी के आंदोलन को किसने रफ्तार दे दी थी? यह थीं भीखाजी रुस्तम कामा। उन्हें मैडम कामा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 22 अगस्त, 1907 को स्वतंत्र भारत के झंडे को जर्मनी के स्टटगार्ट में हो रहे अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में फहराया और वे ऐसा करने वाली पहली थीं। थोड़े बहुत बदलावों के बाद यही ध्वज आज का तिरंगा बना। वे इतनी क्रांतिकारी थीं कि ब्रिटिश सरकार ने जब उनकी संपत्तियां जब्त कीं तो लेनिन ने उन्हें रूस में शरण देने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और कहा कि वे इन्हीं हालात में देश की आजादी के लिए संघर्ष करेंगी।

पति से रिश्ते बिगड़े तो ठाना देश के लिए जीना
मैडम कामा 24 सितंबर, 1861 को बॉम्बे के समृद्ध पारसी सोराबजी फ्रामजी और जैजीबाई सोराबजी के घर हुई। उन्होंने 13 अगस्त, 1936 को आखिरी सांस ली। उनका विवाह रुस्तमजी कामा से हुआ, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे तो मैडम कामा ने समाजसेवा और आजादी के संघर्ष में शामिल होना सही समझा। प्लेग फैला तो वे रोगियों की सेवा में लगी रहीं। उन्हें खुद भी प्लेग हो गया तो उन्हें 1902 में इलाज के लिए ब्रिटेन भेजा गया, जहां वे प्रसिद्ध क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आईं।

श्याम लंदन के भारतीय समुदाय में हाइड पार्क में दिए गए उग्र राष्ट्रवादी भाषणों के लिए जाने जाते थे।  मैडम कामा दादाभाई नौरोजी से मिली, जो उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश समिति के अध्यक्ष थे। नौरोजी और रेवाभाई राणा के साथ मिलकर कामा ने फरवरी 1905 में वर्मा की भारतीय होम रूल सोसाइटी की स्थापना का समर्थन किया।

भारत आने से रोका तो पेरिस चली गई
लंदन में, उसे बताया गया कि जब तक वह राष्ट्रवादी गतिविधियों में भाग न लेने का वादा करने वाले एक बयान पर हस्ताक्षर नहीं करती, तब तक उसे भारत लौटने से रोका जाएगा। ब्रिटिश सरकार उनसे नाराज हो गई और उन्हें भारत नहीं आने दिया गया। वे पेरिस चली गईं। कामा ने पेरिस में आजादी का आंदोलन शुरू कर दिया। पुस्तकें लिखीं। नीदरलैंड और स्विटजरलैंड सहित कई यूरोपीय देशों में रह रहे भारतीयों को आजादी के लिए तैयार किया। उन्होंने समता, स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की आवाज उठाई। वे पूरी दुनिया में एक बड़ी प्रेरणा बन गईं। मशहूर अमेरिकी लेखक डब्ल्यूईबीडु बोइस ने 1928 डार्क प्रिंसेस उपन्यास लिखा तो उसके केंद्र में वही थीं। साल 1909 में मदन लाल ढींगरा ने विलियम कर्जन वायली की हत्या की तो ब्रिटेन में रहने वाले कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कामा को सौंपने के लिए ब्रिटिश सरकार ने कहा, लेकिन फ्रांस ने मना कर दिया।

मिस्र के बेटो, मुझे बताओ- मिस्र की बेटियां कहां हैं
कामा इतनी क्रांतिकारी थीं कि उन्होंने 1910 से पहले जेंडर इक्वैलिटी के लिए अभियान चला दिए थे। उन्होंने 1910 में काहिरा में पूछा, मैं यहां मिस्र की आधी आबादी के प्रतिनिधियों को देख रही हूं। क्या मैं पूछ सकती हूं कि बाकी आधी आबादी कहां है? मिस्र के बेटो मुझे बताओ कि मिस्र की बेटियां कहां हैं? तुम्हारी मांएं और बहनें कहां हैं? तुम्हारी पत्नियां और बेटियां आज कहां हैं? वोट के अधिकार के मुद्दे पर मुखर दो पारसी महिलाओं हेराबाई और मिथन टाटा ने उनसे 1920 में कुछ कहा तो वे बोलीं, वोट के लिए क्या लड़ती हो। देश की आजादी के लिए लड़ो। देश भी आजाद होगा और वोट भी मिलेगा।

नजरबंदी में खराब हुआ स्वास्थ्य
1914 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद फ्रांस और ब्रिटेन सहयोगी बन गए तो कामा को विची भेज दिया गया, जहां नजरबंदी में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। बाद में उन्हें रिहा किया तो पेरिस लौट आईं। वे 1935 तक यूरोप में निर्वासन में रहीं। उन्हें एक स्ट्रोक हुआ था, जिससे वे गंभीर रूप से बीमार और लकवाग्रस्त हो गई थीं। इस पर भी उन्हें भारत नहीं आने दिया गया। उन पर शर्त लगाई गई कि वे आजादी की बात नहीं करेंगी। वे नवंबर 1935 में बॉम्बे पहुंचीं और नौ महीने बाद, 13 अगस्त 1936 को पारसी जनरल अस्पताल में 74 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।

धारदार हथियार से अधेड़ का गला रेता बाइक छीनी, गंभीर हालत में जयपुर रैफर
रामगढ़ पचवारा। सोनड़ कस्बे के पास चक अभयपुरा गांव में शनिवार रात्रि को एक अधेड़ व्यक्ति लहूलूहान हालत में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी। घायल व्यक्ति ओमप्रकाश राणा जो अजीतखेड़ा स्थान के पास परचून की दुकान करता है। दुकान बंद करने बाद देर शाम चक अभपुरा स्कूल परिसर में अज्ञात जनो ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया एवं उसकी बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की माने तो उक्त घायल व्यक्ति को होश आने पर नजदीक के घर तक पहुंच मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी रामगढ़ पचवारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रैफर कर दिया।

जांच टीम ने जुटाए साक्ष्य : घायल व्यक्ति घटना स्थल पर ले जाया गया या फिर स्वयं चलकर गया, इस मामले का पता तो पुलिस जांच एवं घायल के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पुलिस इस घटना की हर ऐंगल से जांच कर रही। घटना स्थल पर घायल व्यक्ति के कुछ कपडे भी खून से सने मिले हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल, एमआईयू एवं एमओवी टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस टीम गठित, आरोपियों की तलाश शुरू : थानाधिकारी अजयसिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे एक व्यक्ति के लहूलूहान हालत में घायल होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एवं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय पर भर्ती कराया। थानाधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घायल व्यक्ति के भाई ने उक्त घटना को लेकर थाने पर रिपोर्ट दी है जिसे दर्ज कर ली गई है एवं पुलिस टीम गठित कर आरोपियो की तलाश की जा रही है। चिकित्सा मंत्री से मिले ग्रामीण :इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो गया। सरपंच बाबूलाल गुप्ता, सरपंच राकेश मीना, उप सरपंच महिपतसिंह, रामप्रसाद सहित अन्य ग्रामीण चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना के निवास पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी दी एवं दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री मीना ने दूरभाष पर पुलिस महकमे के अधिकारियों से बात कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सोनड़ कस्बे में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। इस पर मंत्री मीना ने आगामी बजट तक चौकी खोलने का आश्वासन दिया।

