BSE Sensex Decline - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 363.66 अंक (0.47 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। यह 23 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 23,869.60 अंक पर आ गया जो 30 जून के बाद का निचला स्तर है। वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.01 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। ऑटो और मीडिया सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक फिसल गये। तेल एवं गैस, रसायन, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त और धातु सेक्टरों में ज्यादा गिरावट देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर सवा दो फीसदी नीचे बंद हुआ। बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, बीईएल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ। इटरनल में एक प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त में रहे।

घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, ट्रेंट निवेशकों को सबसे बड़ा झटका
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुए। टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा गिर गया। बीएसई का सेंसेक्स 104.35 अंक (0.13 प्रतिशत) टूटकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.65 अंक यानी 0.13 फीसदी नीचे 24,398.70 अंक रहा। दोनों प्रमुख सूचकांक सोमवार को ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर रहे थे। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गयी। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक स्थिर रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.55 प्रतिशत फिसल गया।

ट्रेंट ने सोमवार को एक अपडेट में बताया था कि चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका राजस्व 19 फीसदी बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह वृद्धि बाजार के अनुमान से कम है जिसके कारण उसके शेयरों में बिकवाली देखी गयी। आईटी सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी समूहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। धातु, फार्मा, बैंकिंग, रियल्टी, रसायन, स्वास्थ्य और मीडिया समूहों के सूचकांक नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स में एचसीएल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर तीन प्रतिशत के आसपास चढ़े। टाइटन में 2.62 फीसदी और इटरनल में दो फीसदी की तेजी रही। टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो फीसदी तक मजबूत हुए। बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी बढ़त में रहे। नुकसान उठाने वालों में ट्रेंट के बाद अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच लुढ़के। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे।