bullets - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन दोस्तों ने युवक के सिर में मारी 6 गोलियां
बहरोड़। एक तीस वर्षीय युवक को उसके ही दोस्तों ने सिर में छह गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता था। हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। मामला अलवर के बहरोड़ थाना क्षेत्र के खोहरी गांव का है। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के हनुमान मंदिर में मेला चल रहा था। वहां दोस्तों के साथ संजय यादव (30) उर्फ मुन्ना बैठा हुआ था। जिस पर कार में आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार संजय यादव उर्फ मुन्ना की हत्या करने वाले उसी के दोस्त हैं। गांव खोहरी निवासी अजय यादव (32) पुत्र रामनिवास यादव, गांव हमीदपुर निवासी संदीप उर्फ बचिया (29) पुत्र सूबाराम और हरियाणा के अटेली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर निवासी रवि बेगपुर सफेद रंग की कैंपर गाड़ी में आए और हत्या करके फरार हो गए।

रंजिश में की वारदात
करीब 5 साल पहले 2017 में मृतक और बदमाश अजय के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में संजय ने अजय खोहरी की बेरहमी से पिटाई की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा मुन्ना हमारा भाई था। लेकिन वह गलत था। उसने 2017 में हमारे साथ ठीक नहीं किया। वह मुझे पहचान नहीं पाया।

एक को मौके पर ही पकड़ा
हत्या के बाद संदीप उर्फ बचिया मौके पर रुक गया। मौत को कन्फर्म करने के लिए वह संजय को अस्पताल भी लेकर गया। लेकिन स्थिति सामने आने के बाद पुलिस ने बचिया को तुरंत हिरासत में ले लिया। हालांकि इस दौरान मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

करधनी थाना इलाके में अपहरण कर युवक की हत्याः हाथ पैर तोड़े, गोलियां दागी और रॉड से किए वार
जयपुर। करधनी थाना इलाके में बोयतावाला क्षेत्र में सौ फीट रोड पर एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक युवक का लहुलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सनी निवासी झोटवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई नामजद रिपोर्ट के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएसल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में अब झोटवाड़ा और करधनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी बीएल मीना ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बोयतावाला क्षेत्र में सौ फीट रोड पर एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है, जिसकी उम्र 30-32 साल है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि मृतक झोटवाड़ा निवासी सनी है। सनी का सोमवार को झोटवाड़ा से कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए। परिजनों ने इस संबंध में रिपोर्ट कराई और पुलिस ने तलाश शुरू की थी। जिन लोगों ने हत्या की है वे विरोधी गुट के बताए जा रहे हैं।

यातनाओं के बाद की हत्या
पुलिस का मानना है कि अपहरण करने वाले बदमाशों ने सनी को पहले जमकर यातनाएं दीं। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। कपड़ों से उसके पैर बंधे मिले हैं। शरीर पर कई घाव के निशान हैं। रॉड से वार किया गया और गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया। मृतक सनी झोटवाड़ा का पेशेवर बदमाश है। मृतक के खिलाफ झोटवाड़ा समेत विभिन्न थानों में नौ आपराधिक मामले भी दर्ज पाए गए हैं।

अब तीसरी गैंगवार

जयपुर में पिछले कुछ समय में यह तीसरी गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले दौसा से एक बदमाश का अपहरण कर उस बस्सी इलाके में लाकर मारा गया। उसकी भी नृशंस हत्या की गई थी। उसके बाद जयपुर ग्रामीण इलाके में नागौर के नांवा निवासी साहिल की हत्या कर दी गई थी। नावां से साहिल जयपुर के मोजमाबाद क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने आया था।

आरएसी के संतरी को खुद की एके-47 से चली दो गोली, कंधे और सिर के पास से रगड़ते हुए निकली
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक चली गोली से आरएसी संतरी घायल हो गया। प्रथम दृष्टया सामने आया कि संतरी के एके-47 को हैंडलिंग के दैरान अचानक गलती से एक के बाद एक दो गोली चल गई है, जो उसके कंधे और सिर के पास रगड़ खाते हुए निकल गई। संतरी को तुरंत आरएसी के अधिकारियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया  है। वहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस निरीक्षक भरोसीलाल मीणा ने  बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आरएसी बटालियन द्वितीय में रात को ड्यूटी पर तैनात संतरी रावताराम उम्र 25 साल बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र के निवासी की खुद की एके-47 से  अचानक से दो गोली चल गई। इससे गोली लगने से संतरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचा तो देखा कि संतरी के बाएं कंधे व सिर के पास दो गोलियां रगड़ खाते हुए निकल गई। गोली लगने से संतरी बेहोश था। संतरी को आसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। डिप्टी कमांडेट पवन जैन ने बताया कि आरएसी बटालियन  द्वितीय में तैनात संतरी रात को करीब दस से 11 बजे ड्यूटी पर चढ़ा था। डयूटी के दौरान लोडेड एके-47 के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी अचानक हैंडलिंग के दौरान एक के बाद एक दो गोली चल गई और संतरी घायल हो गया। संतरी को तुरंत निजी अस्पताल भेजा गया है।

2018 में हुआ था भर्ती
संतरी बटालियन में वर्ष 2018 में कोटा में भर्ती हुआ था। अभी संतरी बेहोश है, फिलहाल मौका मुआयना से अचनाक गोली चलना ही सामने आ रहा है। घटना स्थल पर दो खाली कारतूस के खोल मिले हैं और 18 कारतूस एक-47 में लोडेड मिले थे। संतरी द्वारा बयान देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ड्यूटी पर रात को संतरी अकेला ही था।

सुकमा जिले में जवान और साथियों में विवाद, जवान ने चलाई गोलियां
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले के मरईगुड़ा के समीप आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दीं, जिससे चार जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार लिगनपल्ली के शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते एक जवान ने गोलियां चला दीं, जिससे तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चार को अस्पताल भेजा गया। एक अन्य जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार गोली लगने से सीआरपीएफ की 50 वीं बटालियन के धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार शहीद हुए हैं। तीन अन्य घायल जवानों धनंजय कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा का इलाज चल रहा है। सभी को पास ही स्थित तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल भेजा गया है। हालांकि जवानों के बीच विवाद का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। गोली चलाने वाले जवान का नाम भी तत्काल पता नहीं चल सका है।