Stock Market Updates - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार पर बढ़ा वैश्विक दबाव, कच्चे तेल की कीमत और पश्चिम एशिया संघर्ष से अगले सप्ताह निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमूख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों पर रहेगी। इन वैश्विक कारकों में कच्चा तेल और पश्चिम एशिया संघर्ष भी शामिल है। ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी युद्ध विराम की 60 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है और फिलहाल कोई नया समझौता नहीं हो सका है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गये हैं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पहले तीन दिन गिरावट में रहा। गुरुवार को इसमें तेजी रही जबकि शुक्रवार को यह लगभग सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 468.42 अंक (0.60) प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 77,540.83 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 114 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नीचे 24,252 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजारों में साप्ताहिक बढ़त देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.33 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.21 प्रतिशत ऊपर रहा।

बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (अनुसंधान) पबित्रो मुखर्जी ने बताया कि आलोच्य सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध रूप से बिकवाल रहे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार में पैसा लगाया। सप्ताह के दौरान एफपीआई का निवेश 16.02 अरब रुपये घट गया। गत सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर 4.20 प्रतिशत लुढ़क गया। इंडिगो में 4.18 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 4.12, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 3.46 और टेक महिंद्रा में 3.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान, आईटीसी का शेयर 2.81 फीसदी, टीसीएस का 2.59, एशियन पेंट्स का 2.58, भारती एयरटेल और ट्रेंट दोनों का 2.26, भारतीय स्टेट बैंक का 2.12 और मारुति सुजुकी का 2.06 प्रतिशत टूटा। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 1.40 प्रतिशत, सन फार्मा का 1.25, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 0.64, टाटा स्टील का 0.44, एनटीपीसी का 0.28 और बजाज फिनसर्व का 0.07 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। इटरनल में सबसे अधिक 3.02 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 2.49 फीसदी, एक्सिस बैंक का 2.37 और पावरग्रिड का 2.18 प्रतिशत चढ़ा। बीईएल में 0.76 फीसदी, एलएंडटी में 0.62, बजाज फाइनेंस में 0.51, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.46, अडानी पोर्टस में 0.12, आईसीआईसीआई बैंक में 0.07 और टाइटन तथा एचडीएफसी बैंक दोनों में 0.02 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गयी।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी-बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली से प्रमुख सूचकांकों में तेजी, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
मुंबई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.09 अंक की बढ़त के साथ 78,461.16 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया। खबर लिखे जाते समय यह 240.17 अंक (0.31 प्रतिशत) ऊपर 78,525.24 अंक पर था। राजस्व के बारे में जारी अपडेट के बाद टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट का शेयर आज 11 प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहा है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया था कि चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका राजस्व 19 फीसदी बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह बाजार के अनुमान से कम है जिसके कारण उसके शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 34.10 अंक की मजबूती के साथ 24,464.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 61.15 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 24,491.50 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में गिरावट है। निफ्टी मिडकैप-50 और स्मॉलकैप-100 सूचकांक फिलहाल 0.50 प्रतिशत से अधिक नीचे हैं। आईटी, बैंकिंग और वित्त के अलावा टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। धातु, एफएमसीजी, रियल्टी औ मीडिया समूहों के सूचकांक अभी बिकवाली के दबाव में हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन और इंफोसिस का शेयर इस समय तीन प्रतिशत ऊपर है। टीसीएस में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी है। टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान में हैं। ट्रेंट में 11 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। एलएंडटी और बीईएल के शेयर एक फीसदी से अधिक नीचे चल रहे हैं।