Russia Ukraine Conflict - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कीव पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमला: 9 लोगों की मौत, 28 अन्य घायल
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के एक और बड़े हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार बच्चों सहित 28 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में कीव पर यह दूसरा बड़ा हमला है। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, इन हमलों से शहर के कई जिलों में आवासीय इमारतों, गोदामों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर इमारतें ढहने से लोग मलबे में दब गए और कई जगह आग लग गई।

आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त इमारतों से 105 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि घायलों में से 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि सबसे घातक हमला दारनित्सकी जिले में हुआ, जहां सात लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित 14 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, निवासियों ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण उन्हें हवाई हमले की चेतावनी मिलने के बाद आश्रय स्थलों तक पहुंचने का बहुत कम समय मिला।

यूक्रेनी वायु सेना ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे राजधानी में शक्तिशाली विस्फोटों की श्रृंखला शुरू होने से ठीक पहले बैलिस्टिक मिसाइल हमले की चेतावनी दी थी। अगले दो घंटों तक शहर में अतिरिक्त विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया। मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि सोलोमियान्स्की और शेवचेनकीवस्की जिलों में आवासीय इमारतें आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, जिससे लोग मलबे के नीचे फंस गए। होलोसीव्स्की और दारनित्सकी जिलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में भी रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक घायल हुए थे। उस हमले के दौरान एक संदिग्ध रूसी मिसाइल नाटो सदस्य देश पोलैंड के पूर्वी हिस्से में भी गिरी थी। रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन अपने पश्चिमी सहयोगियों, विशेष रूप से अमेरिका से अतिरिक्त 'पैट्रियट' वायु रक्षा प्रणालियों की लगातार मांग कर रहा है। हाल के महीनों में रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है, जिससे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

रूस का कीव पर बड़ा हमला: रक्षा उद्योग और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, मिसाइल-ड्रोन से रातभर बरसी तबाही
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रातभर किये गये समन्वित हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित रक्षा उद्योग प्रतिष्ठानों और सैन्य रसद केंद्रों को निशाना बनाया। मंत्रालय ने कहा कि हमले में यूक्रेनी सेना के लिए मिसाइल, ड्रोन, रडार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों के उत्पादन, भंडारण तथा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस व्यापक हमले में जमीनी और समुद्री प्लेटफॉर्म से दागे गये उच्च-सटीकता वाले हथियारों के साथ लंबी दूरी तक मार करने वाले मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) का इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय ने इससे पहले दावा किया था कि रूसी सेना ने कीव स्थित मायाक संयंत्र पर भी हमला किया, जहां यूक्रेनी सेना के लिए ड्रोन के पुर्जे, वारहेड, डेटोनेटर, गोला-बारूद तथा हमला करने वाले यूएवी के प्रक्षेपण बूस्टर तैयार किये जाते हैं।

रूस का बड़ा सैन्य ऑपरेशन: ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर हवाई हमला, सैन्य भंडार को बनाया निशाना
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र के ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर स्थित उन बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर सटीक हवाई हमले किये, जिनका उपयोग यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य सामग्री के भंडारण और उतारने में किया जा रहा था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलों में यूक्रेनी सेना के लिए फ्यूल एंड लुब्रिकेंट्स के भंडारण स्थलों के अलावा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी/ड्रोन) के उत्पादन और असेंबली केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। मंत्रालय के अनुसार, चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर तैनात एक फायरबोट भी हमले की चपेट में आई है। यूक्रेन की ओर से हालांकि रूसी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कीव पर रूस का कहर: मिसाइल हमले में 11 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह
यूक्रेन। कीव यूक्रेन की राजधानी कीव के शीर्ष सैन्य प्रशासक ने सोमवार को कहा कि एक हफ़्ते के भीतर दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। शीर्ष सैन्य प्रशासक तिमुर तकाचेंको ने बताया कि लगभग 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि कीव के बड़े इलाके में तीन और लोगों की मौत हुई है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि 20 से ज़्यादा जगहों पर बचाव कार्य चल रहा है और दो ज़िलों में ऊंची रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

ये हमले तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुए हैं, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। ताज़ा हमलों से कुछ घंटे पहले, ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि गुरुवार को कीव पर हुए हमलों में 30 लोग मारे गये थे, इसके बाद मास्को एक और ज़बरदस्त हमले की तैयारी कर रहा है। राजधानी कीव के लोगों के लिए यह एक और डरावनी रात थी, जिसमें ज़ोरदार धमाके हुए और यूक्रेन के वायु रक्षा प्रणाली की आवाज़ें सुनायीं दीं। एक बार फिर कई लोगों ने ज़मीन के नीचे शरण ली।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने शहर में कई इमारतों को निशाना बनाया और कुछ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी। मेयर के अनुसार, गोदामों और गैराज वर्कशॉप को भी नुकसान पहुंचा। आज सुबह बड़े पैमाने पर तबाही देखी गयी। शहर में तीन बड़ी इमारतें आंशिक रूप से ढह गयीं, माना जा रहा है कि ये इमारतें रोके गये ड्रोन या मिसाइलों के मलबे के गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं।

बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शहर में लगी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर नदी से पानी भरकर लगातार छिड़काव कर रहे हैं। हमलों से कुछ घंटे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि कीव पर एक हफ़्ते के अंदर रूस दूसरा हमला कर सकता है। यूक्रेन ने मास्को पर आरोप लगाया कि उसने जान-बूझकर आम नागरिकों वाले इलाकों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। रूस ने कहा कि उसने रूसी इलाके में पावर स्टेशनों और ऊर्जा सुविधाओं पर यूक्रेन के हालिया हमलों के जवाब में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया।

रात भर ऐसे हमले जारी रहे और रूस के कब्ज़े वाले क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर में कुछ समय के लिए बिजली भी काट दी गयी। यूक्रेन इस प्रायद्वीप में मौजूद ठिकानों पर अपने हमले तेज़ कर रहा है, ताकि रूस पर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाया जा सके।