Revanth Reddy Government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दलितों के प्रदर्शन के बाद सड़क शुद्धिकरण पर तेलंगाना में सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीआरएस पर लगाए गंभीर आरोप
हैदराबाद। तेलंगाना में मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के फार्महाउस के पास दलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क पर शुद्धिकरण किए जाने के कथित मामले ने राज्य में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विधायक डॉ. बालमूर वेंकट ने इस मामले पर कठोर प्रतिक्रिया जताते हुए बीआरएस पर'दलित विरोधी मानसिकताÓरखने का आरोप लगाया है। तेलंगाना विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. वेंकट ने फार्महाउस के पास दलितों के विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्र को कथित तौर पर हल्दी के पानी से शुद्ध किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में ङ्क्षनदा की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केवल दलित समुदाय के लोगों के एकत्र होने से कोई स्थान अपवित्र हो जाता है? उन्होंने कहा कि विरोध के बाद क्षेत्र का इस तरह शुद्धिकरण करना सीधे तौर पर जातिगत भेदभाव और अछूत प्रथा को बढ़ावा देने जैसा है।

डॉ. वेंकट ने बीआरएस नेतृत्व से इस कृत्य पर स्पष्टीकरण की मांग की और राव से दलित समुदाय से माफी मांगने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी स्थापना के समय से ही बीआरएस की नीतियां दलितों का अपमान करने की रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बीआरएस शासनकाल के दौरान एक दलित उपमुख्यमंत्री को कैबिनेट से हटाया गया था और उनके नेता भट्टी विक्रमार्क को विपक्ष के नेता का दर्जा देने से इनकार किया गया था। जब इसका  विरोध किया गया तो दलित नेता संपत कुमार को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था।

कांग्रेस एमएलसी ने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव की मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ की गई हाल की टिप्पणियों की भी तीखी आलोचना की और इसे पार्टी नेतृत्व का अहंकार करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बीआरएस ने अपना दृष्टिकोण नहीं बदला, तो तेलंगाना की जनता और दलित समाज उसे आने वाले समय में कड़ा सबक सिखाएगा।

कालेश्वरम परियोजना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव का बड़ा हमला, कांग्रेस-बीआरएस के बीच सांठगांठ का लगाया आरोप
हैदराबाद। तेलंगाना प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है। राव ने नमपल्ली में भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बीआरएस की पूर्ववर्ती सरकार ने कालेश्वरम परियोजना को एक "एटीएम" की तरह इस्तेमाल किया और उस पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की तकनीकी जांच में बांध की सुरक्षा में कमियां पाए जाने की रिपोर्ट के बावजूद सरकार ने मरम्मत का काम शुरू नहीं किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के लिए कथित तौर पर ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने कुछ अधिकारियों के ख़िलाफ़ केवल दिखावटी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीआरएस की मिलीभगत है और इस मामले पर मुख्यमंत्री के 'नरम रुख' के लिए स्पष्टीकरण की मांग की है। भाजपा नेता ने हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति सुरक्षा एजेंसी (एचवाईडीआरएए) के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि तोड़-फोड़ की कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि एजेंसी गरीबों के घर क्यों तोड़ रही है, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम ) से जुड़े अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। फातिमा शैक्षणिक संस्थानों का ज़िक्र करते हुए श्री राव ने दावा किया कि इन संस्थानों के पास ज़रूरी मंज़ूरी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामला अदालत की निगरानी में होने के बावजूद कोई तोड़-फोड़ की कार्रवाई नहीं की गयी तथा कांग्रेस सरकार और एमआईएम के रिश्ते की वजह से ही चुनिंदा कार्रवाई हो रही है और सवाल किया कि क्या एचवाईडीआरएए सिर्फ़ गरीबों को निशाना बनाने के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग वर्गों के लिए न्याय के अलग-अलग पैमाने नहीं होने चाहिए। उन्होंने राजनीतिक जुड़ाव की परवाह किए बिना सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ़ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भाजपा कांग्रेस सरकार, एमआईएम और एचवाईडीआरएए के पक्षपाती कामकाज के खिलाफ़ पूरे राज्य में जन-आंदोलन शुरू करेगी।