buying land and house in jaipur will be expensive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में जमीन-मकान खरीदना होगा महंगा, डीएलसी बढ़ाई
जयपुर। जयपुर में घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अब पहले से अधिक रकम खर्च करनी पड़ सकती है। राज्य सरकार ने जुलाई माह से डीएलसी (डि्ट्रिरक्ट लेवल कमेटी) दरों में 5 प्रतिशत से लेकर 49 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद उन्हें सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अब इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय के बाद नई डीएलसी दरें लागू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अधिकांश इलाकों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की है। हालांकि नई दरें लागू होने के बाद संपत्तियों की खरीद फरोख्त में स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्री का खर्च भी बढ़ जाएगा। वित्त विभाग ने मई माह में सभी जिला कलेक्टरों को डीएलसी दरों की समीक्षा करने और स्थानीय बाजार मूल्यों के अनुरूप संशोधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी सब रजिस्ट्रार ने अपने-अपने क्षेत्र में जमीनों के बाजार मूल्य का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव रखे। जिले में चार महीने में दूसरी बार जमीनों की डीएलसी दरें बढ़ाई जाएगी। इससे पहले अप्रैल 2026 में वृद्धि की थी।

इन जगह 49 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
बैठक में सब रजिस्ट्रार ने खातीपुरा रोड स्थित भारतेंदु नगर में डीएलसी दरों में 49 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की। यहां वर्तमान में डीएलसी दरें 15 हजार 400 से 16940 रुपए है, जो 40 से 60 फीट तक की रोड पर मौजूद जमीनों की हैं। वहीं इससे छोटी सड़कों पर कीमतें 12650 रुपए प्रति वर्गमीटर है।

एक अप्रैल को बढ़ी थी कीमतें
भाजपा सरकार में जयपुर में डीएलसी की दरें अब तक तीन बार बढ़ चुकी हैं। पहली बार 1 अप्रैल 2024 में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं दिसंबर 2024 में सरकार ने फिर 5 से 15 फीसदी तक दरें बढ़ाईं। अप्रैल 2026 में सरकार ने एक बार फिर 10 फीसदी की बढ़ोतरी की। अप्रैल में जयपुर के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भी सरकार ने 10 फीसदी डीएलसी की दरों में बढ़ोतरी की थी।