दो पक्षों में विवाद, जमकर पथराव
सीकरी। थाना क्षेत्र के जयश्री गांव में पुरानी रंजीश के चलते विवाद के बाद जमकर पथराव में एक महिला घायल हुई। पांच लोग को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली कि जयश्री मे दो पक्ष में विवाद कर रहे हैं। खुद जाप्ते के साथ पहुंचे तथा तहसीलदार अंकित गुप्ता भी पहुचे तथा मौके पर शांति कराई तथा झगड़ा करते मिले पांच जनों को हिरासत मे लिया। एक घायल महिला को सीकरी अस्पताल इलाज को भेजा। पुलिस ने पालका निवासी मदनमोहन पुत्र रमेशचंद, जयश्री निवासी मोहन पुत्र हरिकिशन, मोनू पुत्र महेंद्र सिंह, प्रभु यादव पुत्र जगमोहन तथा रघुनंदन पुत्र मोहन सिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया तथा घायल महिला जयश्री निवासी रामबाई पत्नी नेकीराम का सीकरी में इलाज कराया। इस मामले को लेकर एक पक्ष के जयश्री निवासी जयप्रकाश पुत्र नेकीराम ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई अनिल जा रहा था। रास्ते में नीरज पुत्र मोती, महेंद्र, मोनू, प्रभु तथा जोगिंदर सहित करीब दर्जन भर लोग लाठिया, फरसे, और बंदूक लेकर खड़े थे और भाई को जातिसूचक शब्दों से बोलते हुए हमला कर दिया। तथा मेरी मा पर भी हमला कर दिया और उसके फरसे से सर पर मारी। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

जमीन के विवाद की बलि चढ़ी सात माह की मासूम
बांदीकुई। समीपवर्ती नंदेरा गांव की गोवर्धन की ढाणी में प्रात: जमीन विवाद को लेकर हुए  झगडें में एक 7 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मारपीट के दौरान मृतका गौरी अपनी दादी की गोद से सिर के रेम्प पर गिर गई थी। मामले में मृतका की दादी भी घायल हो गई। मामले में मृतका के पिता लोकेश सैनी ने सोनू, रामखिलाडी, हीरालाल सहित पांच-छह जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

1857 में राजस्थान के सूरमाओं का दिल्ली कूच
जयपुर। यह जानकर सुखद अचरज होगा कि राजस्थान के बेटे-बेटियों ने देश की आजादी की लड़ाई में 1857 से भी पहले सक्रियता दिखाई थी। यह 1857 के शुरूआती दिन थे, जब लगता था कि अंग्रेजों से पार पाना अब मंजिलें दुश्वार है; लेकिन जोधपुर में स्थित एरिनपुरा छावनी में ब्रिटिश फौज के राजस्थानी बहादुरों ने सिर ऊंचा कर के हथियार लहराए और अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी। यह दिन था 21 अगस्त का। लेकिन इसके लिए रणनीति 4 अगस्त को ही बन चुकी थी। नारा गूंजा, चलो दिल्ली, मारो फिरंगी।

खबर लगी तो कांप उठे अंग्रेज
इन सैनिकों ने दिल्ली कूच किया तो रास्ते में मारवाड़ का एक बड़ा ठिकाना आउवा आया और उन्होंने वहां विश्राम किया। इन सैनिकों ने आउवा के सरदार ठाकुर कुशलसिंह चांपावत से आग्रह किया कि वे उनका नेतृत्व करें। वे राजी हो गए और यह खबर फैली तो आसोप, गूलर और आलनियावास के ठाकुर भी फौजफाटा लेकर इसमें शामिल हो गए। ये बागी 6000 से अधिक तादाद में हो गए और यह खबर अंग्रेजों को पता चली तो वे कांप उठे। उन्होंने तत्काल इन्हें रोकने की कोशिशें शुरू कर दीं।

मेसन का तो सिर काटकर टांग दिया
अजमेर के चीफ कमिश्नर सर पैट्रिक लॉरेंस के आग्रह पर जोधपुर के तख्तसिंह ने अपने किलेदार ओनाड़सिंह पंवार के नेतृत्व में दस हजार सैनिकों को 12 तोपें देकर मुकाबले के लिए भेजा, लेकिन बागी भारी पड़े और उन्होंने इन सैनिकों को धूल चटा दी। तोपें छीन लीं। रुपया लूट लिया और युद्ध सामग्री तथा घोड़े काबू कर लिए। जोधपुर की सेना के सेनापति को मार गिराया। अगस्त से दिसंबर तक और दिसंबर में जब सर पैट्रिक लॉरेंस और जोधपुर का पॉलिटिकल एजेंट मेसन आउवा पहुंचे, तो अंग्रेज बुरी तरह हारे। मेसन का तो सिर काटकर टांग दिया गया।

कोटा में भी सैनिकों ने कर दी बगावत
इन जानकारियों ने लॉर्ड केनिंग के पसीने छुड़ा दिए। उन्होंने 20 जनवरी 1858 को पालनपुर और नसीराबाद से एक बड़ी सेना आउवा भेजी। कोटा राज्य में भी सैनिकों ने बगावत की। यह 15 अक्टूबर, 1858 की बात है। इन सैनिकों ने कोटा स्थित पॉलिटिकल एजेंट वर्टन और कुछ अन्य अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया था। इन विद्रोहियों का 6 महीने तक इलाके पर अधिकार रहा। मेरठ छावनी में सैिनक विद्रोह की खबर पाकर यहां नसीराबाद छावनी में भी विद्रोह हुआ। राजस्थान की यह कहानी आजादी के इतिहास में यहां के वीरों की स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने, रास्ते और मंजिल से बाखबर रहने की एक जीवंत मिसाल है।

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल
हिण्डौन सिटी।  समीप के गांव धंधावली में खेत से घास काटकर आ रही महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के मामले को लेकर सोमवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष में लाठी-भाटे चले, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर हिण्डौन डीवाईएसपी किशोरीलाल व सूरौठ थाना प्रभारी सरीफ  अली ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके पर्चा बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी सरीफ अली ने बताया कि धंधावली गांव में दो पक्षों को लेकर आपसी छेड़छाड़ होने पर खूनी संघर्ष हुआ। सीमा और महेश घास लेकर आ रहे थे तो लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें बीच बचाव करने गए बच्चू सिंह व जगदीश को भी आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी, डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। सीमा की गंभीर हालात होने के कारण डॉ. ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। दूसरे पक्ष के रामेश्वर जाट ने पर्चा बयान में बताया कि तीन माह पहले परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। जिसका मामला सूरौठ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक दिन पहले हुई कहासुनी व मारपीट के विरोध में रात को आरोपियों ने युवती से छेड़छाड़ कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे वीडियो वायरल करने की मना करने पर आरोपी जगदीश, बच्चू सिंह, महेश, सीमा आदि ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कुम्हेर सिंह, पुष्पेन्द्र, रामेश्वर, राजेन्द्र, महेश, रचना देवी, कल्पना देवी को गंभीर घायल कर दिया। जिसमें पुष्पेन्द्र व महेन्द्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुए झगडेÞ की सूचना पर एएसआई जयसिंह ने दोनों पक्षों के घायलों के पर्चा बयान कर मामला दर्ज कर लिया गया।

बारिश के पानी की निकासी को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा
सिकराय। सिकराय, मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घूमना की सैकड़ा ढाणी में बरसात के पानी निकास को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए, घायल हुए लोगों को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दौसा रैफर कर दिया ।

मानपुर थाना प्रभारी सीताराम सैनी ने बताया कि घूमना निवासी गुड्डी देवी ने मामला दर्ज करवाया है। जिसमें  बताया है कि 7 बजे बरसात के पानी निकास की बात को लेकर गांव के ही किशन लाल पुत्र मूल्या, गिर्राज, कमल पुत्र किशन लाल, मनोज पुत्र गिर्राज, गोलू पुत्र गिर्राज, लालन्ती देवी पत्नी गिर्राज, केशन्ती पत्नी कमल फौरन्ती पत्नी मनोज एक राय होकर अपने हाथों में लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, सरिया आदि लेकर गाली गलौज निकालते हुए गुड्डी देवी के घर आए।  पानी निकालने की बात को लेकर मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए गुड्डी के पति चौथी लाल पास की दुकान दुकान से आया तो रास्ते में पति के साथ भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया इस दौरान चौथी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिकराय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां सिकराय अस्पताल में इलाज करने के बाद दौसा जिला अस्पताल के लिए रैफर किया ।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से केशन्ती के द्वारा मामला दर्ज करवाया है जिसमें बताया गया कि बरसात के पानी को लेकर चौथी लाल के परिवार के सदस्य घर के आगे आकर गाली-गलौज करने लगे और हाथों में लाठी डंडा लेकर आए उन से मना करने पर झगड़ा करने लग गए। जिसमें मनोज को चोट आई। वहीं झगड़े में चौथी लाल मीणा पुत्र जोहरी लाल मीणा, गुड्डी देवी पत्नी चौथी लाल और दूसरे पक्ष से मनोज मीना के चोट आई हैं।  मामले को लेकर शांति भंग में गिर्राज मीणा पुत्र किशन लाल और मनोज पुत्र गिर्राज को गिरफ्तार किया है अब मामले की जांच में मानपुर पुलिस जुटी हुई है।

एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की लात-घूसों से पीटकर की हत्या
जयपुर। वीकेआई इलाके में दो दोस्तों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि मृतक मोहन था। वह पिछले 4 साल से विश्वकर्मा इलाके में श्याम कॉलोनी स्थित गैस बर्नर फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में लखन कुमार भी वर्कर है।

दोनों दोस्त मोहन और लखन फैक्ट्री में काम कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे दोनों दोस्तों में कहासुनी हो गई। दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। लात-घूसे से एक-दूसरे के साथ फैक्ट्री में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान लखन ने मोहन को तीन-चार मुक्के मारे। झगड़े होते देखकर आसपास के लोग आए, लेकिन तब तक मोहन बेहोश हो गया था। गंभीर हालत में मोहन को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जाट आपस में लड़ते हैं इसीलिए कोई सीएम नहीं बना: सत्यपाल मलिक
कोटपूतली। यहां के पवाला राजपूत गांव में सोमवार को गुर्जर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का शिलान्यास मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हाथों किया गया। इस दौरान विश्व गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन भी हुआ। जिसमें अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक भरी सभा में विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बोले। मलिक ने कहा कि गुर्जर समाज संभावनाओं से भरा है। गुर्जर समाज एकजुट रहा तो निश्चित रुप से गुर्जर समाज का व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा। आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल भी गुर्जर समाज के नेता को सीएम बनाने की पैरवी कर चुके हैं।  मलिक ने कहा कि जाट समाज तो पाताल में पहुंच चुका है।

समाज के नेता आपस में ही लड़ते रहते हैं। भाई अपने ही भाई का साथ नहीं देता। यही कारण है कि जाट समाज का व्यक्ति राजस्थान में एक बार भी सीएम नहीं बन सका। एकजुट रहोगे तो मुख्यमंत्री बना लोगे, अन्यथा हमारे समाज के जैसा हाल आपका भी हो जाएगा। मलिक ने इन दिनों जगह-जगह हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के बीच हो रहे झगड़े को लेकर कहा कि इस बारे में नरेन्द्र मोदी को बोलना चाहिए। वे उज्जवला योजना पर तो बात करते हैं, किन्तु दोनों समुदायों के बीच बढ़ रहे तनाव पर कुछ नहीं बोलते।

किसान आंदोलन के मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए, लेकिन अब तक एमएसपी न तो पास किया और न ही इसके लिए कोई कमेटी बनाई। यदि समय रहते एमएसपी पर कानून नहीं बनाया तो देश में किसानों और सरकार के बीच भयंकर लड़ाई होगी, जिसमें सरकार खत्म हो जाएगी। मलिक ने कहा कि मेरे तो राज्यपाल के तौर पर 4 महीने बचे हैं, जेब में इस्तीफा लेकर घूमता हूं, मां के पेट से गवर्नर बन कर नहीं आया। रिटायर होने के बाद किसानों के हक के लिए पूरी ताकत से जुट जाऊंगा। मेरा दो कमरे का घर ही मेरी ताकत है, इसलिए किसी से भी पंगा ले लेता हूं।

देश में  तालीम  पर तवज्जो नहीं: राज्यपाल ने कहा कि देश में तालीम की तवज्जो नहीं है। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने के लिए भेजें। अपनी कमाई बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें। मलिक ने किसानों से मृत्युभोज छोड़ने, दहेज का लेन-देन बंद करने और आलीशान मकान बनाने के बजाय व्यवसाय करने और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए बाहर भेजने की अपील की। इससे पहले मलिक ने सभास्थल के पास ही गुर्जर स्टेचू आॅफ यूनिटी का विधिवत् शिलान्यास किया। यहां सम्राट मिहिर भोज, किसान केसरी स्व. राजेश पायलट व स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति स्थाना के लिए नींव रखी गई और पुस्तकालय की स्थापना के लिए भी भूमि पूजन किया गया। सभा में कालाकोटा धाम के संत बलदेवदास महाराज सहित युवा नेता अनिल चौपड़ा, धूड़ाराम भगत, प्रधान प्रतिनिधि  इन्द्राज रावत ने भी संबोधित किया। आयोजक रामौतार गुर्जर व पवन छावड़ी सहित मनोज चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम  छावड़ी आदि  ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।

सभी तालों की चाबी राजनीति है: सभा में स्व.कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे व गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि सभी तालों की एक ही चाबी राजनीति है। प्रदेश में 36 फीसदी लोग एमबीसी वर्ग के हैं, लेकिन 200 में से मात्र 8 विधायक ही गुर्जर समाज के हैं। किन्तु चिंता तो इस बात की है कि आठों विधायकों के अलावा सांसद व अन्य नेता भी समाज के साथ खडे नहीं हुए। कोई भी नेता आरक्षण आंदोलन में सामने नहीं आया। हमारे समाज के सांसद भी 9वीं अनुसूचि के संबंध में चलती लोकसभा में आवाज नहीं उठा सके। हमें ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना होगा और एकजुट होकर अबकी बार गुर्जर समाज के कम से कम 35 विधायक बनाने हैं। बैंसला ने बालिकाओं की शिक्षा पर भी जोर देते कर्नल बैंसला के सपनों को साकार करने की अपील की। जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हंसराज पटेल, कांग्रेस नेता देव कसाना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन हरीराम टोंक व एडवोकेट विकास जांगल ने किया।

व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद: कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रही। एडीएम जगदीश आर्य, एएसपी विद्या प्रकाश, एसडीएम ऋषव मंडल, डीएसपी डॉ.  संध्या  यादव, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एसएचओ सवाई सिंह व इन्द्राज सिंह समेत आसपास के पुलिस थानों का जाप्ता तैनात रहा। कोटपूतली आगमन पर राज्यपाल मलिक का ग्राम सांगटेड़ा स्टैण्ड पर सरपंच सोनू चौधरी के नेतृत्व में पंसस प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर, रमेश, रामनिवास, भूपसिंह दहिया, अनिल जाट, एड. मनोज, रोहिताश ताखर, देशराज पलसानियां, महेश, डॉ.  सुरेन्द्र, कैलाश जाट, शेरसिंह, कप्तान व विरेन्द्र आदि के द्वारा स्वागत किया गया। इसी प्रकार गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला का गुर्जर छात्रावास में स्वागत किया गया।